- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 13 November 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 13 नवंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए धमाके में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त आतंकी उमर कार में ही मौजूद था।
- Written By: मनोज आर्या , अक्षय साहू

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए धमाके में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने बुधवार देर रात पुष्टि की कि विस्फोटक से लदी हुंडई i20 कार में मौजूद शख्स कोई और नहीं, बल्कि आतंकी डॉक्टर उमर नबी (उमर मोहम्मद) ही था। कार के मलबे से मिले जले हुए शव का DNA टेस्ट उमर के परिवार के सदस्यों के सैंपल से 100 प्रतिशत मैच कर गया है। इससे साफ हो गया है कि आतंकी उमर ने ही दिल्ली कार ब्लास्ट को अंजाम दिया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हुए। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 1अप्रैल LIVE: आज रात ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी जनता को संबोधित करेंगे ट्रंप
UP के चर्चित IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा, ‘न पोस्टिंग मिली, न काम’, सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाकर छोड़ी नौकरी
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की दबकर मौत, कई लोग घायल
आज की ताजा खबर 31 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
13 Nov 2025 09:54 PM (IST)
13 Nov 2025 09:54 PM (IST)अल-फलाह विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द
भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने अल-फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, यह कहते हुए कि विश्वविद्यालय की 'स्थिति अच्छी नहीं है।'
भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने अल-फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, यह कहते हुए कि विश्वविद्यालय की 'स्थिति अच्छी नहीं है।' pic.twitter.com/xtQtTcO826
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 09:26 PM (IST)
13 Nov 2025 09:26 PM (IST)बहुमत को लेकर महागठबंधन आश्वस्त: तेजस्वी यादव
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कल बिहार चुनाव 2025 मतगणना से पहले कहा, आज हम सभी लोग एक दम आश्वस्त हैं कि हम स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे है। सभी लोगों ने महागठबंधन, INDIA गठबंधन के पक्ष में, बदलाव के लिए मतदान किया है। हम लोग कल चुनाव जीत रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता लगातार मुस्तैदी के साथ मतगणना केंद्रों पर मौजूद हैं, चौकन्ने हैं और कहीं भी अगर प्रशासन के लोगों ने 2020 वाली गलतियां कीं, कोई गैर संवैधानिक काम किया, अन्याय किया या किसी के इशारे पर कोई अधिकार काम करेगा तो जनता एक पैर पर खड़ी है। कोई किसी के इशारे पर काम करेगा तो उसे सोचना चाहिए कि वो गलत कर रहा है। इस बार तमाम अधिकारियों से हम कहेंगे कि निष्पक्ष होकर मतगणना कीजिए। भाजपा के लोग डरे हुए हैं, बेचैन हैं और ये सरकार जाने वाली है। हमें सूचना मिली है कि कल पूरी मतगणना प्रक्रिया को धीमा करवाने की रणनीति बनाई गई है। खासतौर पर ऐसी सीटें जहां पर मार्जिन कम हैं। लेकिन हमारे कार्यकर्ता मुस्तैद हैं और हमारी जीत निश्चित है। सभी अधिकारियों और खासकर चुनाव आयोग से हमारी अपील है कि निष्पक्ष होकर मतगणना कीजिए।
#WATCH | पटना: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कल #BiharElection2025 मतगणना से पहले कहा, "आज हम सभी लोग एक दम आश्वस्त हैं कि हम स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं… सभी लोगों ने महागठबंधन, INDIA गठबंधन के पक्ष में, बदलाव के लिए मतदान किया है। हम… pic.twitter.com/PwYEOu2apt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 08:40 PM (IST)
13 Nov 2025 08:40 PM (IST)NSG, ATS कमांडो और NDRF ने वाराणसी में किया मॉक ड्रिल
NSG, ATS कमांडो और NDRF ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा तट के बीचों-बीच एक क्रूज पर संयुक्त मॉक ड्रिल की। इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकी तैयारियों का जायजा लेना था।
#WATCH | वाराणसी, उत्तर प्रदेश: NSG, ATS कमांडो और NDRF ने गंगा तट के बीचों-बीच एक क्रूज पर संयुक्त मॉक ड्रिल की। इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकी तैयारियों का जायज़ा लेना था। pic.twitter.com/lBzOVwtCnp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 08:09 PM (IST)
