लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: राजधानी दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बुधवार को 363 दर्ज किया गया, जो इस महीने का सबसे खराब स्तर है। पराली जलाने की घटनाओं में कमी के बावजूद, दिल्ली की हवा में जहरीले कणों की मात्रा तेजी से बढ़ी है। दिल्ली के कई इलाकों में हालात गंभीर हैं। आनंद विहार (421), नेहरू नगर (420), आरके पुरम (404), पटपड़गंज (409), विवेक विहार (401) और वजीरपुर (408) जैसे छह मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। मंगलवार रात दिवाली के बाद दिल्ली ने जो रोशनी और पटाखों की चमक देखी, उसी के बाद बुधवार की सुबह शहर धुंध और धुएं की चादर में लिपटा नजर आया। प्रदूषण के स्तर में यह उछाल पटाखों, वाहनों के धुएं और मौसमीय परिस्थितियों के कारण हुआ है। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
23 Oct 2025 10:07 PM (IST)
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन के वॉर रूम का दौरा किया है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और छठ पूजा से पहले रेलवे की तैयारियों का जायजा भी लिया।
23 Oct 2025 10:04 PM (IST)
दिल्ली सरकार कृत्रिम बारिश कराने के लिए तैयार है। ट्रायल सफल रहा है। दिल्ली सरकार में मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "दिल्ली के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन था। क्लाउड सीडिंग जिसकी बात लंबे समय से की जाती थी उसका सफल ट्रायल दिल्ली में किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 28-29-30 अक्टूबर को दिल्ली के ऊपर बादल छाए रहेंगे।
23 Oct 2025 09:49 PM (IST)
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में पूरे साल 24 घंटे के लिए लागू की गई रणनीति नतीजे दे रही है। उन्होंने कहा, “दिल्ली का एक्यूआई गुरुवार को 305 पर है, जो बुधवार से लगभग 50 अंक बेहतर है। ये सुधार साफ दिखाता है कि जमीनी स्तर पर प्रदूषण के खिलाफ की गई कार्रवाई से फर्क पड़ रहा है।”
23 Oct 2025 09:37 PM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में राजद नेता तेजस्वी यादव और उप मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में वीआईपी के नेता मुकेश सहनी के नाम की घोषणा की है। इसे लेकर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह दबाव बनाकर घोषणा करवाई गई है, उससे साफ है कि तेजस्वी के सीएम चेहरे के नाम पर महागठबंधन में स्वाभाविक स्वीकार्यता नहीं है।
23 Oct 2025 08:59 PM (IST)
झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सरकारी प्राइमरी स्कूल से 20 वर्षीय आदिवासी युवती का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवती के साथ रेप कर उसकी हत्या की गई है।
23 Oct 2025 08:13 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में कुल 25 पदाधिकारी हैं। साथ ही अन्य मोर्चों के अध्यक्षों का भी ऐलान कर दिया गया है। भाजपा संगठन की कमान हेमंत खंडेलवाल के हाथ में आने के बाद से पार्टी के नेताओं को नई कार्यकारिणी के गठन का इंतजार था।
23 Oct 2025 07:42 PM (IST)
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर राजद और महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजद के अध्यक्ष लालू यादव ने जबरदस्ती, एक तरह से टॉर्चर कर, सभी सहयोगी दलों के खिलाफ प्रत्याशी उतारकर अपने बेटे को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करवा लिया।
23 Oct 2025 07:30 PM (IST)
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) ने गाजा में मानवीय सहायता पर रोक को लेकर इजरायल को फटकार लगाई। आईसीजे ने इजरायल को फिलिस्तीनी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून को बनाए रखने और वहां के लोगों को राहत मुहैया कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ काम करने की सलाह दी।
23 Oct 2025 06:21 PM (IST)
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, पत्नी और बेटी के साथ 'चरण सुहावे-गुरु चरण यात्रा' के शुभारंभ पर पवित्र 'जोड़े साहिब' के दर्शन करने के लिए नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा मोती बाग साहिब पहुंचे। यह यात्रा गहरी श्रद्धा का प्रतीक थी, क्योंकि राष्ट्र गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र अवशेषों को लेकर इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक यात्रा की तैयारी कर रहा है।
23 Oct 2025 05:40 PM (IST)
महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए मावे के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 175 किलोग्राम से अधिक मीठा मावा जब्त किया है, जो महाराष्ट्र से उज्जैन लाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह मावा महाकाल मंदिर के आसपास बिना लाइसेंस के दुकान लगाकर प्रसाद के तौर पर बेचने की योजना के तहत लाया गया था।
23 Oct 2025 05:00 PM (IST)
महागठबंधन में 12 सीटों पर होने वाली 'फ्रेंडली फाइट' अब आठ सीटों पर होगी क्योंकि तीन सीटों पर कांग्रेस और वीआईपी के उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया है। बाबूबरही, प्राणपुर और वारसलीगंज सीटों पर अब महागठबंधन के एक ही एक प्रत्याशी होंगे।
23 Oct 2025 04:06 PM (IST)
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने पर कहा- सही समय पर सही निर्णय हुआ है, इसकी घोषणा आज हुई है।
23 Oct 2025 02:47 PM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरा घोषित होने के बाद तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि हम लोग सरकार बनाने या मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं, बल्कि बिहार बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 साल से एनडीए सीएम के चेहरे की घोषणा कर चुनाव लड़ती रही है, लेकिन इस बार नहीं हुआ है। इस चुनाव के बाद जदयू समाप्त हो जाएगी।
23 Oct 2025 01:21 PM (IST)
दिल्ली के रोहिणी में मुठभेड़ पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस ने हमारे साथ कुछ जानकारी साझा की थी। इनका मूवमेंट पाया गया था, इन्हें रोकने की कोशिश की गई तब इन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी मुठभेड़ में चारों लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
