ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
09 Apr 2026 08:47 AM (IST)
पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग है। इससे हमारा लोकतंत्र और अधिक जीवंत एवं सहभागी बनेगा। इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी।
09 Apr 2026 08:06 AM (IST)
भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ की शुरुआत की है। सेना की त्रिशक्ति कोर इस रेस्क्यू मिशन का नेतृत्व कर रही है। दरअसल, लाचेन और चुंगथांग के बीच भूस्खलन होने से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है, जिसके चलते इलाके में आवागमन बाधित हो गया और कई पर्यटक वहां फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना ने तुरंत कार्रवाई की।
09 Apr 2026 07:15 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही, मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
As polling begins for the Assam Assembly elections 2026, I appeal to the people of Assam to exercise their franchise in large numbers. I hope that the state’s youth and women voters participate enthusiastically and make this election a celebration of democracy and public duty.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026
09 Apr 2026 07:08 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी आज बंगाल में 3 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली रैली सुबह 11.15 बजे तमलुक, दूसरी दोपहर 1.30 बजे आसनसोल में और तीसरी दोपहर 3.15 बजे बिरभुम में होगी।
Breaking News Today Live: असम, केरल और पुडुचेरी में आज मतदान हो रहा है। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। करीब 6 करोड़ मतदाता 1899 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में कल प्रधानमंत्री मोदी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली सुबह 11:15 बजे तमलुक में होगी, दूसरी दोपहर 1:30 बजे आसनसोल में और तीसरी रैली सवा तीन बजे बीरभूम में आयोजित की जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। वह शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी 10 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में पार्टी का संकल्प पत्र पेश करेंगे।
देश और दुनिया से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स (Breaking News)के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें