ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमृत उद्यान समर एनुअल्स एडिशन 2025 का शुभारंभ किया। इसके साथ यह भव्य उद्यान 16 अगस्त से 14 सितंबर तक आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस दौरान लोग 40 से अधिक किस्मों के रंग-बिरंगे ग्रीष्मकालीन फूलों, थीम बेस्ड बागों और प्राकृतिक सुंदरता से सजे क्षेत्रों का आनंद ले सकेंगे।
16 Aug 2025 09:37 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
(सोर्स: गोरखनाथ मंदिर) pic.twitter.com/ibEF7CHhcp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
16 Aug 2025 08:39 PM (IST)
भारतीय चुनाव आयोग ने कहा, "हाल ही में, कुछ राजनीतिक दल और व्यक्ति मतदाता सूचियों में त्रुटियों के बारे में मुद्दे उठा रहे हैं, जिनमें पूर्व में तैयार की गई त्रुटियां भी शामिल हैं। मतदाता सूचियों से संबंधित कोई भी मुद्दा उठाने का उपयुक्त समय उस चरण के दावे और आपत्तियों की अवधि के दौरान होता, जो कि सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के साथ मतदाता सूचियां साझा करने के पीछे का उद्देश्य है। यदि ये मुद्दे सही समय पर सही माध्यमों से उठाए गए होते, तो संबंधित SDM ERO को चुनावों से पहले, यदि वे वास्तविक होतीं, तो गलतियों को सुधारने में सक्षम बनाया जा सकता था।"
भारतीय चुनाव आयोग ने कहा, "हाल ही में, कुछ राजनीतिक दल और व्यक्ति मतदाता सूचियों में त्रुटियों के बारे में मुद्दे उठा रहे हैं, जिनमें पूर्व में तैयार की गई त्रुटियां भी शामिल हैं। मतदाता सूचियों से संबंधित कोई भी मुद्दा उठाने का उपयुक्त समय उस चरण के दावे और आपत्तियों की अवधि के… pic.twitter.com/ts4v2FAjJm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
16 Aug 2025 07:29 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हाल ही में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने ब्रिटेन में उच्च शिक्षा के लिए हर साल 5 छात्रों का चयन करने का निर्णय लिया है। इस छात्रवृत्ति का आधा खर्च ब्रिटिश सरकार और आधा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी। यह छात्रवृत्ति ब्रिटेन में एक प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति के रूप में जानी जाती है।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "... हाल ही में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने ब्रिटेन में उच्च शिक्षा के लिए हर साल 5 छात्रों का चयन करने का निर्णय लिया है। इस छात्रवृत्ति का आधा खर्च ब्रिटिश सरकार और आधा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी। यह छात्रवृत्ति… pic.twitter.com/wUoaUDzgFH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
16 Aug 2025 06:04 PM (IST)
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से हुई बातचीत की सराहना करता हूं। हमारी चर्चा में यूक्रेन के हालिया घटनाक्रम और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।"
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से हुई बातचीत की सराहना करता हूं। हमारी चर्चा में यूक्रेन के हालिया घटनाक्रम और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।" pic.twitter.com/LFJKASwDoq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
16 Aug 2025 05:38 PM (IST)
कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए।
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश: कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए। pic.twitter.com/v5MCoMtDrR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
16 Aug 2025 05:22 PM (IST)
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मतदाता अधिकार यात्रा निकालने पर कहा, "हम किसी को भी इस साजिश में सफल नहीं होने देंगे कि वह भारत के नागरिकों का वोट का अधिकार छीन ले। राहुल गांधी ने यह बीड़ा उठाया है और इसी कारण यह यात्रा कल से शुरू हो रही है।"
#WATCH वाराणसी: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मतदाता अधिकार यात्रा निकालने पर कहा, "हम किसी को भी इस साजिश में सफल नहीं होने देंगे कि वह भारत के नागरिकों का वोट का अधिकार छीन ले। राहुल गांधी ने यह बीड़ा उठाया है और इसी कारण यह यात्रा कल से शुरू हो रही है।" pic.twitter.com/rw93mAowDf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
16 Aug 2025 04:25 PM (IST)
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर बैठक का स्वागत करता है। शांति की दिशा में उनका नेतृत्व अत्यंत सराहनीय है।
MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "India welcomes the Summit meeting in Alaska between US President Donald Trump and President Vladimir Putin of Russia. Their leadership in the pursuit of peace is highly commendable. India appreciates the progress made in the Summit. The way… pic.twitter.com/2FXnyvzIrD
— ANI (@ANI) August 16, 2025
16 Aug 2025 03:52 PM (IST)
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "हम केवल एक समीकरण में विश्वास करते हैं और वह है विचारधारा आधारित समीकरण... इस देश में आधे से ज़्यादा हिंदू विचारधारा के आधार पर भाजपा के साथ नहीं हैं। जन सुराज का फॉर्मूला MY फॉर्मूला नहीं है, जन सुराज का फॉर्मूला यह है कि सभी हिंदू जो विचारधारा के आधार पर गांधी, जयप्रकाश, बाबा साहेब अंबेडकर, लोहिया को मानते हैं, उन्हें मुसलमानों के साथ एक सामाजिक-राजनीतिक गठबंधन बनाना चाहिए, अगर ऐसा हुआ तो हम भाजपा को बुरी तरह हरा देंगे।"
16 Aug 2025 02:35 PM (IST)
किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अब तक 55 शव निकाले जा चुके हैं। हमने कई अनमोल जानें गँवाई हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं। हमें दुल हस्ती बांध स्थल के पास एक शव मिलने की सूचना मिली है। हमारा ध्यान बचाव कार्यों और जान बचाने पर है, और फिर राहत एवं पुनर्वास पर है।