13 Nov 2025 08:09 PM (IST)दिल्ली अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली अग्निशमन सेवा सहित अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर आज सरोजिनी नगर में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया, जिसमें लावारिस बैग मिलने की स्थिति से निपटने की तैयारी की गई।
#WATCH | दिल्ली पुलिस ने दिल्ली अग्निशमन सेवा सहित अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर आज सरोजिनी नगर में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया, जिसमें लावारिस बैग मिलने की स्थिति से निपटने की तैयारी की गई। pic.twitter.com/tnKlwt3rJN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 08:03 PM (IST)
13 Nov 2025 08:03 PM (IST)पुणे-बेंगलुरु हाई-वे पर कंटेनर ट्रक हुए अनियंत्रित, 8 की मौत
पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले ब्रिज के पास एक कंटेनर ट्रक के अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद, दो-तीन भारी वाहनों में आग लग गई। बचाव कार्य जारी है।
#WATCH | महाराष्ट्र | पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले ब्रिज के पास एक कंटेनर ट्रक के अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद, दो-तीन भारी वाहनों में आग लग गई। बचाव कार्य जारी है: DCP संभाजी कदम, ज़ोन 3 पुणे सिटी पुलिस
(वीडियो सोर्स: पुणे… pic.twitter.com/xwlsZyzhcc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 07:45 PM (IST)
13 Nov 2025 07:45 PM (IST)ओम बिरला ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के कोटा में सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH | कोटा, राजस्थान: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई। https://t.co/Jxpu24Tqv8 pic.twitter.com/U9CKeQojP5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 07:10 PM (IST)
13 Nov 2025 07:10 PM (IST)भड़काऊ बयान देने के आरोप में राजद नेता सुनील सिंह के खिलाफ FIR
भड़काऊ बयान देने के आरोप में राजद नेता सुनील सिंह के खिलाफ BNS की धारा 174, 353, 352, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(4) और 125 तथा IT एक्ट की धारा 66 के तहत FIR दर्ज की गई।
बिहार | भड़काऊ बयान देने के आरोप में राजद नेता सुनील सिंह के खिलाफ BNS की धारा 174, 353, 352, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(4) और 125 तथा IT एक्ट की धारा 66 के तहत FIR दर्ज की गई। pic.twitter.com/EJkmxUhu3k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 06:20 PM (IST)
13 Nov 2025 06:20 PM (IST)पिछले SIR के दौरान भी बंगाल में 26 लाख मतदाताओं को डिलीट किया गया: सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने UIDAI द्वारा पश्चिम बंगाल में 34 लाख मृतक आधार कार्ड धारकों के आधार नंबर निष्क्रिय किए जाने पर कहा, इसलिए SIR हो रहा है, इसलिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम हो रहा है... मतदाता सूची को स्वच्छ होना चाहिए। पिछले SIR के दौरान भी बंगाल में 26 लाख मतदाताओं को डिलीट किया गया। TMC ही फर्जी मतदान करवाती है और इसलिए वे चुनाव जीते। यही कारण है कि वे(TMC) SIR का विरोध कर रहे हैं लेकिन हम लोग SIR के पक्ष में हैं।
#WATCH | सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने UIDAI द्वारा पश्चिम बंगाल में 34 लाख मृतक आधार कार्ड धारकों के आधार नंबर निष्क्रिय किए जाने पर कहा, "इसलिए SIR हो रहा है, इसलिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम हो रहा है... मतदाता सूची… pic.twitter.com/xoej1M2ynP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 05:54 PM (IST)
13 Nov 2025 05:54 PM (IST)असम से दिल्ली विस्फोट की सराहना करने वाले 17 लोग गिरफ्तार: हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, अभी तक हमने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दिल्ली विस्फोट की सराहना की है। हम इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम वर्तमान में 100 से ज़्यादा सोशल मीडिया पोस्ट की जाँच कर रहे हैं। जब तक हम पूरे तंत्र पर नकेल नहीं कस लेते, हम ऐसे लोगों को गिरफ्तार करते रहेंगे।
#WATCH असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "अभी तक हमने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दिल्ली विस्फोट की सराहना की है। हम इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम वर्तमान में 100 से ज़्यादा सोशल मीडिया पोस्ट की जाँच कर रहे हैं। जब तक… pic.twitter.com/Yc8kauvPuz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 05:05 PM (IST)
