- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 2st December 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 2 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Breaking News Live: टीवीके की याचिका में बीएलओ पर दबाव डालने, सजा देने और नौकरी से हटाए जाने के खतरे जैसे आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट आज केरल की याचिका पर सुनवाई करेगा।
- Written By: अक्षय साहू , सौरभ शर्मा

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Live Update: टीवीके की याचिका में बीएलओ पर दबाव, सजा और नौकरी खोने के खतरे का आरोप लगा। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में केरल की याचिका पर आज सुनवाई की।।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, चीन-पाक के लिए बढ़ेगी टेंशन
केरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश
ईरान-इजरायल युद्ध से दुबई के रियल एस्टेट में मंदी की आशंका: क्या अब भारत के महानगरों की ओर मुड़ेंगे निवेशक?
वसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
02 Dec 2025 10:07 PM (IST)
02 Dec 2025 10:07 PM (IST)दो दिन सत्ता पक्ष की लापरवाही की वजह से बर्बाद हो गए- JMM सांसद महुआ माजी
JMM सांसद महुआ माजी ने चुनाव सुधारों को लेकर संसाद में चर्चा पर कहा, "दो दिन सत्ता पक्ष की लापरवाही की वजह से बर्बाद हो गए। ये दो दिन बर्बाद नहीं होने चाहिए थे क्योंकि सभी सांसद अपने क्षेत्र के सवाल लेकर आते हैं लेकिन अगर इस पर 3 बजे के बाद निर्णय हो गया है तो हम इसका स्वागत करते हैं। हम चुनाव सुधारों, SIR पर चर्चा करेंगे।"
02 Dec 2025 09:39 PM (IST)
02 Dec 2025 09:39 PM (IST)भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई
मध्य प्रदेश के भोपाल में 1984 की भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कई संगठनों और स्थानीय लोगों ने मशाल मार्च निकाला।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: 1984 की भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कई संगठनों और स्थानीय लोगों ने मशाल मार्च निकाला। pic.twitter.com/dFadoW8auk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 09:02 PM (IST)
02 Dec 2025 09:02 PM (IST)ममता बनर्जी के नेताओं की जबान पर लगाम नहीं, उनका हाल बिहार में RJD और कांग्रेस जैसा होगा- शाहनवाज हुसैन
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "ममता बनर्जी की पार्टी के नेताओं की जबान पर लगाम नहीं है। कल्याण बनर्जी अपनी जबान पर लगाम लगाए। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के लिए जो टिप्पणी की है, उसका जवाब वैसा ही मिलेगा जैसा बिहार में RJD और कांग्रेस को मिला। TMC बुरी तरह हारने वाली है। SIR का बहाना बना रही है। बंगाल की हवा अब बिहार जैसी हो गई।"
02 Dec 2025 08:05 PM (IST)
02 Dec 2025 08:05 PM (IST)तमिलनाडु में चक्रवात दितवाह के कारण मदुरै में भारी बारिश
तमिलनाडु के मदुरै में चक्रवात दितवाह के कारण मदुरै में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है।
#WATCH | मदुरै, तमिलनाडु: चक्रवात दितवाह के कारण मदुरै में भारी बारिश जारी है। pic.twitter.com/Sa7nkWivzu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 06:47 PM (IST)
02 Dec 2025 06:47 PM (IST)हरियाणा सरकार जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही- चौटाला
JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा, "प्रदेश की सरकार लंबे समय से प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही थी। कह रहे थे कि अब हमारी ज़मीन ट्रांसफर हो जाएगी और नई विधानसभा बन जाएगी। अब सच सब लोगों के सामने है।"
02 Dec 2025 06:16 PM (IST)
02 Dec 2025 06:16 PM (IST)नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे, सरकार को उनके भविष्य की चिंता- CM विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। हमारी पुनर्वास नीति भी बहुत अच्छी है। सरकार उनके भविष्य को लेकर चिंतित है। हम उन्हें तीन साल तक हर महीने 10,000 रुपये की आर्थिक मदद भी दे रहे हैं। जिन नक्सलियों पर इनाम था, उन्हें आत्मसमर्पण करने के बाद पैसे दिए जा रहे हैं।
