ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
15 Oct 2025 06:43 PM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार चुनाव 2025 के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की। pic.twitter.com/S9mPFMaz3B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 06:40 PM (IST)
दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो एल्कमिन और ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस म्यूसियो मोंटेइरो फिल्हो से मुलाकात की।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो एल्कमिन और ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस म्यूसियो मोंटेइरो फिल्हो से मुलाकात की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,"हमारे नेताओं ने संयुक्त रूप से रक्षा और सुरक्षा सहयोग को सहयोग के पांच स्तंभों में… pic.twitter.com/WdtYB2L4tC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 05:34 PM (IST)
भाजपा ने बिहार चुनाव 2025 के लिए 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा बक्सर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने बिहार चुनाव 2025 के लिए 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा बक्सर सीट से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/eXjn2vTqpv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 05:33 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:15 बजे, वह नंदयाल जिले के श्रीशैलम स्थित श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 12:15 बजे, वह श्रीशैलम स्थित श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र जाएँगे। इसके बाद प्रधानमंत्री कुरनूल जाएँगे जहाँ वह दोपहर लगभग 2:30 बजे करीब 13,430 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:15 बजे, वह नंदयाल जिले के श्रीशैलम स्थित श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 12:15 बजे, वह श्रीशैलम स्थित श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र… pic.twitter.com/VlNXWq6CtD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 04:35 PM (IST)
#BiharElections2025 | दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "आज से कल तक सब निर्णय हो जाएगा।" pic.twitter.com/y0fWGwgEx7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 04:33 PM (IST)
रोहतक, हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के बाद, मृतक ASI संदीप के चचेरे भाई संजय ने कहा, "हमने कहा है कि सुसाइड नोट और वीडियो क्लिप के आधार पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए और प्रशासन अपना काम करे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जो भी ज़िम्मेदार पाया जाएगा उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी... न्याय मिलना चाहिए... वीडियो में जिन लोगों के नाम हैं उनके ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई के बाद ही अंतिम संस्कार होगा..."
#WATCH रोहतक, हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के बाद, मृतक ASI संदीप के चचेरे भाई संजय ने कहा, "हमने कहा है कि सुसाइड नोट और वीडियो क्लिप के आधार पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए और प्रशासन अपना काम करे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जो भी ज़िम्मेदार पाया जाएगा उसके… pic.twitter.com/ns43mvZZDN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 04:15 PM (IST)
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के नामांकन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "उम्मीदवार के रूप में सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। उपमुख्यमंत्री के रूप में इन्होंने अपनी क्षमता दिखाई है... इनसे अच्छा कोई उम्मीदवार लखीसराय में नहीं हो सकता है। NDA सरकार ने जितना अच्छा काम किया इससे अच्छा काम कभी नहीं हुआ था।"
#BiharElections2025 | बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के नामांकन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "उम्मीदवार के रूप में सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। उपमुख्यमंत्री के रूप में इन्होंने अपनी क्षमता दिखाई है... इनसे अच्छा कोई उम्मीदवार… pic.twitter.com/8WplTmR7MO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 04:13 PM (IST)
दिल्ली: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "उपेंद्र कुशवाहा खुद कहे कि गठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं है...नीतीश कुमार ने बता दिया है कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक हैं। जनता के सामने आ गया कि भाजपा कितनी लालची है.. जनता भाजपा की साजिश को समझ गई कि ये नीतीश कुमार को हटाना चाहते हैं।"
#WATCH दिल्ली: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "उपेंद्र कुशवाहा खुद कहे कि गठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं है...नीतीश कुमार ने बता दिया है कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक हैं। जनता के सामने आ गया कि भाजपा कितनी लालची है.. जनता भाजपा की साजिश को समझ गई कि ये नीतीश… pic.twitter.com/o1djjeFD6r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 03:54 PM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।
#WATCH चंडीगढ़: हरियाणा के IPS अधिकारी स्वर्गीय वाई पूरन कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। pic.twitter.com/t02exHFhIV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 03:50 PM (IST)
दिल्ली: ब्राजील के उपराष्ट्रपति और विकास, उद्योग, व्यापार और सेवा मंत्री गेराल्डो अल्कमिन 15-17 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। उनकी पत्नी मारिया लूसिया अल्कमिन भी उनके साथ दिखीं।
#WATCH दिल्ली: ब्राजील के उपराष्ट्रपति और विकास, उद्योग, व्यापार और सेवा मंत्री गेराल्डो अल्कमिन 15-17 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। उनकी पत्नी मारिया लूसिया अल्कमिन भी उनके साथ दिखीं। pic.twitter.com/auiwJ3iq45
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 03:09 PM (IST)
हाजीपुर, बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके माता-पिता, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव भी मौजूद हैं।
#WATCH | हाजीपुर, बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।
उनके माता-पिता, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव भी मौजूद हैं। pic.twitter.com/8xMWbRaRSO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 02:00 PM (IST)
बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रही।
बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रही।
सोर्स: विजय सिन्हा कार्यालय pic.twitter.com/ZHUrHGI49d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 01:32 PM (IST)
दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और फोड़ने की सुप्रीम कोर्ट की अनुमति पर आप नेता गोपाल राय ने कहा, "हमने प्रदूषण कम करने की पूरी कोशिश की है। अब, दिवाली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ, हमें उम्मीद है कि दिल्ली सरकार नियमों का पालन करेगी और त्योहार के दौरान लोगों के लिए वायु गुणवत्ता में सुधार की दिशा में काम करना जारी रखेगी।"
VIDEO | Delhi: AAP leader Gopal Rai on the Supreme Court permitting the sale and bursting of green crackers in Delhi-NCR for Diwali said, “We have tried our best to reduce pollution. Now, with the Supreme Court's decision on allowing green crackers for Diwali, we hope the Delhi… pic.twitter.com/hnDJyAa4YN
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2025
15 Oct 2025 01:20 PM (IST)
महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले TV और फिल्म एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है।
15 Oct 2025 01:09 PM (IST)
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "पूरन कुमार के साथ जो हुआ उसके बाद एक और अधिकारी ने आत्महत्या की है, इसका मतलब है कि सिस्टम पर भरोसा नहीं बचा है। यह हरियाणा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है कि अधिकारी इस तरह आत्महत्या कर रहे हैं। हम पहले दिन से कह रहे हैं कि अगर सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष न्याय के पक्ष में है, तो पता चलेगा कि ऐसी स्थितियां बार-बार क्यों हो रही हैं। इस सरकार को जवाब देना होगा।"
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "पूरन कुमार के साथ जो हुआ उसके बाद एक और अधिकारी ने आत्महत्या की है, इसका मतलब है कि सिस्टम पर भरोसा नहीं बचा है। यह हरियाणा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है कि अधिकारी इस तरह आत्महत्या कर रहे हैं। हम पहले दिन से कह रहे हैं कि अगर… pic.twitter.com/JCbQkQNBZF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 12:29 PM (IST)
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। pic.twitter.com/tVX22p0ZxT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 12:10 PM (IST)
रोहतक पहुंच हरियाणा के CM सैनी, ASI संदीप मौत मामले पर उनके एक परिजन सत्यवान लाठर ने कहा, "मामले की जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने परिवार को सांत्वना दी है।"
#WATCH रोहतक (हरियाणा): ASI संदीप मौत मामले पर उनके एक परिजन सत्यवान लाठर ने कहा, "मामले की जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने परिवार को सांत्वना दी है।" pic.twitter.com/sGhBkXJuBa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 11:36 AM (IST)
जैसलमेर बस हादसे पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया, "यहां 19 शव और 16 घायल आए थे। DNA की पहचान के लिए प्रत्येक मृतक के 2 परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक 9 लोगों ने सैंपल दिए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों से अपील है कि संयम बनाकर रखें।"
#WATCH जोधपुर: जैसलमेर बस हादसे पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया, "यहां 19 शव और 16 घायल आए थे। DNA की पहचान के लिए प्रत्येक मृतक के 2 परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक 9 लोगों ने सैंपल दिए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों से अपील है कि संयम बनाकर रखें।" pic.twitter.com/FdICW1mZzq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 10:26 AM (IST)
