लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
29 Oct 2025 04:12 PM (IST)
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में चक्रवात मोन्था से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
#WATCH अमरावती (आंध्र प्रदेश): मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात मोन्था से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
(सोर्स: I&PR) pic.twitter.com/syAAdoG3DO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
29 Oct 2025 04:07 PM (IST)
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आगामी बिहार दौरे पर उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख भूपेन्द्र चौधरी ने कहा, समाजवादी पार्टी का कोई उम्मीदवार बिहार में चुनाव नहीं लड़ा रहा। ये वही बात है 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना।
#WATCH बलिया (यूपी): समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आगामी बिहार दौरे पर उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख भूपेन्द्र चौधरी ने कहा, "समाजवादी पार्टी का कोई उम्मीदवार बिहार में चुनाव नहीं लड़ा रहा। ये वही बात है 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना'..." pic.twitter.com/gz2s8goH8E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
29 Oct 2025 02:36 PM (IST)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, मुझे बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है। मेड इन चाइना। नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी और GST लागू करके सभी छोटे व्यवसायों को नष्ट कर दिया है। जहां भी देखो, मेड इन चाइना है। हम कहते हैं कि यह मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए। मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनने चाहिए और बिहार के युवाओं को उन कारखानों में रोजगार मिलना चाहिए। हमें ऐसा बिहार चाहिए।
#WATCH मुजफ्फरपुर, बिहार: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मुझे बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है। मेड इन चाइना। नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी और GST लागू करके सभी छोटे व्यवसायों को नष्ट कर दिया है। जहां भी देखो, मेड इन चाइना है। हम कहते हैं कि यह मेड इन चाइना नहीं,… pic.twitter.com/Pe2PhzgBFM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
29 Oct 2025 01:43 PM (IST)
बिहार के मुजफ्फरपुर में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "तेजस्वी बिहार से पलायन खत्म करना चाहते हैं और बिहार को अपराध-मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहते हैं। मैं बिहार को नंबर वन बनाना चाहता हूं। लेकिन नीतीश कुमार के 20 साल और नरेंद्र मोदी के 11 साल के शासन के बाद भी, बिहार देश का सबसे गरीब राज्य बना हुआ है। बिहार में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी, महंगाई और पलायन है। हमारी सरकार बनते ही 20 दिनों के अंदर हर उस परिवार को सरकारी नौकरी देने का कानून पारित किया जाएगा जिसके पास सरकारी नौकरी नहीं है।"
#BiharElection2025 | Muzaffarpur, Bihar: Mahagathbandhan CM candidate & RJD leader Tejashwi Yadav says, "Tejashwi wants to end migration from Bihar and make Bihar crime-free and corruption-free. I want to make Bihar number one. But even after 20 years of Nitish Kumar's rule and… pic.twitter.com/TJIIniSiz4
— ANI (@ANI) October 29, 2025
29 Oct 2025 01:21 PM (IST)
बिहार दरभंगा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "राजद ने चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी किया है और उन्होंने बिहार के हर परिवार के लिए एक सरकारी नौकरी का वादा किया है। क्या यह संभव है? क्या राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव सच्चाई की राजनीति नहीं कर सकते? वे झूठ क्यों बोल रहे हैं? "
#WATCH | Darbhanga, Bihar | #BiharElection2025 | Defence Minister Rajnath Singh says, "RJD released the manifesto for the elections and they have pledged a government job for every household in Bihar. Is this possible?...Can't Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav, Lalu Prasad Yadav… pic.twitter.com/BCjaC5Kiyv
— ANI (@ANI) October 29, 2025
29 Oct 2025 12:41 PM (IST)
बसपा प्रमुख मायावती लखनऊ में पार्टी के 'मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन' की विशेष राज्य स्तरीय बैठक में शामिल हुईं।
#WATCH | UP | BSP Chief Mayawati attends a special state-level meeting of the party's 'Muslim Samaj Bhaichara Sangathan' in Lucknow. pic.twitter.com/5akLBKGsru
— ANI (@ANI) October 29, 2025
29 Oct 2025 12:35 PM (IST)
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पहले बिहार की जनता विलेन मानती थी अब राष्ट्रीय जनता दल ही विलेन मानने लगा है। उनका बेटा ही विलेन मान रहा है। अपने घोषणापत्र में ही लालू यादव को जगह नहीं दे रहे हैं। बिहार की जनता पहले से जानती थी की लालू यादव विलेन हैं अब RJD और महागठबंधन के लोग भी कहने लगे की लालू यादव विलेन हैं।"
#WATCH पटना: #BiharElection2025 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पहले बिहार की जनता विलेन मानती थी अब राष्ट्रीय जनता दल ही विलेन मानने लगा है। उनका बेटा ही विलेन मान रहा है। अपने घोषणापत्र में ही लालू यादव को जगह नहीं दे रहे… pic.twitter.com/FsatZH5geq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
29 Oct 2025 11:44 AM (IST)
महागठबंधन के घोषणापत्र जारी करने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "इनके माता-पिता का हमने समय देखा है। जंगल राज आतंक राज देख चुके हैं, विकास का नाम नहीं था...नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे सुधारा है। बिहार की जनता इनके पिता के समय को नहीं भूली है। जिस कदम पर पिता चले थे उससे अलग ये नहीं चलने वाले हैं। घोषणापत्र कोरा कागज है इसमें कोई सच्चाई नहीं है।"
#WATCH पटना: महागठबंधन के घोषणापत्र जारी करने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "इनके माता-पिता का हमने समय देखा है। जंगल राज आतंक राज देख चुके हैं, विकास का नाम नहीं था...नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे सुधारा है... बिहार की जनता इनके पिता के समय को नहीं… pic.twitter.com/N5ms3tUVSg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
29 Oct 2025 11:08 AM (IST)