#WATCH | रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। हमारी पुनर्वास नीति भी बहुत अच्छी है। सरकार उनके भविष्य को लेकर चिंतित है। हम उन्हें तीन साल तक हर महीने 10,000 रुपये की आर्थिक मदद भी दे रहे हैं। जिन नक्सलियों पर इनाम था,… pic.twitter.com/dSkopae3bl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 05:49 PM (IST)
02 Dec 2025 05:49 PM (IST)SIR सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए कर रही- सपा चीफ अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा ने पहले ही तैयारी कर ली थी कि वोट काटने हैं। वोट में गड़बड़ी, वोट चोरी इतनी जनता के बीच चली गई कि अब मजबूरी में उन्हें SIR कराना पड़ रहा है। ये SIR अपनी नाकामी छुपाने के लिए हो रहा है। दुर्भाग्य की बात है कि आधार कार्ड को ऐसा कर दिया कि उसका आधार ही खत्म कर रहे हैं। ये सारा षड्यंत्र इसलिए है क्योंकि सरकार सच्चाई से डरती है, हर आंकड़े में हेराफेरी करती है।"
#WATCH मऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा पहले ही तैयारी कर ली थी कि (घोसी विधानसभा में) 20 हज़ार वोट काटने हैं। उस समय SIR नहीं आया था। वोट में गड़बड़ी, वोट चोरी इतनी जनता के बीच चली गई कि अब मजबूरी में उन्हें SIR कराना पड़ रहा है। ये SIR अपनी नाकामी छुपाने के… pic.twitter.com/dpxkao5mVi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 05:21 PM (IST)
02 Dec 2025 05:21 PM (IST)9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी- संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू
पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने कहा, "मुझे खुशी है कि स्पीकर द्वारा बुलाई गई ऑल-पार्टी फ्लोर लीडर्स मीटिंग बहुत फायदेमंद रही और हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि सोमवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह पर एक खास चर्चा होगी। चर्चा दोपहर 12 बजे शुरू होगी और पूरे दिन चलेगी। इस बात पर भी सहमति बनी कि मंगलवार, 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी। जब हम चुनाव में सुधारों पर चर्चा करते हैं, तो आप हमारे देश में चुनाव और उसके प्रोसेस से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा और बातचीत कर सकते हैं। पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी के लिए चुनाव प्रोसेस बहुत जरूरी है।
#WATCH | Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, "I am happy that the all-party Floor Leaders meeting called by Speaker was very fruitful and we all agreed that there will be a special discussion on 150th anniversary of national song Vande Mataram on Monday. The… pic.twitter.com/qIqgTyLvXs
— ANI (@ANI) December 2, 2025
02 Dec 2025 04:48 PM (IST)
02 Dec 2025 04:48 PM (IST)घुसपैठियों को बाहर किए जाने पर SIR पर अखिलेश यादव के पेट में दर्द हो रहा- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "बिहार में RJD के जंगलराज को लोगों ने नकार दिया है और यही उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाला है। कभी भी समाजवादी पार्टी के जंगलराज को प्रदेश के लोग स्वीकार नहीं करेंगे। SIR को लेकर उनके(अखिलेश यादव) पेट में दर्द इसलिए हो रहा है क्योंकि बिहार में घुसपैठियों को बाहर करके जिस तरह निष्पक्ष मतदाता सूची के साथ मतदान हुआ। हम सबका दायित्व है कि घुसपैठिए निकाले जाएं।"
#WATCH | वाराणसी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "...बिहार में RJD के जंगलराज को लोगों ने नकार दिया है और यही उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाला है। कभी भी समाजवादी पार्टी के जंगलराज को प्रदेश के लोग स्वीकार नहीं करेंगे... SIR को लेकर उनके(अखिलेश यादव) पेट में… pic.twitter.com/JFclYGKzsv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 04:05 PM (IST)
02 Dec 2025 04:05 PM (IST)मंगलवार को लोकसभा में SIR पर 10 घंटे की चर्चा
लोकसभा में चुनाव सुधार देश व्यापी SIR को लेकर चर्चा होगी। चर्चा के लिए 10 घंटे का समय आवांटित किया गया।
02 Dec 2025 03:52 PM (IST)
02 Dec 2025 03:52 PM (IST)PMO परिसर का नाम सेवातीर्थ होगा