13 Nov 2025 05:05 PM (IST)दिल्ली पुलिस ने किया धमाके वाली जगह का निरीक्षण
दिल्ली पुलिस के जवान लाल किले के पास आतंकी हमले वाली जगह का निरीक्षण कर रहे हैं, इलाके में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
#WATCH दिल्ली पुलिस के जवान लाल किले के पास आतंकी हमले वाली जगह का निरीक्षण कर रहे हैं, इलाके में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। pic.twitter.com/9ZScMhmlsb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 05:02 PM (IST)
13 Nov 2025 05:02 PM (IST)प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी का दिल्ली नगर निगम की बैठक में प्रदर्शन
दिल्ली नगर निगम की आम सभा की बैठक के दौरान AAP पार्टी के सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन किया। MCD नेता और AAP नेता अंकुश नारंग ने कहा, प्रदूषण का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 700 तक पहुँच गया है। आज दिल्ली में एक बेहद 'निकम्मी' सरकार है। सत्ता में आने से पहले उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन सारे वादे खोखले साबित हुए हैं। पानी के छिड़काव यंत्र काम नहीं कर रहे हैं। इस चार इंजन वाली भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए, जिसने दिल्ली को बारिश और जलभराव में डुबो दिया। अब वे लोगों को प्रदूषण से मरते हुए देख रहे हैं। एक मेयर जो अपने इलाके की सफाई नहीं कर सकता, एक मेयर जो अपने इलाके को जलभराव से नहीं बचा सकता। वह दिल्ली को कैसे ठीक कर सकता है? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इस्तीफा दे देना चाहिए।
#WATCH | दिल्ली: दिल्ली नगर निगम की आम सभा की बैठक के दौरान AAP पार्टी के सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
MCD नेता और AAP नेता अंकुश नारंग ने कहा, "प्रदूषण का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है... वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 700 तक पहुँच गया है... आज दिल्ली में एक बेहद 'निकम्मी'… pic.twitter.com/hdIk0CloWq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 03:47 PM (IST)
13 Nov 2025 03:47 PM (IST)बिहार की जनता और मतदाता ने NDA को दिया जनादेश: दिलीप जायसवाल
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने RJD पर कहा,RJD हताशा में है और जब लोग हताशा में होते हैं तो उनकी भाषा भी बदल जाती है। बिहार की जनता और मतदाता ने NDA को जनादेश दिया है और जिस तरह का माहौल है NDA भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और जिस तरह की भाषा का ये जो उपयोग करते हैं जनता और मतदाता इन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग कर इनको जवाब देगी।
#WATCH पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने RJD पर कहा,"RJD हताशा में है और जब लोग हताशा में होते हैं तो उनकी भाषा भी बदल जाती है। बिहार की जनता और मतदाता ने NDA को जनादेश दिया है और जिस तरह का माहौल है NDA भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और जिस तरह की भाषा का ये जो उपयोग करते… pic.twitter.com/qxZV92i0lu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 03:35 PM (IST)
13 Nov 2025 03:35 PM (IST)बिहार में महागठबंधन को मिलेगा 75%: मनोज झा
राजद नेता मनोज कुमार झा ने बिहार चुनाव 2025 एग्जिट पोल में NDA को बढ़त मिलने पर कहा, साल 2015 में भी उन लोगों ने पटाखे फोड़ दिए थे लेकिन नतीजे घोषित होने के बाद सारे पटाखे हमारे यहां भेज दिए गए थे।14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर उन्होंने कहा, (महागठबंधन) 75% लाएगा।
#WATCH | पटना, बिहार: राजद नेता मनोज कुमार झा ने #BiharElection2025 एग्जिट पोल में NDA को बढ़त मिलने पर कहा, "...साल 2015 में भी उन लोगों ने पटाखे फोड़ दिए थे लेकिन नतीजे घोषित होने के बाद सारे पटाखे हमारे यहां भेज दिए गए थे।"
14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर उन्होंने कहा,… pic.twitter.com/cqxjHfnuRq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 03:00 PM (IST)
13 Nov 2025 03:00 PM (IST)अल-फलाह विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंची हरियाणा पुलिस
दिल्ली आतंकी विस्फोट मामला में हरियाणा पुलिस की टीम दिल्ली के ओखला स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंची।