हरियाणा के अंबाला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शीघ्र ही वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमान में उड़ान भरने के लिए सवार हो गई हैं कुछ ही देर में वे उड़ान भरेंगी।
#WATCH हरियाणा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शीघ्र ही अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमान में उड़ान भरेंगी। pic.twitter.com/4nb27FRudH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
29 Oct 2025 10:41 AM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला पहुंचीं, एयरफोर्स स्टेशन पर जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कुछ ही देर में राफेल में उड़ान भरेंगी।
29 Oct 2025 10:12 AM (IST)
आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोन्था के प्रभाव से कोनासीमा जिले में केले की खेती नष्ट हो गई है। IMD के अनुसार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 3 घंटों के दौरान गहरे दबाव के क्षेत्र में और उसके बाद के 6 घंटों के दौरान कमज़ोर होकर दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।
#WATCH आंध्र प्रदेश: चक्रवात मोन्था के प्रभाव से कोनासीमा जिले में केले की खेती नष्ट हो गई है।#CycloneMontha के तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 3 घंटों के दौरान गहरे दबाव के क्षेत्र में और उसके बाद के 6 घंटों के दौरान कमज़ोर होकर… pic.twitter.com/AWPpu7b8wK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
29 Oct 2025 09:51 AM (IST)
राजस्थान के जैसलमेर में 14 अक्टूबर को हुई बस दुर्घटना में एक और व्यक्ति की जलने से मौत हो गई है। उसी दिन बीस यात्रियों की मौत हो गई। चौदह यात्रियों को जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती आठ लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस प्रकार बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 28 हो गई है।
29 Oct 2025 09:40 AM (IST)
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में नागपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। वे कर्ज में डूबे किसानों के लिए तत्काल और बिना शर्त कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम कर दिया है।
#WATCH महाराष्ट्र | पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में नागपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। वे कर्ज में डूबे किसानों के लिए तत्काल और बिना शर्त कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम कर… pic.twitter.com/jQNtmYEZj2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
29 Oct 2025 08:57 AM (IST)
गुजरात के केवडिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल के तहत चेतक हेलीकॉप्टरों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की।
#WATCH केवडिया, गुजरात: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल के तहत चेतक हेलीकॉप्टरों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की। pic.twitter.com/svs9OeQiPR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
29 Oct 2025 08:41 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में SIR के दूसरे चरण पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "ममता बनर्जी के भतीजे झूठ बोलने में उनसे आगे हैं। वे बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में SIR 10 बार हो चुका है। अभिषेक बनर्जी क्या बोलते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।"
#WATCH खड़गपुर, पश्चिम बंगाल: SIR के दूसरे चरण पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "...ममता बनर्जी के भतीजे झूठ बोलने में उनसे आगे हैं। वे बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं...कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में SIR 10 बार हो चुका है...अभिषेक बनर्जी क्या बोलते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता..." pic.twitter.com/l7sgSxN7cx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
29 Oct 2025 08:16 AM (IST)
ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में, जहां सरकार ड्रग कार्टेलों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, एक बड़े पुलिस छापे में सिर्फ़ एक घंटे में कम से कम 80 लोग मारे गए हैं।
29 Oct 2025 08:08 AM (IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह अपने दौरे के दौरान लोगों से बातचीत की, उनका हालचाल पूछा और सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक और जन कल्याणकारी योजनाओं पर फीडबैक लिया।
#WATCH मुनस्यारी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह अपने दौरे के दौरान लोगों से बातचीत की, उनका हालचाल पूछा और सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक और जन कल्याणकारी योजनाओं पर फीडबैक लिया। pic.twitter.com/I1wuga7lFV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
29 Oct 2025 07:09 AM (IST)
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आनंद विहार व ITO के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 307 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आनंद विहार के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 307 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। pic.twitter.com/QxTl9YBXOC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
29 Oct 2025 06:45 AM (IST)
सीजफायर की घोषणा के बाद इजरायली सेना ने गाजा में स्ट्राइक कर दी है। इस घटनाक्रम से 26 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।
29 Oct 2025 06:40 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई दौरे पर, प्रधानमंत्री इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे।
29 Oct 2025 06:37 AM (IST)
ओडिशा में चक्रवात मोन्था के आने के बाद गंजम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर जमकर तेज हवाएं चल रही हैं।
#WATCH | ओडिशा: चक्रवात मोंथा के लैंडफॉल के बाद गंजम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर तेज हवाएं चल रही हैं। pic.twitter.com/jispApm3GN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
Aaj Ki Taza Khabar Live: पीएम मोदी आज मुंबई में प्रधानमंत्री इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के अंबाला का दौरा करेंगी। जहां वे राफेल से उड़ान भरेंगी। वहीं आज भारत और ऑस्ट्रेलिाय के बीच पहला टी-20 मैच, दोपहर 1:45 बजे से कैनबरा में खेला जाएगा।