आज की ताजा खबर 10 जून LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी आज नीति आयोग की 11वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीति आयोग की 11वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में 'विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास' को लेकर चर्चा की जाएगी।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
11 Jun 2026 08:32 AM (IST)
11 Jun 2026 08:32 AM (IST)मणिपुर के इम्फाल में JNIMS अस्पताल के बाहर मोर्चरी में लोगों को भारी भीड़
मणिपुर के इम्फाल ईस्ट के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) की मोर्चरी में जमा लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। ये लोग उन छह नागा लोगों के शव लेने के लिए वहां जमा हुए थे, जिन्हें कथित तौर पर 13 मई, 2026 को मणिपुर के लेइलोन वाइफेई गांव से ग्रामीणों ने अगवा कर लिया था।
11 Jun 2026 07:17 AM (IST)
11 Jun 2026 07:17 AM (IST)U.S. सेंट्रल कमांड फोर्स ने ईरान के कई ठिकानों पर किए हमले
कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर, U.S. सेंट्रल कमांड की फोर्स ने आज शाम 5:15 बजे (ET) ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त 'सेल्फ-डिफेंस' (आत्म-रक्षा) हमले शुरू किए। ये हमले ईरान की बिना वजह और लगातार जारी आक्रामकता के जवाब में किए जा रहे हैं। यह U.S. सेंट्रल कमांड के ऑफिशियल अकाउंट से जानकारी सामने आई है।
U.S. Central Command forces began launching additional self-defense strikes today at 5:15 p.m. ET against multiple targets in Iran at the Commander in Chief’s direction. The strikes are in response to Iran’s unwarranted and continued aggression.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) June 10, 2026
11 Jun 2026 07:02 AM (IST)
11 Jun 2026 07:02 AM (IST)पीएम नरेंद्र मोदी आज नीति आयोग की 11वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी शामिल होंगे।
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी शामिल होंगे। वहीं, आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता शामिल होंगे। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट से जुड़े मामले और विधानसभा स्पीकर के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर आज कलकत्ता हाई कोर्ट में एक अहम सुनवाई होनी है। चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 24 सीटों के चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है। देश और दुनिया की तमाम लेटेस्ट खबरें जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ…
