लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
12 Oct 2025 09:41 AM (IST)
नागपुर, महाराष्ट्र: NCP(SCP) सांसद सुप्रिया सुले ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, "हम कांग्रेस और राजद के साथ वहां(बिहार) पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे, जो मदद हम यहां से कर सकते हैं करेंगे और अगर उन्होंने हमें वहां बुलाया तो हम वहां भी जाएंगे भी लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा जब तय होना होगा तब होगा ही। क्या भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा तय हो चुका है?
#WATCH | नागपुर, महाराष्ट्र: NCP(SCP) सांसद सुप्रिया सुले ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, "हम कांग्रेस और राजद के साथ वहां(बिहार) पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे, जो मदद हम यहां से कर सकते हैं करेंगे और अगर उन्होंने हमें वहां बुलाया तो हम वहां भी जाएंगे भी लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा जब… pic.twitter.com/irCd9PJzI8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2025
12 Oct 2025 09:38 AM (IST)
#WATCH | दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2025 कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। pic.twitter.com/iYUobSM8tH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2025
12 Oct 2025 09:36 AM (IST)
वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर आज दिल्ली में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB ) की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की ओर से जंतर मंतर पर वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हुए।#delhi #waqfbill #waqfbillprotest #asaduddinowaisi #aimplb #jantarmantar #modisarkar #navbharatlive pic.twitter.com/bbFgsOzTvl
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) October 12, 2025
12 Oct 2025 09:16 AM (IST)
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर MBBS स्टूडेंट से गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दो आरोपी अभी-भी फरार हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों को मोबाइल नेटवर्क के जरिए गिरफ्तार किया है।
12 Oct 2025 08:17 AM (IST)
मुंबई में NSG द्वारा अशोक चक्र पुरस्कार विजेता मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की स्मृति में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया, जो 26/11 हमलों के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#WATCH | मुंबई: NSG द्वारा अशोक चक्र पुरस्कार विजेता मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की स्मृति में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया, जो 26/11 हमलों के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। pic.twitter.com/2zpN9RfAIw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2025
12 Oct 2025 08:10 AM (IST)
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव अब चरम सीमा पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी हमलों के जवाब में कार्रवाई करते हुए 12 पाकिस्तानी सेनाओं को मार गिराया है। इस मामले पर सऊदी अरब ने चिंता जताई है।
12 Oct 2025 06:52 AM (IST)
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर जारी टेंशन भीषण संघर्ष का रूप लेने लगा है। पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए थे। इस मामले में कतर ने हस्तक्षेप करते हुए शांति की अपील की है।
12 Oct 2025 06:49 AM (IST)
हॉलीवुड की मशहूर और ऑस्कर विजेता अभिनेत्री डाएन कीटन का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कीटन को उनकी फिल्मों ‘एनी हॉल’, ‘द गॉडफादर’ और ‘फादर ऑफ द ब्राइड’ के लिए जाना जाता है।
12 Oct 2025 06:48 AM (IST)
भारत और कनाडा के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद रविवार को नई दिल्ली आ रही हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान भारत और कनाडा व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग के लिए एक रूपरेखा स्थापित करने पर विचार करेंगे।
12 Oct 2025 06:46 AM (IST)
गाजियाबाद पुलिस ने दिवाली से पहले अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6 करोड़ 25 लाख रुपये के लगभग 3,44,000 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए हैं।
12 Oct 2025 06:44 AM (IST)
अफगानिस्तान की सत्ता में काबिज तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान की सेनाओं ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है, जबकि कुनार और हेलमंद प्रांतों में अफगान सीमा पर एक-एक पाकिस्तानी चौकी को नष्ट कर दिया गया है।
Aaj Ki Taza Khabar: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए थे। अफगानिस्तान ने इन पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब दिया है। अफगानिस्तान के 201 खालिद बिन वलीद आर्मी कोर ने 11 अक्टूबर की देर रात नंगरहर और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमले शुरू कर दिए। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों का सबसे पहले अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे इस लाइव अपडेट के साथ….