‘राघव चड्ढा गद्दार है…’, सांसद के मुबंई वाले घर के बाहर भारी हंगामा; सड़क पर बैठे AAP कार्यकर्ता
AAP Worker Protest: राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ विरोध तेज हो गया। रविवार को मुंबई स्थित उनके आवास के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
- Written By: सजल रघुवंशी
राघव चड्ढा (सोर्स- सोशल मीडिया)
AAP Workers Protest Outside Raghav Chadha Mumbai House: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ विरोध तेज हो गया है। रविवार को मुंबई स्थित उनके आवास के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर राघव चड्ढा के खिलाफ नारे लिखे हुए थे। पार्टी कार्यकर्ता इसे ‘विश्वासघात’ बताते हुए विरोध दर्ज कराना चाहते थे। प्रदर्शन मुंबई के खार इलाके में राघव चड्ढा के आवास के बाहर हो रहा था।
सड़क पर बैठ गए कार्यकर्ता
सभी कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई जिस वजह से उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालात को देखते हुए पुलिस ने इलाके की सड़कों को दोनों ओर से बंद कर दिया और वाहनों की आवाजाही रोक दी। किसी भी तरह की भीड़ न जुटे, इसके लिए पहले से ही कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे प्रदर्शनकारी तय स्थान तक पहुंच नहीं सके।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम योगी की लोकप्रियता बरकरार; चुनाव से पहले इन 33 मंत्रियों के लिए खतरे की घंटी, कट सकता है टिकट! देखें LIST
‘मैंने केजरीवाल को दी थी चेतावनी’, BJP में शामिल होने वाले AAP सांसद का बड़ा दावा; ये है पार्टी में फूट की वजह
मोदी के 3 पक्के यार: ED, CBI और.., बंगाल में बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- ममता के पीछे पड़ी है पूरी फौज
बंगाल चुनाव: ‘क्या यह आसन्न हार की आहट है’, ममता के VIDEO को पोस्ट कर अमित मालवीय ने कसा तंज; जानें क्या कहा?
शनिवार को हुआ था हरभजन के घर के बाहर प्रदर्शन
शनिवार को पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर दीवार पर काले रंग से “पंजाब का गद्दार” लिखे जाने की घटना सामने आई। आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग स्प्रे पेंट से दीवार पर ‘गद्दार’ लिखते दिख रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी मौजूद नजर आते हैं लेकिन उन्हें रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिखती।
#WATCH जालंधर(पंजाब): AAP कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर दीवार पर पेंट से ‘गद्दार’ लिखा। (25.04) pic.twitter.com/fUwYkOhjsX — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026
यह भी पढ़ें: ‘सबकी सदस्यता खत्म होगी…’, बागी AAP सांसदों पर बरसे संजय सिंह; बोले- गद्दारी की मिलेगी सजा
‘आप’ बनने के 12 साल के अंदर बड़ी टूट
आम आदमी पार्टी के गठन के 12 साल बाद पहली बड़ी टूट सामने आई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने घोषणा भी की थी कि पार्टी के दो-तिहाई सांसद अलग होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।
