Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 18 अक्टूबर: सीजफायर के बाद भी नहीं माना पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर फिर किए हवाई हमले

Aaj Ki Taza Khabar: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच शुक्रवार को 48 घंटे के युद्धविराम को आपसी सहमति से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Oct 18, 2025 | 07:32 PM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 18 Oct 2025 07:32 PM (IST)

    18 Oct 2025 07:32 PM (IST)

    अयोध्या में दीपोत्सव से पहले ट्रायल

    अयोध्या में 19 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर लेज़र और लाइट शो का ट्रायल किया गया।

    #WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या में 19 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर लेज़र और लाइट शो का ट्रायल किया गया।#Diwali2025 pic.twitter.com/eoMXBUI65e

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025

  • 18 Oct 2025 07:31 PM (IST)

    18 Oct 2025 07:31 PM (IST)

    भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मिले सौमित्र खान

    पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद सौमित्र खान ने सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मुलाकात की।

    #WATCH | सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद सौमित्र खान ने सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मुलाकात की।

    (सोर्स: सौमित्र खान का कार्यालय) pic.twitter.com/26z55WHB9y

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025

  • 18 Oct 2025 06:57 PM (IST)

    18 Oct 2025 06:57 PM (IST)

    बिहार की 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी JMM

    JMM महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, पार्टी ने बिहार चुनाव में छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हमने महागठबंधन के सभी घटक दलों- राजद, कांग्रेस और विशेष रूप से राजद से संपर्क किया, क्योंकि यह वहां सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी है। उनके माध्यम से, हमने अपनी चिन्हित सीटों के बारे में कांग्रेस आलाकमान से संपर्क किया, जहाँ हमारे कार्यकर्ता लंबे समय से JDU-भाजपा गठबंधन के खिलाफ लड़ रहे हैं।

    #WATCH | रांची | JMM महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, "...पार्टी ने बिहार चुनाव में छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हमने महागठबंधन के सभी घटक दलों - राजद, कांग्रेस और विशेष रूप से राजद से संपर्क किया, क्योंकि यह वहां सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी है।… pic.twitter.com/oOuvoZhRKK

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025

  • 18 Oct 2025 06:55 PM (IST)

    18 Oct 2025 06:55 PM (IST)

    दिवाली के दीयों से जगमगा उठा कर्तव्य पथ

    दिल्ली सरकार द्वारा आम जनता के लिए दिवाली कार्यक्रम आयोजित करने के साथ, कर्त्तव्य पथ दीयों से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के मंत्री भी मौजूद हैं।

    #WATCH | दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा आम जनता के लिए दिवाली कार्यक्रम आयोजित करने के साथ, कर्त्तव्य पथ दीयों से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के मंत्री भी मौजूद हैं।#Diwali2025 pic.twitter.com/pA2vMjnhWw

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025

  • 18 Oct 2025 05:27 PM (IST)

    18 Oct 2025 05:27 PM (IST)

    कांग्रेस नेता अंबिका सोनी के पति का निधन

    कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी के पति और पूर्व राजनयिक उदय सोनी का निधन हो गया है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम बड़े नेताओं ने इस पर दुख व्यक्त किया।

  • 18 Oct 2025 04:18 PM (IST)

    18 Oct 2025 04:18 PM (IST)

    बिहार के LJP(R) उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द

    बिहार के मढ़ौरा सीट से लोजपा उम्मीदवार भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह का नामांकन रद्द।

  • 18 Oct 2025 03:40 PM (IST)

    18 Oct 2025 03:40 PM (IST)

    विकसित भारत में विकसित बिहार कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगा: नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, बिहार में लगातार NDA गठबंधन की सरकार बन रही है।बिहार के लोग विकास और शिक्षा चाहते हैं, स्वास्थ्य के प्रति सजग होना चाहते हैं। कांग्रेस और लालू यादव की पार्टी ने तो बिहार के अंदर जंगलराज खड़ा किया था। उनके कार्यकाल के दौरान गरीबी, अशिक्षा और गुंडाराज देखने को मिला। लोग आज उस स्थिति को दोबारा नहीं चाहते और विकास चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि हमें विकसित भारत बनाना है और उस विकसित भारत में विकसित बिहार कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगा।

    #WATCH | कटिहार, बिहार: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, "बिहार में लगातार NDA गठबंधन की सरकार बन रही है... बिहार के लोग विकास और शिक्षा चाहते हैं, स्वास्थ्य के प्रति सजग होना चाहते हैं... कांग्रेस और लालू यादव की पार्टी ने तो बिहार के अंदर… pic.twitter.com/R1kyIzQ33h

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025

  • 18 Oct 2025 02:47 PM (IST)

    18 Oct 2025 02:47 PM (IST)

    दिल्ली में जलाए जाएंगे ग्रीन पटाखे: मनजिंदर सिंह सिरसा

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, जब पूरा देश दिवाली मनाता है तो पटाखे भी जलाए जाते हैं लेकिन अभी तक दिल्ली को इससे वंचित किया गया था। हम जहां पर्यावरण को संभालने का काम कर रहे हैं, वहीं इस साल ग्रीन पटाखे भी जलेंगे। यह देखने लायक होगा कि कर्तव्य पथ पर इस बार लोगों को एक भव्य नजारा देखने को मिलेगा।

    #WATCH दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "... जब पूरा देश दिवाली मनाता है तो पटाखे भी जलाए जाते हैं लेकिन अभी तक दिल्ली को इससे वंचित किया गया था। हम जहां पर्यावरण को संभालने का काम कर रहे हैं, वहीं इस साल ग्रीन पटाखे भी जलेंगे... यह देखने लायक होगा कि… pic.twitter.com/mG2gBZbRUB

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025

  • 18 Oct 2025 12:54 PM (IST)

    18 Oct 2025 12:54 PM (IST)

    पटना में अमित शाह से मिले चिराग पासवान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पटना में मुलाकात की। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों और NDA गठबंधन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

    पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

    चिराग पासवान ने ट्वीट किया, "बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों और NDA गठबंधन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।"#BiharElection2025 pic.twitter.com/NbtExc6g2U

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025

  • 18 Oct 2025 11:29 AM (IST)

    18 Oct 2025 11:29 AM (IST)

    भारत 2026 तक नक्सल मुक्त हो जाएगा- प्रमोद सावंत

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि साल 2026 तक भारत को नक्सल मुक्त करना बहुत जरूरी है। विकसित भारत के साथ नक्सल मुक्त भारत होना बहुत जरूरी है। भारत 2026 तक नक्सल मुक्त हो जाएगा।

    #WATCH पटना, बिहार: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि साल 2026 तक भारत को नक्सल मुक्त करना बहुत जरूरी है। विकसित भारत के साथ नक्सल मुक्त भारत होना बहुत जरूरी है। भारत 2026 तक नक्सल मुक्त हो जाएगा।" pic.twitter.com/y1V491BnsB

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025

  • 18 Oct 2025 09:42 AM (IST)

    18 Oct 2025 09:42 AM (IST)

    PM मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को धनतरेस की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि देशभर में मेरे सभी परिवारजनों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर, मैं सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। भगवान धन्वंतरि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

    देश के मेरे सभी परिवारजनों को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।

    — Narendra Modi (@narendramodi) October 18, 2025

  • 18 Oct 2025 09:38 AM (IST)

    18 Oct 2025 09:38 AM (IST)

    लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ में लगी आग

    लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर-12204) में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। ये घटना पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हुई है।

  • 18 Oct 2025 09:04 AM (IST)

    18 Oct 2025 09:04 AM (IST)

    राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने आज राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मुलाकात की और हमारी मुलाकात बहुत अच्छी, बहुत सौहार्दपूर्ण रही। उन्हें तुरंत युद्ध रोक देना चाहिए। आपको युद्ध रेखा के अनुसार चलना चाहिए, चाहे वह कहीं भी हो। वरना, यह बहुत जटिल है। आप इसे कभी समझ नहीं पाएंगे। आपको युद्ध रेखा पर रुकना चाहिए, और दोनों पक्षों को घर जाना चाहिए, अपने परिवारों के पास जाना चाहिए, हत्याएं रोकनी चाहिए।

    #WATCH फ्लोरिडा | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैंने आज राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मुलाकात की और हमारी मुलाकात बहुत अच्छी, बहुत सौहार्दपूर्ण रही। उन्हें तुरंत युद्ध रोक देना चाहिए। आपको युद्ध रेखा के अनुसार चलना चाहिए, चाहे वह कहीं भी हो। वरना, यह बहुत जटिल है। आप इसे… pic.twitter.com/jrAoCRN3zA

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025

  • 18 Oct 2025 07:47 AM (IST)

    18 Oct 2025 07:47 AM (IST)

    रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया दावा

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान फिर दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इससे पहले उन्होंने बुधवार (15 अक्टूबर 2025) कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस बारे में आश्वासन दिया है।

  • 18 Oct 2025 07:13 AM (IST)

    18 Oct 2025 07:13 AM (IST)

    महागठबंधन एक भ्रमित गठबंधन है- चिराग पासवान

    LJP(R) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि NDA को लेकर जितना भ्रम फैलाया जा रहा था और मैंने इस बात को बार-बार कहा था कि NDA में बहुत सहजता से सारी बातों का फैसला हो जाएगा चाहे वो सीटों की चयन की बात हो या प्रत्याशी तय करने की बात हो...महागठबंधन एक भ्रमित गठबंधन है...मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि NDA गठबंधन एक ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर हो रहा है।

    #WATCH पटना, बिहार: LJP(R) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "NDA को लेकर जितना भ्रम फैलाया जा रहा था और मैंने इस बात को बार-बार कहा था कि NDA में बहुत सहजता से सारी बातों का फैसला हो जाएगा चाहे वो सीटों की चयन की बात हो या प्रत्याशी तय करने की बात हो...महागठबंधन एक… pic.twitter.com/1B40hA6AFR

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 18 Oct 2025 07:09 AM (IST)

    18 Oct 2025 07:09 AM (IST)

    मुरादाबाद में 11 लाख दीये जलाए गए

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित दीपोत्सव समारोह के दौरान मुरादाबाद में 11 लाख दीये जलाए गए।

    #WATCH उत्तर प्रदेश: नगर निगम मुरादाबाद द्वारा आयोजित दीपोत्सव समारोह के दौरान मुरादाबाद में 11 लाख दीये जलाए गए। (17.10) https://t.co/rE0XxawRlX pic.twitter.com/jFaIgYCftu

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025

  • 18 Oct 2025 07:06 AM (IST)

    18 Oct 2025 07:06 AM (IST)

    15 अक्टूबर को हुई थी सीजफायर की घोषणा

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच सीमा पर कई दिनों से चल रही भीषण लड़ाई में पहली बार 15 अक्टूबर को अस्थायी युद्ध विराम स्थापित हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के दर्जनों जवान मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।

Aaj Ki Taza Khabar: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच शुक्रवार को 48 घंटे के युद्धविराम को आपसी सहमति से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके कुछ ही घंटों बाद, तालिबान ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के पक्ति का प्रांत में एयर स्ट्राइक करने का आरोप लगाया। तालिबान के अनुसार, पाकिस्तान ने डूरंड लाइन से सटे पक्तिका प्रांत के कई जिलों में हवाई हमले किए। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब दोनों पक्षों के बीच चल रहे सीमा पर चल रहे गतिरोध को शांत करने के लिए दोहा में शांति वार्ता की तैयारी चल रही है। टोलोन्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान सीमा पर स्थित अफगानिस्तान के अरगुन और बरमल जिलों में कई घरों पर हवाई हमले हुए। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…

Aaj ki taaja khabar 18 october 2025 live updates today latest and breaking news hindi 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 18, 2025 | 07:02 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 17 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

2

आज की ताजा खबर 16 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सारी बड़ी खबरें

3

Breaking News: जैसलमेर के बाद जयपुर में चलती बस में लगी आग, दर्जनों लोग थे सवार- देखें VIDEO

4

आज की ताजा खबर 15 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.