ओडिशा के बालासोर में कॉस्मेटिक और स्टेशनरी की दुकान में आग लगी, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। अधिक जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।
#WATCH | बालासोर, ओडिशा: बालासोर के कॉस्मेटिक और स्टेशनरी की दुकान में आग लगी, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/mBQAYLFiJ8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 09:43 AM (IST)
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 2025 के बिहार चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा नहीं, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। पार्टी ने फैसला कर लिया है। मैं पार्टी में जो काम कर रहा हूं, वही करता रहूंगा। मैं पार्टी के व्यापक हित के लिए संगठनात्मक कार्य जारी रखूंगा।
VIDEO | EXCLUSIVE: "No, I won't contest. Party has decided... I will continue to do the work I have been doing in the party. I will continue with the organisational work for the larger interest of the party," Jan Suraaj (@PrashantKishor) founder Prashant Kishor said responding to… pic.twitter.com/aYpbz9mpth
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2025
15 Oct 2025 09:18 AM (IST)
बिहार चुनाव में महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "आज कल में सीटों का बंटवारा हो जाएगा।" IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में लालू प्रसाद यादव और अन्य के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने पर उन्होंने कहा, "आश्चर्य होता है कि चुनाव से पहले कोर्ट भी सक्रिय हो जाता है। चुनाव से पहले ED, CBI सब सक्रिय हो जाते हैं, देश देख रहा है। देश इन्हें सबक सिखाएगा।" जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में आग लगने की घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "20 लोग मारे गए हैं। बहुत दुखद घटना है। ये जांच का विषय भी है कि बस में आग क्यों लगी। लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सरकार को जांच करानी चाहिए।"
#WATCH जयपुर: बिहार चुनाव में महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "आज कल में सीटों का बंटवारा हो जाएगा।"
IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में लालू प्रसाद यादव और अन्य के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आरोप… pic.twitter.com/EMDi81gaqV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 08:42 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "गोवा सरकार में मंत्री रवि नाइक जी के निधन से मुझे दुख हुआ है। उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध किया। वह विशेष रूप से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।"
15 Oct 2025 08:15 AM (IST)
पटना में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "जैसा कि उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, सब कुछ ठीक है और सब कुछ ठीक हो जाएगा।
#WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "जैसा कि उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, सब कुछ ठीक है और सब कुछ ठीक हो जाएगा।" pic.twitter.com/cZRESFTLvb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 07:01 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अर्जेंटीना गणराज्य के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय लंच के दौरान भारत-पाकिस्तान विवाद को सुलझाने का दावा दोहराया।
VIDEO | Washington DC, USA: US President Donald Trump repeats claim that he settled India-Pakistan conflict during a bilateral lunch with the President of the Argentine Republic.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos –https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/KjtE9D5xq9
— Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2025
15 Oct 2025 06:48 AM (IST)
मध्य प्रदेश उज्जैन में स्थित भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
15 Oct 2025 06:44 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उपेंद्र कुशवाहा के साथ सुबह 4 बजे तक मीटिंग कर उन्हें मनाने की कवायद चली थी।
15 Oct 2025 06:40 AM (IST)
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ट्वीट किया, "जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर जैसलमेर बस दुर्घटना में घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। डॉक्टरों से उनके इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के बाद, मैंने उन्हें हर संभव चिकित्सा सहायता और सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" घटना में अब तक कुल 20 लोगों की मौत की सूचना है।
Aaj Ki Taza Khabar: आज PM मोदी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ पहल के तहत बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बताचीच करेंगे। जापान में नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए संसद में वोटिंग होगी। सत्ताधारी LDP पार्टी की साने ताकाइची का पीएम बनना तय है। वहीं आज सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों का अपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ…