PM मोदी ने बीजेपी वर्कशॉप में दी सांसदों को नसीहत, टिफिन मीटिंग से लेकर कई मुद्दों पर दिया गुरुमंत्र
PM Narendra Modi ने हाल ही में भाजपा सांसदों के लिए आयोजित एक विशेष कार्यशाला में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने सांसदों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ पीएम मोदी, फोटो- सोशल मीडिया
BJP Workshop: भाजपा की यह वर्कशॉप एक देशव्यापी अभियान की तैयारी के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें सांसदों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया। इसमें पीएम मोदी ने सांसदों को ढेरों गुर सिखाए।
कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखें। उन्होंने सुझाव दिया कि सांसद यह सुनिश्चित करें कि इन योजनाओं का लाभ सही ढंग से और समय पर जनता तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सांसदों को सलाह दी कि वे स्वच्छता अभियान को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं और इसके लिए सिंगापुर जैसे देशों से प्रेरणा लें।
पूरी तैयारी के हो समितियों की बैठक
प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से सांसदों को संसदीय समितियों में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सांसदों को इन समितियों की बैठकों में पूरी तैयारी के साथ जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि बैठक से पहले संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों से बातचीत कर विषय की पूरी जानकारी हासिल की जाए, ताकि बहस और चर्चा ज्यादा प्रभावशाली हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
बंगाल चुनाव: बुधवार को 142 सीटों पर संग्राम, कोलकाता और 24 परगना में किसकी होगी जीत? जानें मुख्य चुनावी समीकरण
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सांसदों को अपने क्षेत्रों में जनता से संवाद बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। इसके लिए उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिमाह एक टिफिन मीटिंग आयोजित करने का सुझाव दिया। इस तरह की बैठकें आम लोगों से सीधे संवाद का माध्यम बन सकती हैं, जिससे उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।
Attended the ‘Sansad Karyashala’ in Delhi. MP colleagues from all over India and other senior leaders exchanged valuable perspectives on diverse issues. pic.twitter.com/f89qA10uYP — Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2025
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
कार्यशाला के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी इस कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि संसद कार्यशाला में भाग लेकर उन्हें अपने सहयोगी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार साझा करने का मौका मिला। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के मंच पार्टी कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से सीखने और जनसेवा के बेहतर तरीकों पर विचार करने का अवसर देते हैं।
यह भी पढ़ें: Punjab Flood: राहत पैकेट्स पर राहुल गांधी की तस्वीर पर सियासत, भाजपा ने लगाया राजनीतिकरण का आरोप
कुल मिलाकर प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को संसद के भीतर और बाहर, दोनों ही स्तरों पर अधिक सक्रिय और जनसंपर्क केंद्रित भूमिका निभाने की सलाह दी है, जिससे सरकार की योजनाएं अधिक प्रभावी तरीके से लागू हो सकें।
