- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 24th April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 24 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar Live: PM मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली मीडियम में पढ़ा-लिखा और बंगाली भाषी होगा।
- Written By: अक्षय साहू , अमन उपाध्याय

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Live Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 4 मई को नतीजे आने के बाद TMC के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ममता बैनर्जी अफवाह फैला रही हैं कि अगर बंगाल में भाजपा आई तो बाहरी लोग शासन करेंगे। मैं बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली मीडियम में पढ़ा-लिखा और बंगाली भाषी होगा।
वहीं, पश्चिम एशिया के संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने संबंधित पक्षों को एक अवसर दिया है। उनका कहना है कि वे सबसे बेहतर समझौता करना चाहते हैं और चाहें तो अभी भी समझौता कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वे अभी पीछे हट जाएं, तो बड़ी सफलता मिल सकती है। जलडमरूमध्य पर पूरी तरह नियंत्रण होने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसे तभी खोला जाएगा जब कोई समझौता हो जाएगा या कोई सकारात्मक घटना घटेगी।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
NEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
ट्रंप के जाते ही पुतिन की एंट्री! 19 मई को बीजिंग में सजेगा ‘दो दोस्तों’ का दरबार; आखिर क्या है मुद्दा?
‘बयान को गलत तरीके से पेश किया, युवाओं पर है गर्व’, ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर CJI सूर्यकांत की बड़ी सफाई
24 Apr 2026 09:50 PM (IST)
24 Apr 2026 09:50 PM (IST)हम मध्य पूर्व का चेहरा बदल देंगे: बेंजामिन नेतन्याहू
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मैंने आपसे वादा किया था कि हम मध्य पूर्व का चेहरा बदल देंगे, और हम ठीक वही कर रहे हैं। सबसे पहले, ईरान के संदर्भ में: मेरी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उत्कृष्ट बातचीत हुई है। वे ईरान पर आर्थिक और सैन्य दोनों तरह से कड़ा दबाव डाल रहे हैं। हम पूर्ण सहयोग से काम कर रहे हैं। लेबनान के संदर्भ में भी यही बात लागू होती है: हमने इज़राइल और लेबनान के बीच ऐतिहासिक शांति स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और यह हमारे लिए स्पष्ट है कि हिज़्बुल्लाह इसे विफल करने की कोशिश कर रहा है। हम उभरते खतरों सहित किसी भी खतरे के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी स्वतंत्रता बनाए रखते हैं। हमने कल भी हमला किया और आज भी हमला किया। हम उत्तरी क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा बहाल करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
Prime Minister Benjamin Netanyahu: "I promised you that we would change the face of the Middle East, and that is exactly what we are doing. First and foremost, in Iran: I have had an excellent conversation with President Trump. He is applying very strong pressure on Iran, both… pic.twitter.com/VphZ48zTgq
— IANS (@ians_india) April 24, 2026
24 Apr 2026 08:35 PM (IST)
24 Apr 2026 08:35 PM (IST)4 मई को सत्ता से बाहर हो जाएगी TMC: हिमंता बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 4 मई को टीएमसी सत्ता से बाहर हो जाएगी। टीएमसी पहले ही सत्ता से बाहर हो चुकी है।
Kolkata, West Bengal: Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma says, “On 4th May, TMC will go. TMC has gone already..." pic.twitter.com/Yf2gdK4PbW
— IANS (@ians_india) April 24, 2026
24 Apr 2026 08:08 PM (IST)
24 Apr 2026 08:08 PM (IST)नागपुर में NHCI के भूमि पूजन में शामिल हुए मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत नागपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल संस्थान (एनएचसीआई) के भूमि पूजन समारोह में शामिल हुए।
#WATCH | Maharashtra | RSS chief Mohan Bhagwat attended the Bhoomi Pujan (groundbreaking ceremony) of the National Health Care Institute (NHCI) in Nagpur pic.twitter.com/58C0G1Lqgs
— ANI (@ANI) April 24, 2026
24 Apr 2026 06:57 PM (IST)
24 Apr 2026 06:57 PM (IST)शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचेंगे ईरानी विदेश मंत्री
रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची के शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद है, जहां पहले अमेरिका के साथ शांति वार्ता हुई थी। इससे उम्मीद जगी है कि इस सप्ताह की शुरुआत में विफल हुई वार्ता फिर से शुरू हो सकती है। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि अराकची इस्लामाबाद, मस्कट और मॉस्को की यात्रा पर निकल रहे हैं। रिपोर्ट में अमेरिका के साथ शांति वार्ता का कोई जिक्र नहीं है।
Reuters reports - Iran's Foreign Minister Abbas Araqchi was expected in Islamabad on Friday, venue for past peace talks with the United States, raising hope that negotiations could resume after they collapsed earlier this week.