सत्ता से सेवा की ओर बढ़ रहे हैं, अब PMO परिसर का नाम सेवातीर्थ होगा। PMO की तरफ से कहा गया है कि ये कार्यस्थल की सेवा भावना को दिखाता है। अब सत्ता से सेवा की ओर कदम बढ़ रहे हैं।
02 Dec 2025 03:41 PM (IST)
02 Dec 2025 03:41 PM (IST)पश्चिम बंगाल सरकार ने रिप्रोट कार्ड जारी किया, 1.72 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर
सीएम ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के काम का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए CM ममता बनर्जी ने दावा किया कि बंगाल में 14 साल के TMC राज में 2 करोड़ नौकरियां पैदा हुईं। पिछले 14 सालों में हेल्थ सेक्टर में बजट का आवंटन 6 गुना बढ़ाया गया; बंगाल अब बाकी भारत के लिए कई क्षेत्रों में मॉडल है।
02 Dec 2025 03:21 PM (IST)
02 Dec 2025 03:21 PM (IST)SIR पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर लोकसभा स्पीकर ने मीटिंग बुलाई
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने SIR पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर सदन में चल रहे गतिरोध को तोड़ने के लिए मंगलवार को पार्टी नेताओं की मीटिंग बुलाई। यह मीटिंग इस मुद्दे पर लोकसभा में बार-बार हुए हंगामे के बाद हो रही है। इससे पहले, पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने पॉलिटिकल पार्टियों के फ्लोर लीडर्स से मुलाकात की, लेकिन चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए कोई टाइमफ्रेम तय करने से मना कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि विपक्ष सरकार पर अपनी शर्तें नहीं थोप सकता। सरकार वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह पर चर्चा करने को उत्सुक है और इस टॉपिक के लिए 10 घंटे का समय दिया है।
02 Dec 2025 03:19 PM (IST)
02 Dec 2025 03:19 PM (IST)कम्युनिटी की भावनाओं को देश को नहीं बताऊंगा, तो यह नाइंसाफी होगी- मौलाना मदनी
जिहाद पर अपनी बात पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट मौलाना महमूद मदनी ने कहा, "आप मुझ पर यह कहने का आरोप लगा रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट गलत है। मैं कोई इंसान नहीं हूं; मैं एक ऐसे ऑर्गनाइजेशन से जुड़ा हूं जो एक खास कम्युनिटी से जुड़ा है। अगर मैं अपनी कम्युनिटी की भावनाओं को देश को नहीं बताऊंगा, तो यह मेरे साथ नाइंसाफी होगी। संविधान का आइडिया मेजॉरिटी के खिलाफ है।
02 Dec 2025 03:05 PM (IST)
02 Dec 2025 03:05 PM (IST)राज्यसभा से विपक्षी सदस्यों ने वॉकआउट किया
चुनाव सुधारों में SIR पर बहस की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया।
02 Dec 2025 02:30 PM (IST)
02 Dec 2025 02:30 PM (IST)पिछले 10 सालों में सदन का न चलना ही नॉर्मल हो गया- हरसिमरत कौर बादल
शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "पिछले 10 सालों में यह नया नॉर्मल हो गया है कि सदन चले ही न। अगर आप रिकॉर्ड देखें, तो सदन में बैठकों की संख्या कम हो गई हैं। जो लोग पार्लियामेंट में आते हैं, वे सिर्फ इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें अंदर शोर मचाना होता है और वेल में जाना होता है। हम जैसे लोग अपने चुनाव क्षेत्र छोड़कर यहां आने का क्या मतलब समझते हैं। हम तभी आएंगे जब हाउस चलेगा। अपोज़िशन लीडर्स को अपने मुद्दे उठाने का समय दिया जाना चाहिए।
#WATCH दिल्ली | शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "पिछले 10 सालों में यह नया नॉर्मल हो गया है कि सदन चले ही न। अगर आप रिकॉर्ड देखें, तो सदन में बैठकों की संख्या कम हो गई हैं... जो लोग पार्लियामेंट में आते हैं, वे सिर्फ इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें अंदर शोर… pic.twitter.com/mUq0ZFs1Hd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 01:03 PM (IST)
02 Dec 2025 01:03 PM (IST)सरदार सभा में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
सरदार सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारत को आजाद कराने में, भारत की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने में सरदार वल्लभभाई पटेल का जो योगदान है, उसे भविष्य का भारत भी कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी और राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभाई है। हर राजनेता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल एक प्ररेणा के स्रोत हैं।