#WATCH दिल्ली: रोहिणी में मुठभेड़ पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) सुरेंद्र कुमार ने बताया, "बिहार पुलिस ने हमारे साथ कुछ जानकारी साझा की थी। इनका मूवमेंट पाया गया था, इन्हें रोकने की कोशिश की गई तब इन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी मुठभेड़ में चारों लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल… https://t.co/b4aWJW2RqF pic.twitter.com/yt7QX6yqwn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
23 Oct 2025 12:21 PM (IST)
महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज INDIA गठबंधन एकजुट होकर मीडिया के सामने मौजूद है। INDIA गठबंधन की मजबूती की नींव उसी दिन रखी गई थी जब राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा के तहत INDIA गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ SIR और जनहित के मुद्दों पर लगभग 17 महीने गठबंधन को मजबूत करने के लिए काम किया था।
#WATCH पटना, बिहार: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "आज INDIA गठबंधन एकजुट होकर मीडिया के सामने मौजूद है। INDIA गठबंधन की मजबूती की नींव उसी दिन रखी गई थी जब राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा के तहत INDIA गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ… pic.twitter.com/MeF4s4bvsJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
23 Oct 2025 12:19 PM (IST)
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेच है। आज गुरुवार को राजधानी पटना में महागठबंधन का संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ। इस दौरान विपक्षी गठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी भी मौजूद रहे
23 Oct 2025 11:33 AM (IST)
मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में जेएमएस बिजनेस सेंटर में भीषण आग लग गई। दमकल गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में जेएमएस बिजनेस सेंटर में भीषण आग लग गई। दमकल गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/J2C2DMwNID
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
23 Oct 2025 11:01 AM (IST)
महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में तेजस्वी ही तेजस्वी है। बिहार की जनता जानती है कि वो तेजस्वी यादव के वादों, इरादों और संकल्पों पर वोट करने जा रही है।
#WATCH पटना: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार में तेजस्वी ही तेजस्वी है। बिहार की जनता जानती है कि वो तेजस्वी यादव के वादों, इरादों और संकल्पों पर वोट करने जा रही है..." pic.twitter.com/PNdFgUyE9e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
23 Oct 2025 10:08 AM (IST)
RJD नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने की अटकलों पर JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि महागठबंधन की सेहत सुधरने वाली नहीं है। अगर तेजस्वी यादव की इतनी स्वीकार्यता होती तो एक दर्जन सीटों पर आपस में लड़ाई न होती। वो मुख्यमंत्री का चेहरा बनें या न बनें महागठबंधन की बड़ी हार होगी।
#WATCH पटना, बिहार | RJD नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने की अटकलों पर JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "महागठबंधन की सेहत सुधरने वाली नहीं है। अगर तेजस्वी यादव की इतनी स्वीकार्यता होती तो एक दर्जन सीटों पर आपस में लड़ाई न होती... वो… pic.twitter.com/FDh9WDErHL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
23 Oct 2025 08:46 AM (IST)
दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सफदरजंग क्षेत्र में NDMC (नई दिल्ली नगर पालिका परिषद) वाहन की मदद से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
#WATCH दिल्ली: प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सफदरजंग क्षेत्र में NDMC(नई दिल्ली नगर पालिका परिषद) वाहन की मदद से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। pic.twitter.com/Iy00gRf8AF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
23 Oct 2025 07:29 AM (IST)
दिल्ली के रोहिणी में देर रात बिहार के चार कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की ज्वाइंट टीम ने मिलकर किया। ये बदमाश बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में आतंक मचाने की साजिश रच रहे थे।
23 Oct 2025 06:51 AM (IST)
अपनी उम्मीदवारी पर लालगंज निर्वाचन क्षेत्र से RJD उम्मीदवार शिवानी शुक्ला ने कहा कि ये मेरी लड़ाई नहीं है, ये जनता की लड़ाई है। लालगंज की जनता खुद के लिए लड़ रही है।
#WATCH हाजीपुर, वैशाली (बिहार): अपनी उम्मीदवारी पर लालगंज निर्वाचन क्षेत्र से RJD उम्मीदवार शिवानी शुक्ला ने कहा, "ये मेरी लड़ाई नहीं है ये जनता की लड़ाई है। लालगंज की जनता खुद के लिए लड़ रही है..."(22.10) pic.twitter.com/eqL7rOJAPk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
23 Oct 2025 06:44 AM (IST)
मलयेशिया में 26 अक्टूबर से शुरू होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जाने की संभावना पर संशय बरकरार है। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से शुरू हो रहे आसियान शिखर सम्मेलन से संबंधित बैठकों में भाग लेने नहीं लेंगे।
23 Oct 2025 06:42 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज है। इसी बीच महागठबंधन के नेता आज पटना में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि यह चुनावी अभियान से एकजुटता दिखाने की पहल है।
23 Oct 2025 06:38 AM (IST)
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेच है। वहीं, एनडीए ने अपने चुनावी सभाओं के शंखनाद कर दिया है। इस कड़ी में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा औरंगाबाद और वैशाली में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान वह एनडीए प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे।
23 Oct 2025 06:32 AM (IST)
पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली की हवा में सुधार तभी संभव है जब स्थानीय स्रोतों- जैसे वाहनों का धुआं, सड़क की धूल और निर्माण कार्य को सख्ती से कंट्रोल किया जाए। पराली पर लगाम के बावजूद, प्रदूषण में कमी नहीं आना यह दिखाता है कि समस्या का केंद्र अब दिल्ली के भीतर है।