Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND Vs NZ 2nd T20 Live Score: रायपुर में टीम इंडिया का रिकॉर्जचेज, 209 रन के लक्ष्य को 15.2 में किया हासिल

IND vs NZ 2nd T20 Match Updates: भारत ने रायपुर में 209 रन के विशाल स्कोर को 15.2 ओवर में चेज कर लिया है। टीम के लिए कप्तान सूर्या और ईशान किशन ने दमदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी लगाई।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jan 23, 2026 | 11:04 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming

Follow Us
Close
Follow Us:

India vs New Zealand 2nd T20 Live: शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से जोरदार शिकस्त दी। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और 7 गेंद के भीतर संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा के विकेट गिर गए। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों की विस्फोटक पारियों की बदौलत भारत ने 28 गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाकर जीत दर्ज की और पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे। संजू सैमसन 5 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्हें ईश सोढ़ी ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 18 गेंदों में 36 रनों का अहम योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, डफी और सोढ़ी को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले न्यूजीलैंड की पारी में डेवोन कॉनवे और टिम साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। कॉनवे 9 गेंद में 19 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने, जबकि साइफर्ट ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए और वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें आउट किया। ग्लेन फिलिप्स ने 19 रन बनाए, जिन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने। रचिन रविंद्र ने 26 गेंदों में 44 रन बनाए, लेकिन कुलदीप ने उन्हें भी आउट कर दूसरी सफलता हासिल की। मार्क चैपमैन सिर्फ 10 रन बना सके। कप्तान मिचेल सैंटनर ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रॉफी कब्जाने के बाद सूर्या का बड़ा बयान, फाइनल की जीत और पाकिस्तान मैच की रणनीतियों पर से उठाया पर्दा

ICC ने अर्शदीप सिंह पर लिया कड़ा एक्शन, सुनाई ये बड़ी सजा, वर्ल्ड कप फाइनल में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद

सूर्या ने पूरा किया शून्य से लेकर शिखर तक का सफर…ICC ट्रॉफी जीतने के बाद शेयर की 12 साल पुरानी तस्वीर

उधारी के बैट ने वर्ल्ड कप फाइनल में किया चमत्कार, अभिषेक शर्मा ने बताया रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी का राज

The liveblog has ended.
  • 23 Jan 2026 10:30 PM (IST)

    23 Jan 2026 10:30 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: 28 गेंद शेष रहते टीम इंडिया ने दर्ज की जीत

    टीम इंडिया ने 209 रन के विशाल स्कोर को 15.2 यानी 28 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 गेंद में 80 और शिवम दुबे 15 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

  • 23 Jan 2026 10:05 PM (IST)

    23 Jan 2026 10:05 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: 23 गेंद में कप्तान ने ठोका अर्धशतक

    कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पुरानी फॉर्म में वापस लौट चुके हैं। उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 52 गेंद में 53 रन की जरूरत है।

  • 23 Jan 2026 09:54 PM (IST)

    23 Jan 2026 09:54 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: ईशान किशन आउट

    32 गेंद में 76 रन की विस्फोटक पारी खेलकर ईशान किशन पवेलियन आउट हो चुके हैं। उन्हें ईश सोढ़ी ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शिवम दुबे आए हैं। अब टीम इंडिया को 65 गेंद में 85 रन की जरूरत है। दूसरी तरफ कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 23 Jan 2026 09:37 PM (IST)

    23 Jan 2026 09:37 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: ईशान किशन की विस्फोटक फिफ्टी

    ईशान किशन ने रायपुर में दमदार वापसी की है। उन्होंने 21 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव 8 रन के साथ क्रीज में मौजूद हैं। टीम इंडिया का स्कोर 6 ओवर के बाद 75/2 है।

  • 23 Jan 2026 09:14 PM (IST)

    23 Jan 2026 09:14 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: संजू के बाद ईशान किशन भी हुए आउट

    भारत को दूसरे ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें जैकब डफी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। स्कोर 1.5 ओवर के बाद 8/2 है।