#WATCH वडोदरा, गुजरात: 'सरदार सभा' को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत को आजाद कराने में, भारत की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने में सरदार वल्लभभाई पटेल का जो योगदान है, उसे भविष्य का भारत भी कभी नहीं भूल पाएगा...उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी… pic.twitter.com/aTHMjURoqp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 01:01 PM (IST)
02 Dec 2025 01:01 PM (IST)मोदी सरकार संसदीय परंपराओं के साथ धोखा किया: प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, पीएम मोदी सरकार संसदीय परंपराओं के साथ धोखा और विश्वासघात की पहचान बन गई है। परसों उन्होंने कहा था कि वे सुबह 9 बजे तक बताएंगे कि बैठक कब और कहां होगी और इस विषय की रूपरेखा क्या होगी। आज जब हम सवाल उठा रहे हैं, तो वे चुप हैं और जवाब देने से मना कर रहे हैं। जब सदन सिर्फ़ 12 वर्किंग डे हैं, प्राइवेट बिल को मिलाकर ज़्यादा से ज़्यादा 15 हो सकते हैं। दूसरा दिन भी बीत चुका है। यह सरकार न देख रही है और न सुन रही है कि कितने BLO ने आत्महत्या की है, कितने लोग मरे हैं और उसके बाद भी क्या सरकार किसानों जैसा ही इतिहास दोहराएगी? कितने BLO के मारने के बाद वे SIR पर चर्चा करेंगे? यह संसद भवन चर्चा के लिए नहीं तो किस काम का है। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। दोपहर 2 बजे के बाद हम फिर वही करेंगे।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "PM मोदी सरकार संसदीय परंपराओं के साथ धोखा और विश्वासघात की पहचान बन गई है। परसों उन्होंने कहा था कि वे सुबह 9 बजे तक बताएंगे कि बैठक कब और कहां होगी और इस विषय की रूपरेखा क्या होगी। आज जब हम सवाल उठा रहे हैं, तो वे चुप हैं और… pic.twitter.com/eEqIFdmCdx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 12:09 PM (IST)
02 Dec 2025 12:09 PM (IST)राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी है।
#WinterSession2025 #RajyaSabha adjourned to meet again at 02:00 PM@VPIndia pic.twitter.com/6qZqzssH9l
— SansadTV (@sansad_tv) December 2, 2025
02 Dec 2025 11:40 AM (IST)
02 Dec 2025 11:40 AM (IST)SIR का विरोध नहीं बिहार में हार का विलाप कर रहा विपक्ष: दिनेश शर्मा
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने SIR पर कहा, ये SIR पर विरोध प्रदर्शन नहीं है ये बिहार में हार का विलाप दर्शन है। ये कांग्रेस का विलाप है और RJD तथा TMC का विलाप है क्योंकि पहले बिहार को जीता है और अब बंगाल की बारी है तो बंगाल की जो बारी है उससे ये TMC विचलित हैं। तमिलनाडु में DMK अपनी वास्तविकता और लोकप्रियता खो रहा है कांग्रेस पूरे देश में क्षेत्रीय पार्टियों से भी नीचे आ गई है। तो ये हताश लोगों का समूह बन गया है जो बहस नहीं नाटक करना चाहता है।
#WATCH दिल्ली: #ParliamentWinterSession | भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने SIR पर कहा, "ये SIR पर विरोध प्रदर्शन नहीं है ये बिहार में हार का विलाप दर्शन है। ये कांग्रेस का विलाप है और RJD तथा TMC का विलाप है क्योंकि पहले बिहार को जीता है और अब बंगाल की बारी है तो बंगाल की जो बारी है… pic.twitter.com/V8Ly744GnY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 11:39 AM (IST)
02 Dec 2025 11:39 AM (IST)विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद लोकसभा कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
विपक्षी सांसदों के SIR पर चर्चा की मांग करते हुए सदन के वेल में आने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12:00 बजे तक स्थगित कर दी गई।
विपक्षी सांसदों के SIR पर चर्चा की मांग करते हुए सदन के वेल में आने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12:00 बजे तक स्थगित कर दी गई। pic.twitter.com/3aGP5irzwH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 11:25 AM (IST)
02 Dec 2025 11:25 AM (IST)SIR पर चर्चा करें सरकार: गुरजीत सिंह औजला
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, SIR वही मुद्दा है जो हम सदन में उठा रहे हैं और सरकार इस पर चर्चा करे और इसे रोके क्योंकि ये जो वोट काटने का सिस्टम है वो बिल्कुल गलत है।
