Prahlad Patel Slams Hamid Ansari: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने मध्यकालीन इतिहास पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गजनी और लोदी हिंदुस्तानी लुटेरे थे और वे बाहर से नहीं आए थे। उनके अनुसार, किताबों में कोई खुद को लोदी बताता है तो कोई गजनी, लेकिन असल में ये सभी भारतीय समाज के ही हिस्से थे। इस बयान पर भाजपा नेता प्रहलाद पटेल ने निशाना साधा है। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया को नई दिशा दी है और भारत की मजबूती के लिए जिम्मेदारी निभाना हर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक कर्मी का कर्तव्य है। उन्होंने कौशल और हुनर को रोजगार और विकास से जोड़ने पर जोर दिया और नवाचार के लिए प्रधानमंत्री को श्रेय दिया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा, कहा कि भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था को स्वीकार नहीं करती। अंत में उन्होंने हामिद अंसारी के बयान पर बहस की आवश्यकता बताई और कहा कि इतिहास और दृष्टिकोण पर खुली चर्चा होनी चाहिए।