ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
15 Sep 2025 10:56 AM (IST)
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 के उस प्रावधान पर रोक लगा दी है जिसके तहत वक्फ बनाने के लिए किसी व्यक्ति को 5 साल तक इस्लाम का अनुयायी होना ज़रूरी था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह प्रावधान तब तक स्थगित रहेगा जब तक यह तय करने के लिए नियम नहीं बन जाते कि कोई व्यक्ति इस्लाम का अनुयायी है या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के सभी प्रावधानों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, कोर्ट का कहना है कि कुछ धाराओं को संरक्षण की ज़रूरत है।
15 Sep 2025 10:45 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सशस्त्र बलों के तीन दिवसीय संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन करने के लिए पूर्वी कमान मुख्यालय पहुंचे। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सशस्त्र बलों का सर्वोच्च विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है। 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में आयोजित इस वर्ष का सम्मेलन सुधारों, परिवर्तन और परिचालन तैयारियों पर केंद्रित होगा।
15 Sep 2025 10:18 AM (IST)
पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "प्रेस कॉन्फ्रेंस को शुरू करने से पहले, हम आपके सामने बिहार सरकार के शहरी विकास मंत्री जीवेश मिश्रा की करतूतों को आप लोगों के सामने लाना चाहते हूं। उन्हें नकली दवा बेचने के जुर्म में सजा भी हो चुकी है। उन्होंने मंत्री पद पर रहते हुए भारी अपराध किया है, आपके सामने उसका वीडियो रखेंगे।
#WATCH पटना, बिहार: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...प्रेस कॉन्फ्रेंस को शुरू करने से पहले, हम आपके सामने बिहार सरकार के शहरी विकास मंत्री जीवेश मिश्रा की करतूतों को आप लोगों के सामने लाना चाहते हूँ। उन्हें नकली दवा बेचने के जुर्म में सजा भी हो चुकी है। उन्होंने मंत्री पद पर… pic.twitter.com/dTLHftMkDR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025
15 Sep 2025 09:59 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के रिहायशी इलाकों में बाढ़ आ गई है। लोग अपने पशुओं और सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के रिहायशी इलाकों में बाढ़ आ गई है। लोग अपने पशुओं और सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। pic.twitter.com/c33D75meBk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025
15 Sep 2025 09:05 AM (IST)
जम्मू और कश्मीर जिला प्रशासन ने तहसील कहारा और तहसील चिल्ली पिंगल को छोड़कर पूरे जिले से धारा 163 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंध हटा लिए हैं। ये तहसीलें डोडा (पूर्व) के मौजूदा विधायक मेहराज मलिक के गृह क्षेत्र हैं और यहां प्रतिबंध लागू रहेंगे। ये प्रतिबंध 9 सितंबर, 2025 को डोडा प्रशासन द्वारा विधायक मेहराज मलिक पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) लगाने के बाद लगाए गए थे।
#WATCH | Doda, J&K: The district administration has lifted Section 163 BNSS restrictions from the entire district, except in Tehsil Kahara and Tehsil Chilli Pingal, the home region of sitting MLA Doda (East) Mehraj Malik where the restrictions will continue to remain in force.… pic.twitter.com/gHfZuyjD0l
— ANI (@ANI) September 15, 2025
15 Sep 2025 08:54 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "आज इंजीनियर्स दिवस पर, मैं सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनकी प्रतिभा ने भारत के इंजीनियरिंग परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। मैं उन सभी इंजीनियरों को हार्दिक बधाई देता हूं, जो अपनी रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प के माध्यम से नवाचार को आगे बढ़ा रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में कठिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारे इंजीनियर विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।"
15 Sep 2025 08:32 AM (IST)
मुंबई के वडाला इलाके में तकनीकी खराबी के कारण एक मोनोरेल रुक गई। एमएमआरडीए के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, "वडाला में मोनोरेल में तकनीकी खराबी आने के बाद 17 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यात्रियों को सुबह 7:45 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया।"
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: A monorail came to a halt in the Wadala area of Mumbai due to technical glitches.