Iranian state media reported that Araqchi was…
— ANI (@ANI) April 24, 2026
24 Apr 2026 05:43 PM (IST)
24 Apr 2026 05:43 PM (IST)बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति में राघव चड्ढा, संदीप सिंह और अशोक मित्तल और BJP में शामिल हुए।
24 Apr 2026 05:31 PM (IST)
24 Apr 2026 05:31 PM (IST)केजरीवाल और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी भटकी: स्वाति मालिवाल
साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था। RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया।
जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह सफर शुरू किया था, आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी उन आदर्शों से भटक चुकी है।
मेरे साथ उनके आवास पर उनके इशारे पर बुरी तरह मारपीट और अभद्रता की गई। उन्होंने अपने गुंडे को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया और उसे बड़े-बड़े पदों से नवाज़ा। मुझे बर्बाद करने की धमकियाँ दी और हर संभव कोशिश की।
केजरीवाल जी के संरक्षण में आम आदमी पार्टी में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएँ, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए मैंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।
मैं इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर आई हुई थी। आज रात दिल्ली लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से बात करूँगी।
साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था। RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया।
जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प…
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) April 24, 2026
24 Apr 2026 05:21 PM (IST)
24 Apr 2026 05:21 PM (IST)AAP के 50 विधायक हो सकते हैं भाजपा में शामिल- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
राज्यसभा में AAP के 2/3 सांसदों के भाजपा में शामिल होने के ऐलान पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि AAP को सावधान रहना चाहिए क्योंकि उनके 50 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं, अभी सिर्फ सांसदों ने पार्टी छोड़ी है, पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है। यह नैचुरल था इन सांसदों का पंजाब में कोई मतलब नहीं है।
24 Apr 2026 04:39 PM (IST)
24 Apr 2026 04:39 PM (IST)पार्टी में बगावत पर केजरीवाल का पोस्ट
राघव चड्ढा के AAP छोड़ने और कई राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने के दावे के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बीजेपी ने पंजाबियों के साथ किया धक्का।
बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 24, 2026
24 Apr 2026 04:13 PM (IST)
24 Apr 2026 04:13 PM (IST)राघव चड्ढा के इस्तीफे पर बोले AAP सांसद संजय सिंह
राघव चड्ढा के AAP छोड़ने और कई राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने के दावे के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने इस पूरे मामले को बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' बताया और कहा कि पार्टी ने AAP के 7 राज्यसभा सांसदों को तोड़कर गलत राजनीति की है। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी और बीजेपी को इसके लिए माफ नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राघव चड्ढा को पार्टी ने बहुत कुछ दिया उन्हें विधायक और सांसद बनाया, और पंजाब की जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन देकर राज्यसभा भेजा।
24 Apr 2026 04:04 PM (IST)
24 Apr 2026 04:04 PM (IST)AAP संसदीय दल में बड़ी टूट
राज्यसभा में AAP के दो तिहाई सांसदों ने भाजपा में विलय की घोषणा की। AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो तिहाई से अधिक हमारे साथ हैं। उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज राज्यसभा अध्यक्ष को सौंप दिए हैं... उनमें से तीन आपके सामने उपस्थित हैं। हमारे अलावा, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हैं।"
#WATCH | 2/3rd MPs of AAP in Rajya Sabha announce merging with the BJP.
AAP MP Raghav Chadha says, "There are 10 AAP MPs in the Rajya Sabha, more than 2/3rd of them are with us in this. They have signed and this morning we submitted the signed letter and documents to the Rajya… pic.twitter.com/mn4kuYs2ht
— ANI (@ANI) April 24, 2026
24 Apr 2026 03:34 PM (IST)
24 Apr 2026 03:34 PM (IST)राघव चड्ढा ने छोड़ी आम आदमी पार्टी
राघव चड्ढा ने छोड़ा आम आदमी पार्टी को छोड़ा। उन्होने कहा कि मैं सही आदमी गलत पार्टी में था। इनके साथ संदीप पाठक ने भी छोड़ी पार्टी।
24 Apr 2026 02:32 PM (IST)
24 Apr 2026 02:32 PM (IST)भाजपा भू-माफिया की तरह काम कर रही है- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा एक भू-माफिया की तरह काम कर रही है। जहां भी कोई योजना प्रस्तावित होती है, भाजपा सदस्य सबसे पहले जमीन हथियाने के लिए मिलीभगत करते हैं। लखनऊ के आसपास शुरू की गई सभी योजनाओं के संबंध में हमें उम्मीद है कि आप कुछ जानकारी जुटा पाएंगे।
#WATCH | Lucknow, UP: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "...BJP is acting as a land mafia. Wherever any scheme is proposed, the BJP members collude to acquire the land first. Regarding all the schemes that have been launched around Lucknow... we hope you will gather some… pic.twitter.com/SuTcKAMLM5
— ANI (@ANI) April 24, 2026
24 Apr 2026 01:13 PM (IST)
24 Apr 2026 01:13 PM (IST)TMC एक महिला विरोधी पार्टी है, भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर चलती: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "TMC एक महिला विरोधी पार्टी है और भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर चलती है। जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया, जिसकी बेटी को TMC के महाजंगलराज ने छीन लिया, भाजपा ने उस मां को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने संदेशखाली की पीड़ित बहनों को भी नेतृत्व का अवसर दिया, लेकिन TMC इन्हीं बहनों को गाली देने में जुटी है।"
#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "TMC एक महिला विरोधी पार्टी है और भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर चलती है। जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया, जिसकी बेटी को TMC के महाजंगलराज ने छीन… pic.twitter.com/3dXtXrt7cW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
24 Apr 2026 01:08 PM (IST)
24 Apr 2026 01:08 PM (IST)TMC के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 4 मई को नतीजे आने के बाद TMC के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने TMC के महाजंगलराज के अंत का उद्घोष कर दिया है।
24 Apr 2026 12:45 PM (IST)
24 Apr 2026 12:45 PM (IST)लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं सबसे पहले बंगाल और तमिलनाडु के लोगों को बहुत बधाई देता हूं। लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, कल पहले चरण के मतदान ने उसपर मुहर लगा दी है। कल भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। जिस बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है।
LIVE from Dum Dum, West Bengal. The affection and blessings here are unparalleled. Record voting in the first phase has clearly made the TMC nervous.@BJP4Bengal
https://t.co/KnJ8lsBsl2— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2026
24 Apr 2026 12:03 PM (IST)
24 Apr 2026 12:03 PM (IST)बंगाल की जनता ने पहले चरण में ही अपना भविष्य तय कर दिया: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल की जनता ने पहले चरण में ही अपना भविष्य तय कर दिया है। कविगुरु टैगोर, महान सुभाष चंद्र बोस और खुदीराम बोस की भूमि ने विकास को चुना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो विकास यात्रा चल रही है उसमें बंगाल भी जुड़ने वाला है, यह मतदाताओं ने स्पष्ट कर दिया है। दीदी जाने वाली है, भाजपा आने वाली है। भय जाने वाला है, भरोसा आने वाला है 152 में से 110 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतने जा रही है, इसका अर्थ है कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद हम प्रचंड बहुमत से शुद्ध रूप से भाजपा सरकार बनाने वाले हैं।"