#WATCH दिल्ली: #ParliamentWinterSession | कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, "SIR वही मुद्दा है जो हम सदन में उठा रहे हैं और सरकार इस पर चर्चा करे और इसे रोके क्योंकि ये जो वोट काटने का सिस्टम है वो बिल्कुल गलत है।" pic.twitter.com/hRV9isbC55
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 11:22 AM (IST)
02 Dec 2025 11:22 AM (IST)SIR के खिलाफ संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विंटर सेशन के दूसरे दिन संसद परिसर में SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेता प्रदर्शन में मौजूद दिखे।
#WATCH दिल्ली | लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विंटर सेशन के दूसरे दिन संसद परिसर में SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी… pic.twitter.com/4MLo6Ix6iE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 11:15 AM (IST)
02 Dec 2025 11:15 AM (IST)संचार साथी ऐप प्राइवेसी पर हमला है: सी वेणुगोपाल
मोबाइल हैंडसेट पर संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल करने के DoT के निर्देशों पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "यह प्राइवेसी पर हमला है। ऐसा ही लगता है। मदद के नाम पर भाजपा आम लोगों की प्राइवेसी पर हमला करने की कोशिश कर रही है। सरकार इस ऐप के जरिए देश के सभी लोगों पर नजर रखने की कोशिश कर रही है।
#WATCH | दिल्ली: मोबाइल हैंडसेट पर संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल करने के DoT के निर्देशों पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "यह प्राइवेसी पर हमला है। ऐसा ही लगता है। मदद के नाम पर भाजपा आम लोगों की प्राइवेसी पर हमला करने की कोशिश कर रही है...सरकार इस ऐप के ज़रिए देश के सभी… pic.twitter.com/eiC93ctNI5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 10:10 AM (IST)
02 Dec 2025 10:10 AM (IST)CM सिद्धारमैया से मिलने उनके घर पहुंचे डीके शिवकुमार
कर्नाटक में जारी में राजनीतिक उठा-पटक के बीच उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मिलने सीएम आवास पहुंचे।
02 Dec 2025 09:17 AM (IST)
02 Dec 2025 09:17 AM (IST)क्रिकेटर स्नेह राणा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की
भारतीय क्रिकेटर स्नेह राणा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, मुझे आकर बहुत अच्छा लगा और यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई थी। यहां पर हम जब वर्ल्ड कप के दौरान पिछली बार आए थे तो बोलकर गए थे कि ट्रॉफी लेकर आएंगे। हमने ट्रॉफी ली और आज मैं महाकाल जी के पास वापस दर्शन करने आई हूं। मैं चाहती हूं कि महाकाल जी हमें ऐसे ही वापस बोलते रहें और हम ऐसे ही ट्रॉफी जीते रहें।
#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): भारतीय क्रिकेटर स्नेह राणा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने कहा,"मुझे आकर बहुत अच्छा लगा और यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई थी। यहां पर हम जब वर्ल्ड कप के दौरान पिछली बार आए थे तो बोलकर गए थे कि ट्रॉफी लेकर आएंगे। हमने… pic.twitter.com/ZY0ak0SP8m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 09:16 AM (IST)
02 Dec 2025 09:16 AM (IST)SIR का नाम लेकर मुद्दे से भटकाना चाहती ममता बनर्जी: संजय जायसवाल
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, कल बिल्कुल स्पष्ट शब्दों में किरेन रिजिजू जी ने कहा है कि हम हर चीजों पर चर्चा करने को तैयार हैं लेकिन हमें एक समय दीजिए ये कैसे हो सकता है कि आज ही चर्चा करे नहीं तो सदन नहीं चलेगा। जब संसदीय कार्य मंत्री इतना आगे बढ़कर कुछ कहे तो विरोधी दलों को सोचना चाहिए। SIR से कुछ नहीं होना है बिहार में विपक्षों ने SIR की कहानी चलाकर अपना ही सूपड़ा साफ कर दिया। हम बंगाल चुनाव में जाएंगे तो वहां पर हम अपराध मुद्दे, कानून व्यवस्था के मुद्दे, वहां पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या को जो शरण मिल रही है इस मुद्दे को लेकर जाएंगे। ममता बनर्जी मुद्दे से भटकाना चाहती हैं। बंगाल में इस पर चर्चा होगी और बंगाल में SIR पर चर्चा नहीं होगी।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "कल बिल्कुल स्पष्ट शब्दों में किरेन रिजिजू जी ने कहा है कि हम हर चीज़ों पर चर्चा करने को तैयार हैं लेकिन हमें एक समय दीजिए ये कैसे हो सकता है कि आज ही चर्चा करे नहीं तो सदन नहीं चलेगा। जब संसदीय कार्य मंत्री इतना आगे बढ़कर कुछ कहे… pic.twitter.com/WTXXw2uXLk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 08:27 AM (IST)
