Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 10 अक्टूबर: मरिया कोरिना मचाडो को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

Aaj Ki Taza Khabar 10 October: सुप्रीम कोर्ट जम्मू-कश्मीर की राज्य का दर्जा बहाली की याचिका पर आज सुनवाई करेगा। याचिका राज्य को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के निरस्त होने के बाद दायर की गई है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Oct 10, 2025 | 06:42 PM
LIVE

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 10 Oct 2025 06:42 PM (IST)

    10 Oct 2025 06:42 PM (IST)

    दिल्ली की महिलाओं के साथ CM रेखा गुप्ता ने निभाई करवा चौथ की रस्में

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर कई अन्य महिलाओं के साथ करवा चौथ की रस्मों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, बहुत शुभ अवसर है। पूरे देश में बहनें अपने सुहाग के लिए ये व्रत रखती हैं। हमारे देश का ये बहुत बड़ा पर्व है। आज दिल्ली की मेरी सभी बहनों को मेरी ओर से ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

    #WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बहुत शुभ अवसर है। पूरे देश में बहनें अपने सुहाग के लिए ये व्रत रखती हैं। हमारे देश का ये बहुत बड़ा पर्व है। आज दिल्ली की मेरी सभी बहनों को मेरी ओर से ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।" https://t.co/jLw1tvUShz pic.twitter.com/0KZlhyJRWX

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025

  • 10 Oct 2025 05:06 PM (IST)

    10 Oct 2025 05:06 PM (IST)

    संतोष कुमार कुशवाहा और राहुल शर्मा समेत चार विधायकों ने छोड़ा JDU

    संतोष कुमार कुशवाहा (पूर्व सांसद पुर्णिया, JDU), राहुल शर्मा (पूर्व विधायक घोसी, JDU), अजय कुशवाहा (पूर्व प्रत्याशी, लोजपा) और चाणक्य प्रकाश रंजन (बांका से JDU सांसद गिरधारी प्रसाद यादव के पूत्र) बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में राजद में शामिल हो गए।

    #WAYCH पटना, बिहार: संतोष कुमार कुशवाहा (पूर्व सांसद पुर्णिया, JDU), राहुल शर्मा (पूर्व विधायक घोसी, JDU), अजय कुशवाहा (पूर्व प्रत्याशी, लोजपा) और चाणक्य प्रकाश रंजन (बांका से JDU सांसद गिरधारी प्रसाद यादव के पूत्र) बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव की… pic.twitter.com/1yRonbukTf

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025

  • 10 Oct 2025 03:19 PM (IST)

    10 Oct 2025 03:19 PM (IST)

    भारत ने अफगानिस्तान को दिया 20 एम्बुलेंस

    भारत ने सद्भावना के तौर पर अफगानिस्तान को 20 एम्बुलेंस उपहार में दीं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने प्रतीकात्मक कदम के तौर पर 20 एम्बुलेंस में से 5 व्यक्तिगत रूप से अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी को सौंपीं।

    #WATCH दिल्ली: भारत ने सद्भावना के तौर पर अफगानिस्तान को 20 एम्बुलेंस उपहार में दीं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने प्रतीकात्मक कदम के तौर पर 20 एम्बुलेंस में से 5 व्यक्तिगत रूप से अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी को सौंपीं। pic.twitter.com/cmr3T62xWc

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025

  • 10 Oct 2025 03:03 PM (IST)

    10 Oct 2025 03:03 PM (IST)

    पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात

    भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आज जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की। इस दौरान ज्योति ने कहा कि वो टिकट मांगने के लिए नहीं आई बल्कि मदद की उम्मीद में आई है।

     

  • 10 Oct 2025 02:37 PM (IST)

    10 Oct 2025 02:37 PM (IST)

    मरिया कोरिना मचाडो ने जीता शांति का नोबेल पुरस्कार

    वेनेजुएला की मरिया कोरिना मचाडो ने जीता शांति का नोबेल पुरस्कार।

    BREAKING NEWS
    The Norwegian Nobel Committee has decided to award the 2025 #NobelPeacePrize to Maria Corina Machado for her tireless work promoting democratic rights for the people of Venezuela and for her struggle to achieve a just and peaceful transition from dictatorship to… pic.twitter.com/Zgth8KNJk9

    — The Nobel Prize (@NobelPrize) October 10, 2025

  • 10 Oct 2025 02:24 PM (IST)

    10 Oct 2025 02:24 PM (IST)

    चुनाव जीतने के लिए एक झूठा आश्वासन दे रहे तेजस्वी: सतीश चंद्र दुबे

    केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, उनका कौन सा ब्लू प्रिंट है, जिसके माध्यम से वो नौकरी दे देंगे। यह केवल चुनाव जीतने के लिए एक झूठा आश्वासन देना है और कुछ नहीं है।

    #WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "उनका कौन सा ब्लू प्रिंट है, जिसके माध्यम से वो नौकरी दे देंगे...यह केवल चुनाव जीतने के लिए एक झूठा आश्वासन देना है और कुछ नहीं है...प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वही बात… pic.twitter.com/YKPqgAjO7Z

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025

  • 10 Oct 2025 12:59 PM (IST)

    10 Oct 2025 12:59 PM (IST)

    बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर NDA नेताओं की मीटिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सीट शेयरिंग को लेकर डिप्टी सीएम के आवास पर एनडीए नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। ऐसा मान जा रहा है, कि इस बैठक के बाद सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को आखिरी रूप दिया जा सकता है।

  • 10 Oct 2025 11:58 AM (IST)

    10 Oct 2025 11:58 AM (IST)

    NDA सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान का बड़ा बयान

    LJP(R) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मैं जानता हूं कि सब घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, घोषणा जल्द हो जाएगी। बहुत ही सकारात्मक रूप से बातचीत हो रही है और अब अंतिम दौर में बातचीत पहुंच चुकी है।

    #WATCH | दिल्ली: LJP(R) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मैं जानता हूं कि सब घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, घोषणा जल्द हो जाएगी...बहुत ही सकारात्मक रूप से बातचीत हो रही है और अब अंतिम दौर में बातचीत पहुंच चुकी है..." pic.twitter.com/w4byYWnQVI

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025

  • 10 Oct 2025 11:31 AM (IST)

    10 Oct 2025 11:31 AM (IST)

    मुलायम यादव की पुण्यतिथि पर अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संस्थापक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर इटावा के सैफी में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

    #WATCH | UP | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संस्थापक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर इटावा के सैफी में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/9bvclUOYXE

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025

  • 10 Oct 2025 11:28 AM (IST)

    10 Oct 2025 11:28 AM (IST)

    छिंदवाड़ा लाया गया श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन

    मल्टीपल कोल्ड्रिफ सिरप मौत मामले में गिरफ्तार श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा छिंदवाड़ा लाया गया।

    #WATCH | मध्य प्रदेश | मल्टीपल कोल्ड्रिफ सिरप मौत मामले में गिरफ्तार श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा छिंदवाड़ा लाया गया। https://t.co/NRiYFSKGdy pic.twitter.com/j4YYEtkg0Z

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025

  • 10 Oct 2025 10:25 AM (IST)

    10 Oct 2025 10:25 AM (IST)

    नवी मुंबई हवाई अड्डे के नामकरण पर अजीत पवार

    नवनिर्मित नवी मुंबई हवाई अड्डे के नामकरण को लेकर चल रही बहस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि सबसे पहले हवाई अड्डे को ठीक से काम करना शुरू करने दीजिए। उड़ान और लैंडिंग लगभग 45 दिनों में शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मुख्यमंत्री ने स्वयं स्थानीय लोगों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की है।

    पुणे | नवनिर्मित नवी मुंबई हवाई अड्डे के नामकरण को लेकर चल रही बहस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, "सबसे पहले हवाई अड्डे को ठीक से काम करना शुरू करने दीजिए... उड़ान और लैंडिंग लगभग 45 दिनों में शुरू होने की उम्मीद है... स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान किया… pic.twitter.com/ijTeWHPD6M

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025

  • 10 Oct 2025 09:59 AM (IST)

    10 Oct 2025 09:59 AM (IST)

    पंजाबी अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर कांग्रेस नेता

    पंजाबी अभिनेता और बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर कांग्रेस नेता परगट सिंह ने कहा कि वह बहुत अच्छे इंसान और युवाओं के लिए आदर्श थे। यह पंजाब के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

    #WATCH | जालंधर, पंजाब: पंजाबी अभिनेता और बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर कांग्रेस नेता परगट सिंह ने कहा, "वह बहुत अच्छे इंसान और युवाओं के लिए आदर्श थे... यह पंजाब के लिए बहुत बड़ी क्षति है..." pic.twitter.com/fNJVySxpFd

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025

  • 10 Oct 2025 09:00 AM (IST)

    10 Oct 2025 09:00 AM (IST)

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा

    उत्तर प्रदेश के हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आज एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। मरम्मत और बहाली का काम जारी है।

    #WATCH | उत्तर प्रदेश | हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आज एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। मरम्मत और बहाली का काम जारी है। pic.twitter.com/bL3YJEytQv

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025

  • 10 Oct 2025 08:09 AM (IST)

    10 Oct 2025 08:09 AM (IST)

    फिलीपींस में भूकंप का झटका, 7.3 रही तीव्रता

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज सुबह 07:14 बजे फिलीपींस के मिंडानाओ में रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता का भूकंप आया।

  • 10 Oct 2025 07:55 AM (IST)

    10 Oct 2025 07:55 AM (IST)

    कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में बड़ा ऐक्शन

    कोल्ड्रिफ कफ सिरप मौत मामले में दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन को नागपुर से छिंदवाड़ा ले जाया जा रहा है। मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को रंगनाथन को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया था।

  • 10 Oct 2025 07:44 AM (IST)

    10 Oct 2025 07:44 AM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज से नामांकन शुरू

    बिहार के 121 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होनी है।

  • 10 Oct 2025 06:55 AM (IST)

    10 Oct 2025 06:55 AM (IST)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने HMAS कुत्ताबुल का दौरा किया

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिडनी स्थित HMAS कुत्ताबुल का दौरा किया, जो रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना का एक प्रमुख बेस है और उन्होंने फ्लीट बेस ईस्ट का जल दौरा किया।

    #WATCH ऑस्ट्रेलिया | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिडनी स्थित HMAS कुत्ताबुल का दौरा किया, जो रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना का एक प्रमुख बेस है और उन्होंने फ्लीट बेस ईस्ट का जल दौरा किया।

    ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील ने उनका स्वागत किया और उनके साथ थे। pic.twitter.com/USmlDLMM0Y

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025

  • 10 Oct 2025 06:53 AM (IST)

    10 Oct 2025 06:53 AM (IST)

    गुजरात दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचीं। वह राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरीं, जहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया। आज वे सोमनाथ और गिर नेशनल पार्क जाएंगी।

  • 10 Oct 2025 06:49 AM (IST)

    10 Oct 2025 06:49 AM (IST)

    दिल्ली में पटाख बैन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर स्थायी बैन हटाने के मामले में सुनवाई करेगा। केंद्र सरकार ने बुधवार को कोर्ट से समय मांगा। केंद्र ने कहा कि सभी की सलाह के बाद रिपोर्ट पेश करेंगे।

  • 10 Oct 2025 06:48 AM (IST)

    10 Oct 2025 06:48 AM (IST)

    फिरोजाबाद के टूंडला में बड़ा हादसा

    उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में लिंटर डालने के दौरान निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया, जिससे निर्माण में कार्य कर रहे करीब 7 मजदूर दब गए हैं। घायलों को ऑटो और 108 एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों से अस्पताल भेजा गया है।

  • 10 Oct 2025 06:47 AM (IST)

    10 Oct 2025 06:47 AM (IST)

    उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिलाओं के लिए छुट्टी

    उत्तराखंड में आज 10 अक्टूबर को करवाचौथ पर्व पर सरकार द्वार महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया है, जिसके बाद कई स्कूलों में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है।

  • 10 Oct 2025 06:41 AM (IST)

    10 Oct 2025 06:41 AM (IST)

    राज्य का दर्जा बहाली में देरी संघवाद के सिद्धांत का उल्लंघन

    याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि राज्य का दर्जा बहाली में देरी संघवाद के सिद्धांत का उल्लंघन है, जो संविधान की मूल संरचना का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के दिसंबर 2023 के निर्देश के अनुसार राज्य का दर्जा बहाली के लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की गई है और न ही कोई कदम उठाया गया है।

Aaj Ki Taza Khabar: सुप्रीम कोर्ट जम्मू-कश्मीर की राज्य का दर्जा बहाली की याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई करेगा। यह याचिका जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद दायर की गई है। वकील सोएब कुरैशी ने कहा कि यह मामला सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष क्रम संख्या 17 पर सूचीबद्ध है और केंद्र सरकार ने अभी तक इस मामले में कोई जवाब दाखिल नहीं किया है। 14 अगस्त को पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जमीन पर वास्तविक स्थिति पर विचार करना होगा और पहलगाम हमले जैसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। देश और दुनिया की सभी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ…

Aaj ki taaja khabar 10 october 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2025 | 06:38 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update
  • Live Updates

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 09 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

2

आज की ताजा खबर 08 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

3

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बड़ा हादसा, बस के ऊपर गिरा पहाड़, 10 से ज्यादा लोगों की मौत

4

आज की ताजा खबर 7 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.