लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
आज की ताजा खबर LIVE : अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी तरह के आतंकी खतरे को नाकाम करने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 10 अगस्त तक यात्रा मार्ग को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं, कोच्चि से दिल्ली जा रही फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट नंबर 6E2706 में बम की धमकी मिलने के बाद प्लेन को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
17 Jun 2025 09:29 PM (IST)
एयर इंडिया ने 12 जून से 17 जून के बीच बोइंग 787 से संचालित होने वाली 66 उड़ानें रद्द कर दी हैं: डीजीसीए
17 Jun 2025 08:54 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ी घटना हुई है। यहां नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों की गला घोंटकर हत्या कर दी है।
17 Jun 2025 07:58 PM (IST)
अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू कश्मीर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस साल की अमरनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं होगा।
17 Jun 2025 07:32 PM (IST)
एयर इंडिया ने लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन और मुंबई-सैन फ्रांसिस्को उड़ानें रद्द कर दीं।
17 Jun 2025 06:31 PM (IST)
सुप्रीम कोर्ट ने ठाणे दरगाह को गिराने पर 7 दिन की रोक लगा दी है। जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने ये फैसला सुनाया।
17 Jun 2025 05:49 PM (IST)
अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी तरह के आतंकी खतरे को नाकाम करने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 10 अगस्त तक यात्रा मार्ग को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है।
17 Jun 2025 05:25 PM (IST)
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी , जिन्हें रविवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पेट के इंफेक्शन से उबर रही हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है, अस्पताल के अध्यक्ष ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।
17 Jun 2025 03:56 PM (IST)
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और अन्य अधिकारी विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक के लिए पहुंचे हैं।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और अन्य अधिकारी विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/skOJopGxsw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2025
17 Jun 2025 03:30 PM (IST)
पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर में दवा कंपनी की एक यूनिट में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हुए हैं।
17 Jun 2025 12:42 PM (IST)
कोच्चि से दिल्ली जा रही फ्लाइट की नागपुर में आज इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट नंबर 6E2706 में बम की धमकी मिलने के बाद प्लेन को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इससे पहले आज सुबह ही एयर इंडिया की फ्लाइट की भी कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
17 Jun 2025 11:44 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन से उनके लौटने का निश्चित रूप से इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर की बात का कोई लेना-देना नहीं है। यह उससे कहीं ज्यादा बड़ी बात है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अचानक जी-7 समिट से लौटने के बाद से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
In his social media post, US President Donald Trump states that his return from G7 Summit in Canada "certainly has nothing to do with a Cease Fire. Much bigger than that..." pic.twitter.com/XhsNaTEwDD
— ANI (@ANI) June 17, 2025
17 Jun 2025 10:15 AM (IST)
इजरायल और ईरान के बीच युद्ध काफी गंभीर हो गया है। तेहरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सभी भारतीयों से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। भारतीयों को देश वापस लाने के लिए भी सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है।
17 Jun 2025 08:56 AM (IST)
इजरायल और ईरान के बीच युद्ध संघर्ष गहराने पर हालात काफी गंभीर हो गए हैं। दोनों देशों की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। कल हुए हमले में दो कश्मीरी भी घायल हो गए थे। ऐसे में भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आर्मीनिया बॉर्डर से 100 लोगों के पहले जत्थे को निकाले जाने की तैयारी की गई है।
17 Jun 2025 08:45 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा में G7 समिट में शामिल होने के लिए गए हैंं। इस बैठक में शामिल होने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी गए थे, लेकिन अब मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते उनको वापस लौटना पड़ा है। ऐसे में G7 समिट अब पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात नहीं हो सकेगी।
17 Jun 2025 07:58 AM (IST)
आज सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आई। इसके बाद फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यात्रियों को प्लेन से बाहर निकाला गया। फ्लाइट की जांच के बाद प्लेन उड़ान भरेगा। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से आए दिन एयर इंडिया की फ्लाइट में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।
17 Jun 2025 07:27 AM (IST)
पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में कई पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए थे। इन स्थलों पर फोर्स भी तैनात कर दी गई थी। आज से फिर इन पर्यटन स्थलों को खोला जा रहा है। कश्मीर में देश के साथ विदेशी सैलानियों की भीड़ भी फिर से आनी शुरू हो गई है। सुरक्षा के बीच पर्यटकों के लिए इन स्थलों को खोला जा रहा है।
17 Jun 2025 07:23 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कनाडा पहुंचे हैं। यहां उनका कैलगरी स्थित एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। पीएम मोदी अल्बर्टा के कनानैस्किस में 51वें G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वह लगातार छठी बार जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
Canada: PM Narendra Modi lands in Calgary. He will attend the 51st G7 Summit in Kananaskis, Alberta. pic.twitter.com/rnkybJoN0B
— ANI (@ANI) June 17, 2025
17 Jun 2025 07:15 AM (IST)
इजरायल के साथ ईरान के बीच युद्ध संघर्ष के दौरान दोनों तरफ से मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान ने ईरान के साथ हवाई और जमीनी मार्ग को बंद कर दिया है। आज भी तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं।