Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 16 दिसंबर LIVE: Delhi-NCR में प्रदूषण संकट पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Breaking News Live: दिल्ली- एनसीआर मेंAQI बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई है। इसी मामले में आज सुनवाई भी की जाएगी।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Dec 17, 2025 | 09:15 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 17 Dec 2025 10:20 AM (IST)

    17 Dec 2025 10:20 AM (IST)

    नेशनल हेराल्ड केस राजनीतिक बदले की कार्रवाई है: खरगे

    कांग्रेस अध्यख मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में कहा है कि नेशनल हेराल्ड केस एक बदले की कार्रवाई के तहत किया गया था। यहा साफ तौर पर राजनीतिक बदले वाली कार्रवाई थी।

  • 17 Dec 2025 09:46 AM (IST)

    17 Dec 2025 09:46 AM (IST)

    भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, सरकारी बैंकों में खरीदारी

    भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 188 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,868 और निफ्टी 61 अंक या 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,921 पर था। शुरुआती सत्र में बाजार में तेजी का नेतृत्व सरकारी बैंक कर रहे थे। निफ्टी पीएसयू बैंक एक प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा ऑटो, आईटी, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई हरे निशान में थे। एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मीडिया लाल निशान में थे।

  • 17 Dec 2025 09:15 AM (IST)

    17 Dec 2025 09:15 AM (IST)

    ट्रंप ने 20 और देशों पर अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध बढ़ाया

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यात्रा प्रतिबंधों को और सख्त करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 20 और देशों के साथ-साथ फिलिस्तीनी अथॉरिटी को भी प्रतिबंध सूची में जोड़ दिया गया है। इस कदम से अमेरिका आने या इमिग्रेट करने वालों पर लगाई गई सीमाएं काफी बढ़ गई हैं। अब कुल पांच देशों पर अमेरिका में प्रवेश का पूरी तरह प्रतिबंध है। वहीं 15 देशों के नागरिकों पर आंशिक रोक लगाई गई है। प्रशासन ने फिलिस्तीनी अथॉरिटी द्वारा जारी यात्रा दस्तावेजों का उपयोग करने वाले लोगों की यात्रा पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

  • 17 Dec 2025 08:35 AM (IST)

    17 Dec 2025 08:35 AM (IST)

    दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर गाड़ियां टकराने के बाद 3 लोग जिंदा जले

    दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर आज बड़ा हादसा हो गया। कई वाहन आपस में टकरा गए जिससे एक पिकअप में आग लग गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोग जिंदा जल गए। मृतको की अभी पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप दिल्ली से जयपुर जा रही थी।

  • 17 Dec 2025 08:11 AM (IST)

    17 Dec 2025 08:11 AM (IST)

    तमिलनाडु-पुडुचेरी में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। साथ ही, कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। चेन्नई में बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह पूर्वानुमान मंगलवार को कई जिलों में हुई भारी बारिश के बाद सामने आया है।

  • 17 Dec 2025 07:32 AM (IST)

    17 Dec 2025 07:32 AM (IST)

    लूथरा ब्रदर्स को गोवा ले जा रही पुलिस

    लूथरा ब्रदर्स को लेकर पुलिस दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हो चुकी है। कोर्ट ने 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लूथरा ब्रदर्स को भेजा है।

  • 17 Dec 2025 06:45 AM (IST)

    17 Dec 2025 06:45 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 दिसंबर को इथियोपिया की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर हैं। मंगलवार को अदीस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में, इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए इथियोपिया का सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' प्रदान किया।

  • 17 Dec 2025 06:40 AM (IST)

    17 Dec 2025 06:40 AM (IST)

    VB-G RAM-G बिल के खिलाफ कांग्रेस खोलेगी देशव्यापी मोर्चा

    कांग्रेस आज मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। VB-G RAM-G बिल के खिलाफ कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है।

आज की ताजा खबर 16 दिसंबर LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन यानी सोमवार को कहा कि वह दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बिगड़ते वायु प्रदूषण के स्तर से संबंधित याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पामचोली की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह की दलीलों पर गौर किया।

Aaj ki taaja khabar 17th december 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2025 | 06:38 AM

Topics:  

  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 15 दिसंबर LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

2

आज की ताजा खबर 14 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

3

आज की ताजा खबर 12 दिसंबर: दिनभर की सभी बढ़ी खबरें एक सिंगल क्लिक कर पढ़ें।

4

आज की ताजा खबर 9 दिसंबर: दिनभर की सभी बड़ी खबरों को एक सिंगल क्लिक कर पढ़ें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.