आज की ताजा खबर 20 अप्रैल LIVE: ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा पाकिस्तान
Aaj Ki Taza Khabar Live: ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज पाकिस्तान पहुंचने वाला है। ईरान ने कहा है जब तक होर्मुज से नाकाबंदी नहीं हटाई जाती, तब तक वह किसी भी वार्ता में शामिल नहीं होगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
20 Apr 2026 09:45 AM (IST)
20 Apr 2026 09:45 AM (IST)नोएडा हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना फेस-2 पुलिस ने हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा को हिरासत में लिया है, जिन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने और उसमें सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है।
20 Apr 2026 09:08 AM (IST)
20 Apr 2026 09:08 AM (IST)भोपाल में महिला आरक्षण के समर्थन में आज बीजेपी की रैली
भोपाल में आज महिला आरक्षण के समर्थन में बीजेपी आक्रोश रैली निकालेगी। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे. रैली में25 हजार महिला कार्यकर्ता भी शामिल होंगी। रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी।
20 Apr 2026 08:30 AM (IST)
20 Apr 2026 08:30 AM (IST)योगी सरकार ने 40 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। यूपी सरकार ने देर रात 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें 15 जिलों के डीएम को बदल दिया गया है। इनमें से 8 डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का डीएम बनाया गया है।
20 Apr 2026 07:55 AM (IST)
20 Apr 2026 07:55 AM (IST)पश्चिम एशिया संकट के बीच राहत की खबर, ईरान हुआ वार्ता को तैयार
अमेरिकी मीडिया आउटलेट सीएनएन के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता मंगलवार को हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचेगा। इस वार्ता में ईरान की ओर से संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालिबाफ मुख्य वार्ताकार होंगे, जबकि अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व जेडी वेंस करेंगे।
20 Apr 2026 07:42 AM (IST)
20 Apr 2026 07:42 AM (IST)संभल के शाही जामा मस्जिद-श्री हरिहर मंदिर विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित शाही जामा मस्जिद के लिए चंदौसी कोर्ट की ओर से जारी सर्वेक्षण आदेश को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी 'कॉज लिस्ट' के अनुसार, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच 20 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई करेगी।
20 Apr 2026 07:10 AM (IST)
20 Apr 2026 07:10 AM (IST)आज पटना में उतरेगी NDA की महिला ब्रिगेड
महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित न होने के बाद बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी समेत पूरे विपक्ष को घेरने की रणनीति तेज कर दी है। सोमवार को गांधी मैदान के कारगिल चौक पर एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता महिलाओं को संबोधित करेंगे।
20 Apr 2026 06:55 AM (IST)
20 Apr 2026 06:55 AM (IST)आई-पैक के ऋषि राज सिंह से ED आज करेगी पूछताछ
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आई-पैक के निदेशक ऋषि राज सिंह को आज पूछताछ के लिए तलब किया है।
20 Apr 2026 06:53 AM (IST)
20 Apr 2026 06:53 AM (IST)अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा पाकिस्तान
ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज पाकिस्तान पहुंचने वाला है। हालांकि, ईरान ने साफ कहा है कि जब तक होर्मुज जलडमरूमध्य से नाकाबंदी नहीं हटाई जाती, तब तक वह किसी भी बातचीत में शामिल नहीं होगा।
Breaking News Today Live: पीस टॉक के सिलसिले में ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज पाकिस्तान पहुंचने वाला है। हालांकि, ईरान ने साफ कहा है कि जब तक होर्मुज जलडमरूमध्य से नाकाबंदी नहीं हटाई जाती, तब तक वह किसी भी बातचीत में शामिल नहीं होगा। इधर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आई-पैक के निदेशक ऋषि राज सिंह को 20 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन, सोमवार को, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। महिला आरक्षण के मुद्दे पर आज बिहार में एनडीए का बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के गांधी मैदान पहुंचने की संभावना है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह 10:30 बजे एक बार फिर हाई कोर्ट में पेश होंगे। टीसीएस मामले में आरोपी कर्मचारी निदा खान ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है, जिस पर आज सुनवाई होनी है।
देश और दुनिया से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें….