#WATCH दिल्ली आतंकी विस्फोट मामला | हरियाणा पुलिस की टीम दिल्ली के ओखला स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंची। pic.twitter.com/G2ejkh8knQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 02:34 PM (IST)
13 Nov 2025 02:34 PM (IST)पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेदिक कॉलेज और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेदिक कॉलेज और अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन पर कहा, पूरा राज्य हमारा आयुष की भूमि है, आयुर्वेद की भूमि है। पूरी दुनिया के लोग यहां आयुर्वेद के लिए, आयुष, वेल, हेल्थ इसके लिए आए हैं। हम यहां एक आध्यात्मिक जोन बनाने जा रहे हैं। निश्चित रूप से इस दिशा में हमारे जो प्रयास है कि हमारे राज्य में लोग आए उन प्रयासों में बहुत बल मिलेगा। मैं बहुत बधाई देता हूं। हमारा प्रयास हमेशा बन रहेगा।
#WATCH नैनीताल (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेदिक कॉलेज और अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन पर कहा, "पूरा राज्य हमारा आयुष की भूमि है, आयुर्वेद की भूमि है...पूरी दुनिया के लोग यहां आयुर्वेद के लिए, आयुष, वेल, हेल्थ इसके लिए आए हैं। हम यहां एक… pic.twitter.com/VgD9d4ylyE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 02:07 PM (IST)
13 Nov 2025 02:07 PM (IST)जम्मू-कश्मीर का हर आदमी आतंकवादी नहीं- सीएम अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली आतंकवादी विस्फोट की घटना पर कहा, "इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। बेगुनाह लोगों का इस तरह बेरहमी से कत्ल करना कोई भी धर्म इस चीज की इजाज़त नहीं देती है। कार्रवाई चल रही है, जाँच जारी रहेगी, लेकिन हमें एक बात याद रखनी चाहिए - जम्मू-कश्मीर का हर निवासी आतंकवादी नहीं है।
#WATCH जम्मू (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली आतंकवादी विस्फोट की घटना पर कहा, "इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। बेगुनाह लोगों का इस तरह बेरहमी से कत्ल करना कोई भी धर्म इस चीज की इजाज़त नहीं देती है। कार्रवाई चल रही है, जाँच जारी रहेगी,… pic.twitter.com/EDS3aOA4jq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 12:47 PM (IST)
13 Nov 2025 12:47 PM (IST)बिहार में फिर NDA की सरकार- प्रेम कुमार
बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, "NDA सरकार बनाने जा रही है। सोर्स से जानकारी मिल रही है और साफ नजर आ रहा है कि NDA की सरकार बनने वाली है। कल परिणाम आने के बाद NDA की सरकार बनेगी।"
13 Nov 2025 12:20 PM (IST)
13 Nov 2025 12:20 PM (IST)नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे- राम कृपाल यादव
भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, 'एग्जिट पोल के पहले ही ये तय हो गया था कि सरकार NDA की ही बनेगी और उसके अनुसार परिणाम आया है। परिणाम के पहले ही लोगों ने मन बना लिया था कि हम NDA को वोट करेंगे और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
#WATCH पटना (बिहार): भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, 'एग्जिट पोल के पहले ही ये तय हो गया था कि सरकार NDA की ही बनेगी और उसके अनुसार परिणाम आया है। परिणाम के पहले ही लोगों ने मन बना लिया था कि हम NDA को वोट करेंगे और नीतीश कुमार को… pic.twitter.com/iUFf9GhcdK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 11:01 AM (IST)
13 Nov 2025 11:01 AM (IST)दिल्ली धमाके में मरने वालों की संख्या 13 हुई
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके में मरने वाले की संख्या बढ़कर अब 13 हो गई है। इलाज के दौरान घायल एक युवक की मौत के बाद संख्या में इजाफा हुआ है।
13 Nov 2025 10:46 AM (IST)
13 Nov 2025 10:46 AM (IST)लालू जैसे भ्रष्ट को कोई क्यों वोट देगा- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को बिहार के लोग क्यों वोट देंगे? लालू यादव जैसे भ्रष्ट को क्यों वोट देगा जिन्होंने परिवार के लिए ही जीवन जिया। किस यादव को मदद किए? ना गरीब की मदद की ना यादव की... बिहार ने विकास के लिए नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के पक्ष में वोट दिया है।"
13 Nov 2025 10:01 AM (IST)
13 Nov 2025 10:01 AM (IST)दिल्ली के महिपालपुर में धमाके की खबर
दिल्ली के महिपालपुर में रैडिसन होटल के पास एक धमाका सुनाई दिया है। गुरुवार (13 नवंबर) की सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर फायर डिपार्टमेंट को कॉल की गई। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि धमाका किस वजह से हुआ।
13 Nov 2025 09:34 AM (IST)
13 Nov 2025 09:34 AM (IST)दिल्ली आतंकी हमले में बड़ा खुलासा
दिल्ली आतंकी विस्फोट मामला में एजेंसी अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या धमाकों के लिए अलग से गाड़ियां तैयार की जा रही थीं। i20 और इकोस्पोर्ट मामलों के बाद, पता चला है कि संदिग्ध दो और पुरानी गाड़ियां तैयार करने की योजना बना रहे थे, जिनमें विस्फोटक रखे जाते और लक्ष्य को बड़ा किया जाता। खुफिया एजेंसी के सूत्रों ने ये जानकारी दी है।
13 Nov 2025 08:43 AM (IST)
13 Nov 2025 08:43 AM (IST)अगली सूचना तक बंद रहेगा लाल किला मेट्रो स्टेशन
सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है।
DMRC ने ट्वीट किया, "सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं।" pic.twitter.com/soh7sN6MY3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 08:08 AM (IST)
13 Nov 2025 08:08 AM (IST)दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी
इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का क्षेत्र जहरीली धुंध की घनी परत में लिपटा हुआ है। CPCB के अनुसार इस क्षेत्र में AQI 396 'बहुत खराब' श्रेणी में है।#WATCH दिल्ली | इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का क्षेत्र जहरीली धुंध की घनी परत में लिपटा हुआ है। CPCB के अनुसार इस क्षेत्र में AQI 396 'बहुत खराब' श्रेणी में है। pic.twitter.com/TZ7aSMoMxQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
13 Nov 2025 07:28 AM (IST)
13 Nov 2025 07:28 AM (IST)अमेरिका में जल्द खत्म होगा शटडाउन
अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से लागू शटडाउन जल्द ही खत्म होने वाला है। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सांसदों ने शटडाउन खत्म करने के पक्ष में वोट कर दिया है, अब सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप के साइन का इंतजार है। अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबे सरकारी बंद को खत्म करने के लिए एक विधेयक को बुधवार को कांग्रेस ने मंजूरी दी।
13 Nov 2025 06:56 AM (IST)
13 Nov 2025 06:56 AM (IST)UP ATS ने जम्मू से डॉक्टर को हिरासत में लिया
उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने बुधवार को कानपुर से एक डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, यह डॉक्टर हाल ही में गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद के संपर्क में था। पूछताछ के लिए आरोपी को लखनऊ लाया गया है, जहां एजेंसियां उसके रिश्तों और गतिविधियों पर गहन जांच कर रही हैं।
13 Nov 2025 06:54 AM (IST)
13 Nov 2025 06:54 AM (IST)फरीदाबाद में मिली आतंकी उमर की ईको स्पोर्ट्स कार
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार, 10 नवंबर की शाम हुए धमाके का मास्टरमाइंड आतंकी उमर की ईको स्पोर्ट्स कार फरीदाबाद में मिली। बुधवार देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी है। मौके पर NSG की टीम को तैनात किया गया है।
13 Nov 2025 06:51 AM (IST)
13 Nov 2025 06:51 AM (IST)11 दिन पहले खरीदी गई थी i20 कार
जांच एजेंसियों को शुरू से ही शक था कि हमलावर डॉ. उमर ही था, जिसने विस्फोट से ठीक 11 दिन पहले हमले में इस्तेमाल की गई सफेद ह्यूंडई i20 कार खरीदी थी। वह फरीदाबाद के व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का प्रमुख सदस्य था और फरार चल रहा था।
Aaj ki taaja khabar 13 november 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं बनाना पड़ेगा नया Gmail, आसानी से बदल सकेंगे ईमेल ID, जानें सभी स्टेपर्स
Apr 01, 2026 | 02:34 PMठाणे में प्रेसिडेंट कप टेनिस क्रिकेट का भव्य आगाज; सलमान खान और सीएम शिंदे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Apr 01, 2026 | 02:30 PMरेलवे का ‘बीमार घर’! प्लेटफॉर्म 1 के एसी वेटिंग रूम में गंदगी का अंबार, यात्रियों ने DRM से की सीधी शिकायत
Apr 01, 2026 | 02:30 PMपुणे रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर गतिरोध, खर्च को लेकर PMC-PMRDA में मतभेद; मुख्यमंत्री की बैठक में होगा निर्णय
Apr 01, 2026 | 02:27 PMअसम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PMबंगाल चुनाव से पहले ‘फर्जी’ वोटरों की एंट्री का आरोप! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा फॉर्म-6 का मामला
Apr 01, 2026 | 02:25 PMजूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन से अलग हुए टोविनो थॉमस, बोले- पूरा साल नहीं दे सकता
Apr 01, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM














