Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 17 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इंडियन एयरफोर्स को स्वदेशी तेजस सौंपेंगे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए की चौथी किस्त आएगी।

  • By सौरभ शर्मा, अक्षय साहू
Updated On: Oct 17, 2025 | 10:05 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इंडियन एयरफोर्स को स्वदेशी तेजस सौंपेंगे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए की चौथी किस्त आएगी। आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…

The liveblog has ended.
  • 17 Oct 2025 08:55 PM (IST)

    17 Oct 2025 08:55 PM (IST)

    कोविड में लोगों को लगा भारत के कारण दुनिया डूब जाएगी: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा कि, कोविड के उस दौर को याद कीजिए, जब दुनिया जीवन और मृत्यु के साये में जी रही थी। लोगों को लग रहा था कि भारत के कारण दुनिया डूब जाएगी। लेकिन भारत ने हर कयास को गलत साबित कर दिया। हमने तेज़ी से अपनी वैक्सीन विकसित की। हमने रिकॉर्ड समय में टीके लगाए। इतने बड़े संकट पर काबू पाकर हम सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गए।

  • 17 Oct 2025 07:42 PM (IST)

    17 Oct 2025 07:42 PM (IST)

    विपक्ष पीएम मोदी का मुकाबला करने में सक्षम नहीं: बाबा रामदेव

    बिहार विधानसभा चुनाव पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "बिहार में महागठबंधन समेत हर कोई पूरी ताकत दिखा रहा है। सबको भरोसा है कि वे जीतेंगे, चाहे वह महागठबंधन हो, प्रशांत किशोर हों या फिर ओवैसी। हालांकि, एनडीए, जो न केवल इस समय देश का सबसे राजनीतिक रूप से शक्तिशाली गठबंधन है, बल्कि जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं, जिनका व्यक्तित्व हिमालय जितना मजबूत है। आज कोई भी विपक्षी नेता पीएम मोदी का मुकाबला करने में सक्षम नहीं है।

    #WATCH हरिद्वार | बिहार विधानसभा चुनाव पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "बिहार में महागठबंधन समेत हर कोई पूरी ताकत दिखा रहा है... सबको भरोसा है कि वे जीतेंगे, चाहे वह महागठबंधन हो, प्रशांत किशोर हों या फिर ओवैसी। हालांकि, एनडीए, जो न केवल इस समय देश का सबसे राजनीतिक रूप से… pic.twitter.com/To6mu9p3fN

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 06:42 PM (IST)

    17 Oct 2025 06:42 PM (IST)

    JUD ने जारी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

    जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

    Janata Dal (United) releases a list of star campaigners for phase 1 of #BiharElections

    CM Nitish Kumar, party leaders Sanjay Kumar Jha, Rajiv Ranjan Singh and others are included pic.twitter.com/igWQFLWGMS

    — ANI (@ANI) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 06:12 PM (IST)

    17 Oct 2025 06:12 PM (IST)

    लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित यूनिट में बनी ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप तैयार हो गई है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे।
    शनिवार को वो सीएम योगी के साथ मिलकर ब्रह्मोस की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    #WATCH | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। pic.twitter.com/yoaJyUWUtw

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 06:07 PM (IST)

    17 Oct 2025 06:07 PM (IST)

    बिहार में एक बार फिर आ रही डबल इंजन की सरकार: प्रमोद सावंत

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पटना में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, NDA का प्रचार बहुत ही अच्छा चल रहा है। मुझे पूरा विश्वास है फिर एक बार बिहार में डबल इंजन की सरकार आ रही है।

    #WATCH पटना (बिहार): गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "...NDA का प्रचार बहुत ही अच्छा चल रहा है। मुझे पूरा विश्वास है फिर एक बार बिहार में डबल इंजन की सरकार आ रही है..." pic.twitter.com/OaDoM1ATyT

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 06:05 PM (IST)

    17 Oct 2025 06:05 PM (IST)

    NDA ने जीत लिया है आधा चुनाव: शांभवी चौधरी

    LJP(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने पटना में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, हमें सकारात्मक फीडबैक मिल रहे हैं और अभी भी महागठबंधन कही न कही दलदल में फंसा दिख रहा है और हमें लगता कि NDA आधा चुनाव तो ऐसे ही जीत गया है क्योंकि महागठबंधन अभी भी चुनावी मैदान में स्पष्टता से नहीं उतर पाए हैं।