02 Dec 2025 08:27 AM (IST)SIR के खिलाफ संसद के बाहर प्रदर्शन करेगी इंडिया गठबंधन: मणिकम टैगोर
कांग्रेस MP मणिकम टैगोर ने कहा, इंडिया गठबंधन ने कल सुबह तय किया कि हम SIR और चुनाव सुधार से जुड़ी चीजों पर चर्चा पर जोर देंगे। आज सुबह 10.30 बजे, हम मकर द्वार के सामने इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी MP पार्लियामेंट के बाहर विरोध करने जा रहे हैं। मैंने एजेंडा मोशन भी दिया था, और हमें उम्मीद है कि वे मान लिए जाएंगे। हम उस विषय पर बहस चाहते हैं। सरकार को इस जरूरी मुद्दे से भागना नहीं चाहिए क्योंकि वोट देने का अधिकार दांव पर है। बिहार में 62 लाख वोटर्स हटा दिए गए हैं। अब इसे 12 राज्यों में लागू कर दिया गया है। बहुत सारे BLO सुसाइड कर रहे हैं। हम भारत के लोकतंत्र को बचाना चाहते थे और उसके लिए हमें पार्लियामेंट में बहस की जरूरत है।
#WATCH | #ParliamentWinterSession | दिल्ली: कांग्रेस MP मणिकम टैगोर ने कहा, "इंडिया गठबंधन ने कल सुबह तय किया कि हम SIR और चुनाव सुधार से जुड़ी चीज़ों पर चर्चा पर ज़ोर देंगे। आज सुबह 10.30 बजे, हम मकर द्वार के सामने इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी MP पार्लियामेंट के… pic.twitter.com/K0bYaEnEQ7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
02 Dec 2025 07:56 AM (IST)
02 Dec 2025 07:56 AM (IST)बंगाल की खाड़ी में आया 4.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप
बंगाल की खाड़ी में आज सुबह 7.26 बजे 4.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया।
02 Dec 2025 06:35 AM (IST)
02 Dec 2025 06:35 AM (IST)PM मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से बात की, सहयोग का दिया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसानायके से बातचीत की और चक्रवाती तूफान दितवाह से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्यों के लिए निरंतर सहायता देने का आश्वासन दिया।
02 Dec 2025 06:32 AM (IST)
02 Dec 2025 06:32 AM (IST)ट्रंप ने निकोलस मादुरो को किया फोन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान ट्रंप ने मादुरो को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे खुद और अपने परिवार की सुरक्षा चाहते हैं, तो तुरंत देश छोड़कर कहीं और चले जाए।
02 Dec 2025 06:28 AM (IST)
02 Dec 2025 06:28 AM (IST)54वें UAE नेशनल डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 54वें UAE नेशनल डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 54वें UAE नेशनल डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए। (01.12) https://t.co/eGOa0xtgfL pic.twitter.com/kTH4uI4lAF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
Aaj ki taaja khabar 2st december 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, चीन-पाक के लिए बढ़ेगी टेंशन
Mar 03, 2026 | 05:02 PMरामायण का सबसे बड़ा रहस्य, एक पुरुष कैसे बना दो महाबलियों की मां?
Mar 03, 2026 | 05:01 PMअकोला मनपा: विजय अग्रवाल तीसरी बार स्थायी समिति सभापति निर्वाचित, शहर सुधार समिति का दबदबा कायम
Mar 03, 2026 | 04:59 PMहरियाणा में होली पर भैंस को शराब पिलाने का वीडियो वायरल, भूमि पेडनेकर ने PETA इंडिया को किया टैग
Mar 03, 2026 | 04:55 PM‘OIC मूकदर्शक बना…,’ ईरान पर हुए हमले को लेकर भड़कीं महबूबा मुफ्ती
Mar 03, 2026 | 04:52 PM‘बैकफुट पर मनोज जरांगे पाटिल’, अगले 1 साल तक नहीं करूंगा कोई दौरा, जान का खतरा और गिरता स्वास्थ्य बनी वजह
Mar 03, 2026 | 04:44 PMपीएम मोदी ने रचा नया डिजिटल इतिहास, बने YouTube पर 3 करोड़ सब्सक्राइबर पाने वाले दुनिया के पहले नेता
Mar 03, 2026 | 04:40 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM