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल की जनता ने पहले चरण में ही अपना भविष्य तय कर दिया है। कविगुरु टैगोर, महान सुभाष चंद्र बोस और खुदीराम बोस की भूमि ने विकास को चुना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो विकास यात्रा चल रही है उसमें बंगाल… pic.twitter.com/lhse8MMMWo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
24 Apr 2026 11:58 AM (IST)
24 Apr 2026 11:58 AM (IST)बंगाली भाषी होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल की मुख्यमंत्री यह अफवाह फैला रही हैं कि अगर बंगाल में भाजपा आई तो बाहरी लोग शासन करेंगे, मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली मीडियम में पढ़ा-लिखा और बंगाली भाषी होगा। वह आपका भतीजा नहीं भाजपा का कार्यकर्ता होगा।"
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल की मुख्यमंत्री यह अफवाह फैला रही हैं कि अगर बंगाल में भाजपा आई तो बाहरी लोग शासन करेंगे, मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली मीडियम में पढ़ा-लिखा और बंगाली… pic.twitter.com/CdC9gh2Isw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
24 Apr 2026 11:32 AM (IST)
24 Apr 2026 11:32 AM (IST)बंगाल चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस शुरू
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस।
Watch LIVE: HM Shri @AmitShah addresses a press conference in Kolkata, West Bengal. #BanglaBolcheBJPJitche https://t.co/ViVfwUwOu4
— BJP (@BJP4India) April 24, 2026
24 Apr 2026 10:43 AM (IST)
24 Apr 2026 10:43 AM (IST)राजस्थान विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली
राजस्थान विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ATS, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद है, तलाशी अभियान जारी है।
#WATCH | जयपुर, राजस्थान: राजस्थान विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ATS, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद है, तलाशी अभियान जारी है। pic.twitter.com/EEoIQqwYfO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
24 Apr 2026 10:10 AM (IST)
24 Apr 2026 10:10 AM (IST)हम निश्चित रूप से फ्लोर टेस्ट हम पास करेंगे: JDU विधायक शालिनी मिश्रा
JDU विधायक शालिनी मिश्रा ने बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर कहा, “मैं मुख्यमंत्री को बधाई देती हूं, निश्चित रूप से फ्लोर टेस्ट हम पास करेंगे।” पश्चिम बंगाल चुनाव पर उन्होंने कहा, “इस बार भाजपा जीतेगी, ममता दीदी जा रही हैं। यह परिवर्तन का ईशारा है। वहां लोगों को बदलाव चाहिए, वहां बहुत बड़ा बदलाव होगा।”
#WATCH | पटना: JDU विधायक शालिनी मिश्रा ने बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर कहा, "मैं मुख्यमंत्री को बधाई देती हूं, निश्चित रूप से फ्लोर टेस्ट हम पास करेंगे..."
पश्चिम बंगाल चुनाव पर उन्होंने कहा, "इस बार भाजपा जीतेगी, ममता दीदी जा रही हैं। यह परिवर्तन का ईशारा है... वहां लोगों… pic.twitter.com/vovTiOMRZ0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
24 Apr 2026 09:51 AM (IST)
24 Apr 2026 09:51 AM (IST)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव को लेकर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 11 बजे प्रेंस कांफ्रेंस करेंगे।
24 Apr 2026 09:16 AM (IST)
24 Apr 2026 09:16 AM (IST)मुंबई के मानखुर्द इलाके की कबाड़ की दुकानों में लगी भीषण आग
मुंबई: मानखुर्द इलाके की कबाड़ की दुकानों में आग लगी, दमकल की गाड़ियां आग बुझा रही हैं।
#WATCH | मुंबई: मानखुर्द इलाके की कबाड़ की दुकानों में आग लगी, दमकल की गाड़ियां आग बुझा रही हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/Fau6KiQiMH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
24 Apr 2026 08:42 AM (IST)
24 Apr 2026 08:42 AM (IST)सोमवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने ट्वीट किया- "हम सोमवार को भारत के साथ अपने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन करेंगे।"
We’ll sign our Free Trade Agreement with India on Monday. pic.twitter.com/PSB5YkwRon
— Christopher Luxon (@chrisluxonmp) April 24, 2026
24 Apr 2026 08:36 AM (IST)
24 Apr 2026 08:36 AM (IST)तेहरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की
तेहरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को हवाई या ज़मीन से ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है।
तेहरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को हवाई या ज़मीन से ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। pic.twitter.com/JJfN2AT9ZG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
24 Apr 2026 08:31 AM (IST)
24 Apr 2026 08:31 AM (IST)उत्तर प्रदेश: हरदोई के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और गोदाम में लगी आग
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
#WATCH | Hardoi, Uttar Pradesh: A fire broke out early in the morning today at an electronics showroom and warehouse in the Sandi area of Hardoi. Fire tenders rushed to the spot to douse the fire. pic.twitter.com/fSK0XKmtNg
— ANI (@ANI) April 24, 2026
24 Apr 2026 07:52 AM (IST)
24 Apr 2026 07:52 AM (IST)हिंदू दर्शन और संस्कृति हमेशा वर्चस्ववादी नहीं रही-दत्तात्रेय होसबले
वॉशिंगटन डी.सी. में एक सवाल के जवाब में कि वे इस धारणा का कैसे खंडन करेंगे कि RSS एक हिंदू वर्चस्ववादी संगठन है, RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि हिंदू दर्शन और संस्कृति मूल रूप से वर्चस्ववादी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि हिंदू विचारधारा हर जीवित और निर्जीव में एकता देखने की बात करती है, इसलिए इसे वर्चस्ववादी नहीं कहा जा सकता। होसबले के अनुसार, हिंदुओं के मूल दर्शन में प्रभुत्व की भावना नहीं होती। उन्होंने यह भी दावा किया कि इतिहास में हिंदुओं ने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया और न ही किसी को गुलाम बनाया।
#WATCH | Washington, DC | On how he would challenge the view that the RSS is a Hindu supremacist organisation, RSS General Secretary Dattatreya Hosabale says, "Hindu philosophy and culture are not always supremacist... We see the oneness in everybody, be it a living or a… pic.twitter.com/w0ySadyDVO
— ANI (@ANI) April 24, 2026
24 Apr 2026 07:21 AM (IST)
24 Apr 2026 07:21 AM (IST)दिल्ली के करोल बाग में फायरिंग, एक व्यक्ति घायल
सेंट्रल दिल्ली के फैज़ रोड इलाके में फायरिंग की घटना की सूचना मिली है; एक व्यक्ति घायल हुआ है। यह घटना आज सुबह करीब 2.30 से 3 बजे के बीच हुई। पुलिस मौके पर मौजूद है। अधिक जानकारी का इंतजार है।
सेंट्रल दिल्ली के फैज़ रोड इलाके में फायरिंग की घटना की सूचना मिली है; एक व्यक्ति घायल हुआ है। यह घटना आज सुबह करीब 2.30 से 3 बजे के बीच हुई। पुलिस मौके पर मौजूद है। अधिक जानकारी का इंतज़ार है।
(सोर्स: दिल्ली पुलिस) https://t.co/lUcXdMzxWl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
24 Apr 2026 06:20 AM (IST)
24 Apr 2026 06:20 AM (IST)होर्मुज में हमारी नाकाबंदी 100% प्रभावी: ट्रंप
ईरान से जवाब आने में कितना समय लगेगा, इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें जल्दबाजी में न डाला जाए, क्योंकि वे पिछले छह हफ्तों से यही प्रक्रिया कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता काफी कमजोर हो चुकी है और उसकी नौसेना, वायु सेना तथा विमानरोधी प्रणाली प्रभावी नहीं रही। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के नेतृत्व में अस्थिरता है और आपसी मतभेद बढ़ गए हैं, जिससे नियंत्रण को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने कासिम सुलेमानी को एक प्रतिभाशाली जनरल बताया और कहा कि उनकी कार्रवाई के बाद स्थिति में प्रगति हुई। पूर्व परमाणु समझौते की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह समझौता ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने का रास्ता देता था, जिसे उन्होंने समाप्त कर दिया। उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका की नाकाबंदी पूरी तरह प्रभावी है और ईरान की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्होंने कहा कि बातचीत जारी है, लेकिन ईरान में नेतृत्व को लेकर स्पष्टता की कमी है।
Aaj ki taaja khabar 24th april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMनासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
May 16, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













