Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में बढ़ते क्राइम के लिए अमित शाह जिम्मेदार, अरविंद केजरीवाल ने ठोका दावा

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक वह पद पर बने रहेंगे, दिल्ली में हर दिन हत्याएं होती रहेंगी। एक्स पर एक पोस्ट में आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 08, 2024 | 10:51 AM

अरविंद केजरीवाल, फोटो - मीडिया गैलरी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली में आए दिन हत्याओं के मामले बढ़ते ही जा रहे है। हाल ही में वॉक करते समय एक व्यापारी संजय सिंह की गोली मारकर हत्या और नेब सराय इलाके में ट्रिपल मर्डर जैसे मामले सामने आ रहे है, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक वह पद पर बने रहेंगे, दिल्ली में हर दिन हत्याएं होती रहेंगी। एक्स पर एक पोस्ट में आम आदमी पार्टी ने कहा, “जब तक अमित शाह गृह मंत्री बने रहेंगे, दिल्ली में हर दिन हत्याएं होती रहेंगी।”

इससे पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए दावा किया कि भाजपा अब राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने में सक्षम नहीं है।

जब तक अमित शाह गृह मंत्री रहेंगे तब तक दिल्ली में रोज हत्याएं होती रहेंगी‼️#BJPMakesDelhiGangsterCapital pic.twitter.com/0vWHc0xxlJ

— AAP (@AamAadmiParty) December 8, 2024

अरविंज केजरीवाल ने एक्स पर लिखा

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “अमित शाह ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दिल्ली को जंगल राज में बदल दिया है। लोग हर जगह आतंक की जिंदगी जी रहे हैं। भाजपा अब दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने में सक्षम नहीं है। दिल्ली के लोगों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी होगी।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि वे दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी में विफल रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

बढ़ते क्राइम को लेकर आतिशी का बयान

आतिशी ने कहा, “यह वही इलाका है, जहां से 100-200 मीटर की दूरी पर दो हफ्ते पहले एक ऑन-ड्यूटी कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज वही दिन है, जब शाहदरा इलाके में सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। मैं जानना चाहती हूं कि केंद्र सरकार क्या कर रही है। भाजपा शासित केंद्र सरकार की दिल्ली में एक ही जिम्मेदारी है और वह है दिल्ली में कानून-व्यवस्था। दिल्ली के लोगों को सुरक्षा देना। दिल्ली में लोगों को सुरक्षित रखना ही उनका एकमात्र काम है, दिल्ली में उनके पास कोई और काम नहीं है। वे इस काम में पूरी तरह विफल रहे हैं।”

गोविंदपुरी में चाकूबाज़ी में घायल युवाओं का हाल जानने के लिए AIIMS पहुँची मुख्यमंत्री @AtishiAAP ने बिगड़ी कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया:

अमित शाह से नहीं संभल रही दिल्ली‼️

👉 गोविंदपुरी: चाकूबाज़ी में एक युवा की मौत
👉 गोविंदपुरी: दो हफ़्ते पहले एक बीट कॉन्स्टेबल की गोली… pic.twitter.com/hNsdoaROfm

— AAP (@AamAadmiParty) December 7, 2024

आतिशी ने दावा किया कि भाजपा शासित केंद्र सरकार ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ दिया है, जिससे निवासी परेशान हैं। उन्होंने कहा, “आज भाजपा शासित केंद्र सरकार ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। मैं आज उनसे अपील करना चाहती हूं। दिल्ली के लोग परेशान हैं, दिल्ली के लोग आपकी कानून-व्यवस्था से परेशान हैं।”

देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4 दिसंबर को दिल्ली के नेब सराय में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी की उनके घर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हत्या दंपति के बेटे ने की थी, जिसने दावा किया था कि वह उस समय सुबह की सैर पर गया था। 28 नवंबर को दिल्ली के प्रशांत विहार में विस्फोट की सूचना मिली थी। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो, दिल्ली पुलिस अपराध शाखा, विशेष प्रकोष्ठ और बम निरोधक दस्ते की टीमों के साथ दमकल की गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुंचीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Aam aadmi party arvind kejriwal put allegations on amit shah for delhi crime

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2024 | 10:49 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Arvind Kejriwal
  • BJP
  • Delhi News

सम्बंधित ख़बरें

1

PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर दौड़ेगा युवा भारत, ‘नमो युवा रन’ का लोगो हुआ जारी

2

Maharashtra Politics: कांग्रेस की आक्रामकता से भाजपा अलर्ट, जिले में दमदारी से लौटने की रणनीति तैयार

3

उद्धव के विज्ञापनों का क्या है हिसाब! बावनकुले ने सवालों का दिया जवाब, कहा- किसी समाज पर अन्याय नहीं

4

PM मोदी ने बीजेपी वर्कशॉप में दी सांसदों को नसीहत, टिफिन मीटिंग से लेकर कई मुद्दों पर दिया गुरुमंत्र

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.