Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आप सांसद संजय सिंह का चुनाव आयोग पर हमला, कहा- बिहार में SIT बहुत बड़ा चुनावी घोटाला

Bihar Election: आप सांसद संजय सिंह ने बिहार में SIT को बड़ा चुनावी घोटाला बताते हुए ECI और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कुत्तों को प्रमाण पत्र और ट्रंप का चुनाव कार्ड बनने का दावा किया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Aug 08, 2025 | 09:06 PM

संजय सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

AAP Supports India Bloc : आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIT) को “बहुत बड़ा चुनावी घोटाला” बताते हुए भारत के चुनाव आयोग (ECI) और केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ कर रहा है और संसद में विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है।

संजय सिंह ने कुछ चौंकाने वाले उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में कुत्तों को आवासीय प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चुनाव कार्ड बना है। उन्होंने सवाल उठाया, “यह लोकतंत्र है या मज़ाक? यह बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है और संसद में कोई चर्चा नहीं हो रही।”

राहुल का EC पर गंभीर आरोप

इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में “वोट चोरी” का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को 1,00,250 वोटों से वंचित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की, लेकिन सिर्फ महादेवपुरा में अप्रत्याशित हार हुई, जिसने भाजपा को चुनाव जिताने में मदद की।

उन्होंने कहा कि, लोकसभा में कुल 6.26 लाख वोट पड़े। भाजपा ने 6,58,915 वोटों के साथ 32,707 के अंतर से जीत हासिल की। लेकिन फिर हम महादेवपुर को देखते हैं, जहाँ कांग्रेस को 1,15,586 और भाजपा को 2,29,632 वोट मिले। कांग्रेस सभी विधानसभाओं में जीतती है, सिवाय इस एक के। यह सीट उन्हें चुनाव जिताती है।

वोट चोरी के तरीकों का खुलासा

राहुल गांधी ने पांच तरीकों से वोट चोरी होने की बात कही: डुप्लीकेट वोटर, फर्जी और अमान्य पते, एक पते पर सैकड़ों वोटर, अमान्य तस्वीरें और फ़ॉर्म 6 का दुरुपयोग। उन्होंने कहा कि कई पते ऐसे मिले जहाँ वास्तव में कोई नहीं रहता था, फिर भी वहाँ से सैकड़ों वोट दर्ज किए गए।

यह भी पढ़ें: ‘भ्रम फैलाना कांग्रेस की…’ भाजपा सांसदों का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, आरोपों को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी के आरोपों के बाद, ECI ने उन्हें चेतावनी दी कि वे या तो अपने आरोपों के समर्थन में महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें या देश से माफ़ी मांगें। ECI सूत्रों के अनुसार, अगर राहुल अपने आरोपों पर विश्वास करते हैं, तो उन्हें दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Aap leader sanjay singh calls bihar sit a big election scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2025 | 09:06 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Rahul Gandhi
  • Sanjay Singh

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार चुनाव में कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाएगी राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा

2

तेजस्वी ने भरी हुंकार, कहा- पहले नीतीश फिर नंबर मोदी का; राहुल गांधी को बनाएंगे प्रधानमंत्री-Video

3

बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, BSSC में 5208 पदों पर भर्ती शुरू, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

4

‘गरीबों का हक छीना गया, वोट चोरी हुआ’, राहुल-तेजस्वी SIR के ‘पीड़ितों’ से की बातचीत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.