MMRDA PRO says, "17 passengers have been evacuated after a technical glitch happened in the monorail at Wadala. Passengers were evacuated at 7:45 am." pic.twitter.com/nVF64OeuQk
— ANI (@ANI) September 15, 2025
15 Sep 2025 08:27 AM (IST)
दिल्ली के धौला कुआं इलाके में कल रात एक BMW कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। आज सुबह घटनास्थल की वीडियो। पुलिस का कहना है कि वाहनों को जब्त कर लिया गया है और अपराध टीम ने घटनास्थल की जांच की है। FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आरोपी और उसका पति भी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#WATCH दिल्ली: धौला कुआं इलाके में कल रात एक BMW कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। आज सुबह घटनास्थल की वीडियो।
पुलिस का कहना है कि वाहनों को जब्त कर लिया गया है और अपराध टीम ने घटनास्थल की जांच की है। FSL टीम को भी मौके पर बुलाया… pic.twitter.com/xDFDMZKqdV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025
15 Sep 2025 08:09 AM (IST)
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से रवाना हुए। वह आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi leaves from his residence. He will visit the flood-affected areas in Punjab today. pic.twitter.com/NdKX4CxYY5
— ANI (@ANI) September 15, 2025
15 Sep 2025 07:58 AM (IST)
मुंबई में भारी बारिश के कारण मुंबई शहर में कई जगह जलभराव देखने को मिला। वीडियो किंग्स सर्कल रेलवे स्टेशन क्षेत्र से है।
#WATCH मुंबई: भारी बारिश के कारण मुंबई शहर में कई जगह जलभराव देखने को मिला। वीडियो किंग्स सर्कल रेलवे स्टेशन क्षेत्र से है। pic.twitter.com/3aqk8Bp4uc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025
15 Sep 2025 07:34 AM (IST)
उज्जैन में कवि कुमार विश्वास ने कहा, "... यहां एक अद्भुत आनंद की प्राप्ति होती है। इस समय जब विश्व में हिंसा और द्वेष बढ़ रहा है और विश्व भारत की शक्ति को परीक्षित करने का षड्यंत्र कर रहा है। ऐसे में बाबा महाकाल न केवल देश बल्कि विश्व को भी शांति दें। इसी प्रार्थना के साथ आज मैं यहां उपस्थित था।
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद और कवि कुमार विश्वास महाकालेश्वर मंदिर में 'भस्म आरती' में शामिल हुए। pic.twitter.com/YMFRmYC8ZV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025
15 Sep 2025 07:21 AM (IST)
नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की के आवास के बाहर नारेबाजी, प्रदर्शन में मारे गए युवाओं के परिजन धरने पर बैठे गए।
15 Sep 2025 07:14 AM (IST)
दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित किए गए बाढ़ राहत शिविर की झलक सामने आई है। वीडियो मयूर विहार फेज 1 से है।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित किए गए बाढ़ राहत शिविर। वीडियो मयूर विहार फेज 1 से है। pic.twitter.com/FhxvgyiNXq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025
15 Sep 2025 07:12 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री मोदी का मूल मंत्र सहकारिता से समृद्धि है और 2047 में विकसित भारत का संकल्प सहकारिता से ही संभव है और अगर इस देश के अन्नदाता किसानों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है तो सहकारिता क्षेत्र का विकास और विस्तार बेहद जरूरी है। इसी संबंध में आज एक समीक्षा बैठक हुई। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से किसानों को कैसे लाभान्वित कर सकती हैं।
#WATCH | शिमला, हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री मोदी का मूल मंत्र सहकारिता से समृद्धि है और 2047 में विकसित भारत का संकल्प सहकारिता से ही संभव है और अगर इस देश के अन्नदाता किसानों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है तो सहकारिता क्षेत्र का… https://t.co/tTcacSr14S pic.twitter.com/7lAuOewl9K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025
Aaj Ki Taza Khabar: वक्फ संशोधन की कानूनी वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट अंतरिम फैसला सुनायगा। बिहार SIR पर प्रकिया के खिलाफ दायर याचिका पर फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। पीएम मोदी बिहार में 36000 करोड़ के पोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्धाटन करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाढ पीड़ितों से मिलने पंजाब जाएंगे। वहीं पीएम मोदी कोलकाता में तीन दिवसीय सशस्त्र बल सम्मेलन का उद्धाटन करेंगे।
#WATCH | शिमला, हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री मोदी का मूल मंत्र सहकारिता से समृद्धि है और 2047 में विकसित भारत का संकल्प सहकारिता से ही संभव है और अगर इस देश के अन्नदाता किसानों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है तो सहकारिता क्षेत्र का… https://t.co/tTcacSr14S pic.twitter.com/7lAuOewl9K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025