  • 23 Jan 2026 09:09 PM (IST)

    23 Jan 2026 09:09 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को लगा पहला झटका

    6 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लग चुका है। संजू सैमसन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मैट हेनरी की गेंद पर अपना फील्डर को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ईशान किशन आए हैं।

  • 23 Jan 2026 09:05 PM (IST)

    23 Jan 2026 09:05 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन मैदान पर

    टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा मैदान पर उतर चुके हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 209 रन बनाने हैं।

  • 23 Jan 2026 08:54 PM (IST)

    23 Jan 2026 08:54 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को जीत के लिए 209 रन की जरूरत

    न्यूजीलैंड ने स्कोरबोर्ड पर 208 रन लगा दिए हैं। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 209 रन बनाने होंगे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में कुल 53 रन लुटाए।

  • 23 Jan 2026 08:37 PM (IST)

    23 Jan 2026 08:37 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को मिली छठी सफलता

    मार्क चैपमैन के रूप में भारत को छठी सफलता मिल चुकी है। उन्हें हार्दिक पांडया ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। चैपमैन 13 गेंद में 10 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 17.1 ओवर के बाद 168/6 है।

  • 23 Jan 2026 08:14 PM (IST)

    23 Jan 2026 08:14 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: रचिन रवींद्र आउट

    आक्रमक अंदाज में खेल रहे रचिन रवींद्र को कुलदीप यादव ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। रचिन ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 12.3 ओवर के बाद 129/5 है।

    2nd T20I. WICKET! 12.3: Rachin Ravindra 44(26) ct Arshdeep Singh b Kuldeep Yadav, New Zealand 129/5 https://t.co/8G8p1tq1RC #TeamIndia #INDvNZ #2ndT20I @IDFCfirstbank

    — BCCI (@BCCI) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 08:09 PM (IST)

    23 Jan 2026 08:09 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: शिवम दुबे को मिला पहला व टीम को चौथा विकेट

    डेरिल मेचिल के रूप में टीम इंडिया चौथी सफलता मिल चुकी है। मिचेल ने मुकाबले में कुल 18 रन बन बनाए। उन्हें शिवम दुबे ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी तरफ रचिन रवींद्र 23 गेंद में 42 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। वहीं, न्यूजीलैंड का स्कोर 12 ओवर के बाद 127/4 है।

  • 23 Jan 2026 07:48 PM (IST)

    23 Jan 2026 07:48 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: कुलदीप ने दिलाई तीसरी सफलता

    स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने आक्रमक दिख रहे ग्लेन फिलिप्स को कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिलिप्स ने 19 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 8.5 ओवर के बाद 98/3 है।

  • 23 Jan 2026 07:37 PM (IST)

    23 Jan 2026 07:37 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: 6 ओवर में 64 रन

    भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पावरप्ले के 6 ओवर पूरे होने तक 2 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र 12 गेंदों में 19 रन पर नाबाद हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 2 गेंदों में 1 रन बनाया है। इससे पहले कीवी टीम के डीवोन कॉन्वे और टिम साइफर्ट आउट हो चुके हैं।

  • 23 Jan 2026 07:27 PM (IST)

    23 Jan 2026 07:27 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: वरुण ने दिलाई दूसरी सफलता

    वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने टिम साइफर्ट को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ग्लेन फिलिप्स आए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड का स्कोर 5 ओवर के बाद 45/2 है।

  • 23 Jan 2026 07:20 PM (IST)

    23 Jan 2026 07:20 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

    भारतीय टीम को पहले सफलता मिल चुकी है। हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रचिन रवींद्र आए हैं। 3.2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 43/1 है।

    2nd T20I. WICKET! 3.2: Devon Conway 19(9) ct Hardik Pandya b Harshit Rana, New Zealand 43/1 https://t.co/8G8p1tq1RC #TeamIndia #INDvNZ #2ndT20I @IDFCfirstbank

    — BCCI (@BCCI) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 07:01 PM (IST)

    23 Jan 2026 07:01 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

    रायुपर में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कीवी टीम के लिए डेवोन कॉनवे और टिम सीफर्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। वहीं, टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर मैदान पर आए हैं।

  • 23 Jan 2026 06:38 PM (IST)

    23 Jan 2026 06:38 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: कीवी टीम में हुए तीन बदलाव

    न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि "हम भी पहले बॉलिंग ही करते। जब भी आप किसी अच्छी टीम के खिलाफ उनके हालात में खेलते हैं, तो कुछ सीखते हैं। हमारी टीम में तीन बदलाव हैं - रॉबिन्सन की जगह सीफर्ट आए हैं, क्लार्क बाहर हैं और उनकी जगह फाउल्क्स आए हैं, मैट हेनरी भी टीम में हैं।"

  • 23 Jan 2026 06:37 PM (IST)

    23 Jan 2026 06:37 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

    डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फ़ाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

    🚨 TOSS UPDATE: #SuryakumarYadav won the toss & India will field first in Raipur!

    Here's a look at the Playing XIs 📝

    💙 IND: Harshit & Kuldeep replace Bumrah & Axar
    🖤 NZ: Seifert, Foulkes & Henry come in#INDvNZ, 2nd T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/Be1n2FWbLQ pic.twitter.com/gB9ce8I9le

    — Star Sports (@StarSportsIndia) January 23, 2026

  • 23 Jan 2026 06:36 PM (IST)

    23 Jan 2026 06:36 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

    टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि "हम पहले बॉलिंग करेंगे। वहाँ पहले से ही थोड़ी ओस है, हमने हाल के दिनों में चेज़ नहीं किया है, इसलिए हम चेज़ करना चाहते हैं। यह अच्छा लग रहा है। हम हर गेम खेलते हैं, हम हर पहलू में सुधार करने की कोशिश करते हैं, हम हर डिपार्टमेंट में वही चीजें करने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम में दो बदलाव हैं - अक्षर को कल रात चोट लगी थी, बुमराह रेस्ट कर रहे हैं, हर्षित और कुलदीप टीम में आए हैं।"

  • 23 Jan 2026 06:35 PM (IST)

    23 Jan 2026 06:35 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

  • 23 Jan 2026 06:33 PM (IST)

    23 Jan 2026 06:33 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया

    टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रायुपर में टॉस जीता। टॉस जीतने के बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में हर्षित राणा और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

  • 23 Jan 2026 06:23 PM (IST)

    23 Jan 2026 06:23 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव?

    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव संभव है, क्योंकि पहले मैच में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हुए थे और उनकी फिटनेस अपडेट अभी तक नहीं आई है।

  • 23 Jan 2026 06:22 PM (IST)

    23 Jan 2026 06:22 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: क्या कहता है मौसम का मिजाज?

    Accuweather के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में दिन में तापमान 28°C रहेगा, शाम को हल्की गिरावट हो सकती है। बारिश की संभावना न्यूनतम है और हवा 8 किमी/घंटा चलेगी।

  • 23 Jan 2026 06:17 PM (IST)

    23 Jan 2026 06:17 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: सूर्यकुमार यादव रंग में दिखें

    भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 22 गेंदों में 32 रन बनाए। इस पारी से उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई और दूसरे मैच में टीम को उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

  • 23 Jan 2026 05:11 PM (IST)

    23 Jan 2026 05:11 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत का स्क्वॉड

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।

  • 23 Jan 2026 05:10 PM (IST)

    23 Jan 2026 05:10 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

    डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, जैकरी फॉल्व्स, बेवोन जैकब्स।

  • 23 Jan 2026 05:00 PM (IST)

    23 Jan 2026 05:00 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: दोनों टीमें हैं तैयार

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में शाम 7:00 बजे शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 48 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी।

India vs new zealand 2nd t20 live score hindi updates playing11 commentary updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2026 | 04:58 PM

Topics:  

  • Abhishek Sharma
  • IND Vs NZ
  • India vs New Zealand
  • Live
  • Suryakumar Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.