#WATCH | On Kishtwar flash flood disaster, J&K CM Omar Abdullah says, "Till now, 55 bodies have been retrieved. We have lost many precious lives, and many people are still missing...We have got information about recovery of a body near Dul Hasti dam site. Our focus is on rescue… pic.twitter.com/ivlUSR3Syw
— ANI (@ANI) August 16, 2025
16 Aug 2025 01:50 PM (IST)
NCERT ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के मौके पर एक विशेष मॉड्यूल जारी किया है। जिसमें भारत के विभाजन के लिए तीन प्रमुख व्यक्तियों- मुहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस और लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्मेदार ठहराया गया है। मामले पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा-
दिल्ली: NCERT ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के मौके पर एक विशेष मॉड्यूल जारी किया है। जिसमें भारत के विभाजन के लिए तीन प्रमुख व्यक्तियों- मुहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस और लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्मेदार ठहराया गया है।
आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "इतिहास किसी के सोचने से… pic.twitter.com/ZUmX3WwRuR
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 16, 2025
16 Aug 2025 12:38 PM (IST)
मकोका मामले में कैद गैंगस्टर सलमान त्यागी ने मंडोली जेल की सेल नंबर 15 में आत्महत्या कर ली है। जेल अधिकारियों का कहना है कि उसका शव चादर से लटका मिला। सलमान त्यागी पर हत्या, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन समेत कई मामले दर्ज थे।
In Delhi's Mandoli jail, a gangster named Salman Tyagi died allegedly by suicide by hanging himself. The incident took place in jail number 15, and his body was found hanging from a noose this morning. Probe underway, say police.
Several cases of murder, extortion and under…
— ANI (@ANI) August 16, 2025
16 Aug 2025 12:16 PM (IST)
पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी। मानसून सत्र की ये दूसरी और आखिरी बैठक होगी इस बैठक में पीएम मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर निर्देश दे सकते हैं।
16 Aug 2025 10:41 AM (IST)
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर सीएम योगी ने श्रद्धांजलि दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, "महान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की आज जयंती है। इस अवसर पर उनकी समृतियों को नमन करते हुए मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वीरांगना अवंती बाई लोधी ने भारत की स्वाधीनता के लिए उस समय की तानाशाही पूर्ण हुकूमत को उखाड़ने के लिए एक बड़े संघर्ष को नेतृत्व प्रदान किया।''
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "महान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की आज जयंती है। इस अवसर पर उनकी समृतियों को नमन करते हुए मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वीरांगना अवंती बाई लोधी ने भारत की स्वाधीनता के लिए उस समय की तानाशाही पूर्ण हुकूमत को… https://t.co/VFpBvpPKun pic.twitter.com/GYTPnlTO38
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
16 Aug 2025 09:15 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला किश्तवाड़ जिले के चसोती गांव में भारतीय सेना के जवानों से हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ले रहे हैं। उमर नुकसान की सीमा को समझने के लिए वर्चुअल रियलिटी हेडसेट का उपयोग कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला किश्तवाड़ जिले के चसोती गांव में भारतीय सेना के जवानों से हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ले रहे हैं।
नुकसान की सीमा को समझने के लिए वर्चुअल रियलिटी हेडसेट का उपयोग करते रहे हैं। pic.twitter.com/PTSrHHD0L3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
16 Aug 2025 08:21 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ में पुष्पांजलि अर्पित की।
Remembering Atal Ji on his Punya Tithi. His dedication and spirit of service towards the all-round progress of India continue to inspire everyone in building a developed and self-reliant India.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2025
16 Aug 2025 08:06 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की असीम शुभकामनाएं। आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन-पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय श्रीकृष्ण!’
सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की असीम शुभकामनाएं। आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन-पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय श्रीकृष्ण!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2025
16 Aug 2025 07:28 AM (IST)
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के अवसर पर भारी संख्या में भक्त गोविंद देव जी मंदिर भगवान के दर्शन करने पहुंचे।
#WATCH जयपुर (राजस्थान): कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के अवसर पर भक्त गोविंद देव जी मंदिर भगवान के दर्शन करने पहुंचे। pic.twitter.com/K524JUweAu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
16 Aug 2025 06:39 AM (IST)
चशोती इलाके में बादल फटने की घटना पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा, 52 शव बरामद किए गए हैं। घायलों और बचाए गए लोगों की संख्या 116 है, और सभी खतरे से बाहर हैं।
#WATCH | Kishtwar, J&K: On the cloudburst incident in the Chashoti area of Kishtwar, Jammu-Kashmir DGP Nalin Prabhat said, "52 bodies have been recovered, and the number of injured and rescued people is 116, and all are out of danger." (15.08) https://t.co/hABpJjaa2n pic.twitter.com/SrY2OdOuur
— ANI (@ANI) August 15, 2025