    #WATCH पटना: LJP(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा," हमें सकारात्मक फीडबैक मिल रहे हैं और अभी भी महागठबंधन कही न कही दलदल में फंसा दिख रहा है और हमें लगता कि NDA आधा चुनाव तो ऐसे ही जीत गया है क्योंकि महागठबंधन अभी भी चुनावी मैदान में स्पष्टता से… pic.twitter.com/5rPVAetOT0

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 05:17 PM (IST)

    17 Oct 2025 05:17 PM (IST)

    मंगल राज में ही रहना है जंगल राज में नहीं: अनुराग ठाकुर

    भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बिहार के बेतिया में कहा, बिहार में जो विकास की रफ्तार है उसको जनता जानती है और जनता मानती है कि मंगल राज में ही रहना है जंगल राज में नहीं जाना है। LED का बल्ब जलाना है वापस लालटेन का दौर नहीं लाना है। बच्चों के हाथ में लैपटॉप देना है। बच्चों को सुनहरा भविष्य देना है तो भाजपा-NDA की सरकार लानी है।

    #WATCH बेतिया, बिहार: #BiharElection2025 | भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "बिहार में जो विकास की रफ्तार है उसको जनता जानती है और जनता मानती है कि मंगल राज में ही रहना है जंगल राज में नहीं जाना है। LED का बल्ब जलाना है वापस लालटेन का दौर नहीं लाना है। बच्चों के हाथ में लैपटॉप… pic.twitter.com/XAjVEf6A21

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 04:36 PM (IST)

    17 Oct 2025 04:36 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    छत्तीसगढ़ में 208 और नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। इसके साथ ही, राज्य में पिछले तीन दिन में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या 405 पहुंच गई है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ में 170 और बुधवार को 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

    VIDEO | Jagdalpur, Chhattisgarh: Over 200 Naxals have surrendered and joined the mainstream today. ADG Vivekanand Sinha says,

    "It is the biggest Naxal surrender ever. This is the result of continuous efforts by the administration."#Chhattisgarh #NaxalSurrender

    (Full video… pic.twitter.com/0QLer04koc

    — Press Trust of India (@PTI_News) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 04:22 PM (IST)

    17 Oct 2025 04:22 PM (IST)

    मिस्र के विदेश मंत्री से मिले पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलती से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे लेकर कहा कि, गाजा शांति समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति सिसी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। भारत-मिस्र रणनीतिक साझेदारी हमारे लोगों, हमारे साझा क्षेत्र और मानवता के लाभ के लिए निरंतर मजबूत होती जा रही है।

    Pleased to receive Foreign Minister of Egypt, Dr. Badr Abdelatty. Conveyed deep appreciation for my friend, President Sisi for his crucial role in the Gaza Peace Agreement.

    India-Egypt Strategic Partnership continues to grow from strength to strength for the benefit of our… pic.twitter.com/aQQEMfxeRV

    — Narendra Modi (@narendramodi) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 03:03 PM (IST)

    17 Oct 2025 03:03 PM (IST)

    उपचुनाव के लिए बाबूलाल सोरेन ने किया नामांकन

    झारखंड में 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी और AJSU प्रमुख सुदेश महतो मौजूद रहे।

    #WATCH घाटशिला (झारखंड): भाजपा के बाबूलाल सोरेन ने 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी और AJSU प्रमुख सुदेश महतो मौजूद रहे। pic.twitter.com/P39xFCZLZc

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 01:12 PM (IST)

    17 Oct 2025 01:12 PM (IST)

    महाराष्ट्र CM देवेन्द्र फडणवीस बेगूसराय पहुंचकर बिहार में NDA की लहर की बताई

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, "चाहें वो बेगूसराय हो या पूरा बिहार हो, यहां तो NDA की हवा चल रही है। NDA के साथ लोग हैं। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बिहार में सबसे ज्यादा प्यार भी रहा है और हमेशा बिहार ने उन पर अपना अधिकार भी जताया है। मैं मानता हूं कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर एक बार बिहार NDA के साथ है।"

    #WATCH | बेगूसराय, बिहार: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, "चाहें वो बेगूसराय हो या पूरा बिहार हो, यहां तो NDA की हवा चल रही है। NDA के साथ लोग हैं। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बिहार में सबसे ज्यादा प्यार भी रहा है और हमेशा बिहार ने उन पर… pic.twitter.com/jNFYQcPaYz

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 12:18 PM (IST)

    17 Oct 2025 12:18 PM (IST)

    गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के CM नीतीश कुमार से मुलाकात की

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

    #WATCH | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। pic.twitter.com/kQ1AJKO2j7

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 11:11 AM (IST)

    17 Oct 2025 11:11 AM (IST)

    गृहमंत्री शाह नीतीश से मिलने CM आवास पहुंचे

    देश के गृहमंत्री अमित शाह इस समय बिहार के दौरे पर है वे आज पटना में नीतीश कुमार से मिलने CM आवास पहुंचे है।

  • 17 Oct 2025 10:43 AM (IST)

    17 Oct 2025 10:43 AM (IST)

    नवी मुंबई में रबाले MIDC क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के कारखाने में भीषण आग

    महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रबाले MIDC क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में भीषण आग लगी। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

    #WATCH | नवी मुंबई, महाराष्ट्र: रबाले MIDC क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में भीषण आग लगी। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/ae7pvVyA8S

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 09:56 AM (IST)

    17 Oct 2025 09:56 AM (IST)

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो एल्कमिन से मुलाकात की

    दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो एल्कमिन से मुलाकात की।

    #WATCH दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो एल्कमिन से मुलाकात की। pic.twitter.com/L5oK87KCNO

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 09:27 AM (IST)

    17 Oct 2025 09:27 AM (IST)

    हरिओम वाल्मीकि के घर पुहंचे राहुल गांधी

    फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से राहुल गांधी मिलने के लिए पहुंच गए है। फिलहाल आ रही सूचना के हिसाब से परिवार ने राहुल से मुलाकात के लिए मना कर दिया है।इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • 17 Oct 2025 09:02 AM (IST)

    17 Oct 2025 09:02 AM (IST)

    जनता का मिजाज पीएम मोदी-नीतीश कुमार को दोबारा लाने का है- रवि किशन

    भाजपा सांसद रवि किशन ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, "जनता का मिजाज पीएम मोदी-नीतीश कुमार को दोबारा लाने का है। जनता का मिजाज विकास के साथ है, सुरक्षा के साथ है, व्यवस्था के साथ है। युवा अपना भविष्य देख रहा है। रोजगार दिया जाएगा।" राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "वे लोग कहते हैं, हम लोग करते हैं। पीएम मोदी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है।"

  • 17 Oct 2025 08:46 AM (IST)

    17 Oct 2025 08:46 AM (IST)

    राहुल गांधी कानपुर पहुंचे, आज रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलेंगे

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कानपुर पहुंचे। वह 2 अक्टूबर को रायबरेली में भीड़ द्वारा मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने फतेहपुर जाएंगे।

    #WATCH | कानपुर, उत्तर प्रदेश | कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कानपुर पहुंचे। वह 2 अक्टूबर को रायबरेली में भीड़ द्वारा मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने फतेहपुर जाएँगे। pic.twitter.com/D7Gdrg8s8F

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 08:17 AM (IST)

    17 Oct 2025 08:17 AM (IST)

    राहुल गांधी आज हरिओम बाल्मीकि के परिवार से मिलेंगे

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कानपुर दौरे पर कहा, "राहुल गांधी आज हरिओम बाल्मीकि के परिवार से मिलेंगे और वहां अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। यह सरकार पूरी तरह से अत्याचार और अन्याय कर रही है। पूरी कांग्रेस पार्टी उस दलित परिवार के साथ है।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे मुद्दे को उठाया। कांग्रेस के कार्यकर्ता जब वहां(पीड़ित परिवार से मुलाकात करने) पहुंच गए तब सीएम योगी को होश आया। जब कांग्रेस ने गरीब और दलित व्यक्ति के हक में अपनी बात मजबूती से उठाई, उसके बाद सरकार उन्हें बुलाकर उनकी मदद कर रही है।"

    #WATCH | कानपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कानपुर दौरे पर कहा, "राहुल गांधी आज हरिओम बाल्मीकि के परिवार से मिलेंगे और वहां अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। यह सरकार पूरी तरह से अत्याचार और अन्याय कर रही है...… pic.twitter.com/2YJyiG8BRo

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 07:37 AM (IST)

    17 Oct 2025 07:37 AM (IST)

    अयोध्या में सरयू के 58 घाटों पर 29 लाख दीयों से जगमगाया दीपोत्सव

    अयोध्या में सरयू नदी के किनारे 58 घाटों को दीपोत्सव के लिए 29 लाख दीयों से जगमगाया जाएगा। लगभग 32,000 स्वयंसेवक दीये रखने और जलाने में लगे हैं। इस भव्य आयोजन की देखरेख अवध विश्वविद्यालय कर रहा है। दीपोत्सव के दिन, रविवार तक सब कुछ तैयार करने के लिए राम की पैड़ी में ज़ोर-शोर से तैयारी चल रही है।

    VIDEO | The 58 ghats along the Saryu river in Ayodhya are going to be lit up with 29 lakh 'diyas' for Deepotsav. Some 32,000 volunteers are involved in the placing and lighting of the oil lamps. The grand event is being overseen by the Avadh University. Ram Ki Padi is buzzing… pic.twitter.com/YZaofZADEe

    — Press Trust of India (@PTI_News) October 17, 2025

  • 17 Oct 2025 07:34 AM (IST)

    17 Oct 2025 07:34 AM (IST)

    जैसलमेर बस अग्निकांड में अब तक 22 लोगों की जिंदगियां समाप्त

    राजस्थान के जैसलमेर हुई दर्दनाक बस दुघर्टना में अब तक कुल 22 लोग अपनी जान गंवा चुके है। हादसा बहुत ही भयावह था अभी भी कई लोग वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

  • 17 Oct 2025 06:55 AM (IST)

    17 Oct 2025 06:55 AM (IST)

    अब मेरी जिम्मेदारी डबल हो गई, RJD से टिकट के बाद बोले खेसारी यादव

    भोजपुरी गायक, अभिनेता और राजद नेता खेसारी लाल यादव ने कहा, "अब मेरी जिम्मेदारी डबल हो गई है। अब कला से थोड़ा दूर रहना पड़ेगा क्योंकि मैं कोशिश करूंगा कि महीने के करीब 15 दिन मैं अपने छपरा के लोगों को दूं, जो चाहते हैं कि मैं बेहतर व्यवस्था दूं"

    #WATCH छपरा, बिहार: भोजपुरी गायक, अभिनेता और राजद नेता खेसारी लाल यादव ने कहा, "...अब मेरी जिम्मेदारी डबल हो गई है। अब कला से थोड़ा दूर रहना पड़ेगा क्योंकि मैं कोशिश करूंगा कि महीने के करीब 15 दिन मैं अपने छपरा के लोगों को दूं, जो चाहते हैं कि मैं बेहतर व्यवस्था दूं…" (16.10) pic.twitter.com/bLNRWC5vlq

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025

  • 17 Oct 2025 06:51 AM (IST)

    17 Oct 2025 06:51 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में चलती बस की छत पर लगी आग

    उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस की छत पर रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। खबरों के मुताबिक, छत पर ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ था। बस में सवार यात्री किसी तरह बच निकले। कोई हताहत नहीं हुआ। आग पर काबू पा लिया गया है। बस लुधियाना से आगरा जा रही थी।

Aaj ki taaja khabar 17 october 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2025 | 06:50 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 18 अक्टूबर: सीजफायर के बाद भी नहीं माना पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर फिर किए हवाई हमले

2

आज की ताजा खबर 16 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सारी बड़ी खबरें

3

Breaking News: जैसलमेर के बाद जयपुर में चलती बस में लगी आग, दर्जनों लोग थे सवार- देखें VIDEO

4

आज की ताजा खबर 15 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.