Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 09 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के 'फिटना अल हिंदुस्तान' नैरेटिव को धार्मिक आड़ में छिपा हुआ उसका आधिकारिक और प्रायोजित दुष्प्रचार करार देते हुए कड़ी फटकार लगाई है।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: Jun 09, 2026 | 11:21 PM

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Breaking News Today LIVE: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में ‘अफगानिस्तान की स्थिति’ पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान के दोहरे रवैये को वैश्विक मंच पर बेनकाब कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने इस्लामाबाद द्वारा अपनी ही सीमाओं के भीतर सक्रिय आतंकी गुटों को ‘फिटना अल-हिंदुस्तान’ नाम देने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान का यह नैरेटिव धार्मिक शब्दावली की आड़ में पेश किया गया पूरी तरह से सरकारी तौर पर प्रायोजित एक बड़ा झूठ और दुष्प्रचार है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच से साफ कर दिया कि पाकिस्तान आतंकवाद पर अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ऐसे भ्रामक हथकंडे अपना रहा है। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…

 

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 27 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 25 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 24 जुलाई : एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

The liveblog has ended.
  • 09 Jun 2026 10:44 PM (IST)

    09 Jun 2026 10:44 PM (IST)

    चुनाव आयोग ने कांग्रेस को कल दोपहर 12 बजे मिलने का दिया समय

    कांग्रेस प्रतियाशी के नामांकन रद्द मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस को कल दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है।

  • 09 Jun 2026 09:30 PM (IST)

    09 Jun 2026 09:30 PM (IST)

    कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने पर EC दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

    दिल्ली में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल इसी मामले को लेकर चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा। हालांकि कांग्रेसियों को ऑफिस में एंट्री नहीं मिली। इस दौरान सचिन पायलट, वेणुगोपाल सहित कई कांग्रेस नेता चुनाव आयोग ऑफिस के सामने बैठ गए हैं।

  • 09 Jun 2026 07:39 PM (IST)

    09 Jun 2026 07:39 PM (IST)

    वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा

    मौसम विभाग द्वारा जारी हाई अलर्ट के बीच सोमवार को वृंदावन में आए तेज अंधड़ और तूफानी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में तेज हवा के चलते एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए।

  • 09 Jun 2026 06:55 PM (IST)

    09 Jun 2026 06:55 PM (IST)

    कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा खारिज कर दिया गया। इसके बाद राज्यसभा की तीसरी सीट का चुनावी गणित बदल गया है और भाजपा के तीनों प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना और मजबूत हो गई है।

  • 09 Jun 2026 06:08 PM (IST)

    09 Jun 2026 06:08 PM (IST)

    ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पहुंची CID

    सीआईडी की टीम तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास-सह-पार्टी कार्यालय पहुंची जहां कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच के तहत तलाशी और पूछताछ की कोशिश की गई।

  • 09 Jun 2026 05:28 PM (IST)

    09 Jun 2026 05:28 PM (IST)

    नीट पेपर को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा बैठक

    नीट यूजी से जुड़े विवादों और पुनर्परीक्षा की तैयारियों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की।

  • 09 Jun 2026 04:47 PM (IST)

    09 Jun 2026 04:47 PM (IST)

    फेक न्यूज के जरिए पीओके में अपनी नाकामियों को छिपा रहा पाक: MEA

    पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जारी विरोध प्रदर्शनों और वहां की स्थिति को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर हमला बोला है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान पर फेक न्यूज और भ्रामक वीडियो के जरिए पीओके में अपनी नाकामियों को छिपाने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान इस मामले में झूठी खबरों और फर्जी वीडियो का सहारा लेकर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पाकिस्तान की एक असफल रणनीति है, जिसका उद्देश्य अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों और प्रशासनिक विफलताओं को छिपाया जा सके।

  • 09 Jun 2026 04:33 PM (IST)

    09 Jun 2026 04:33 PM (IST)

    कांग्रेस विधायकों का विमान भोपाल में डिटेन

    मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायकों को लेकर बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट अभी तक उड़ान नहीं भर पाई है। पार्टी के सीनियर लीडर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- सरकार के इशारे पर हमारे विमान को बेवजह रोका जा रहा है। भोपाल एयरपोर्ट के इंचार्ज अवस्थी फ्लाइट को बिना वजह डिटेन कर रहे हैं लेकिन हम जाएंगे।

  • 09 Jun 2026 03:22 PM (IST)

    09 Jun 2026 03:22 PM (IST)

    बनारस में शराब की बिक्री पर भी लगे रोक: सपा

    सपा एमएलसी आशुतोष ने नगर निगम के फैसले को बहुसंख्यक तुष्टिकरण से प्रेरित बताते हुए कहा कि यदि काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को आधार बनाया जा रहा है, तो केवल मीट और मछली की दुकानों तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि नॉनवेज और शराब की बिक्री पर भी व्यापक नीति बनाई जानी चाहिए।

  • 09 Jun 2026 02:33 PM (IST)

    09 Jun 2026 02:33 PM (IST)

    राम कथा महोत्सव में बोले सीएम योगी- लव जिहाद एक बड़ी साजिश

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित 9 दिवसीय 'श्री राम कथा महोत्सव' के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केरल उच्च न्यायालय के पुराने फैसलों का हवाला देते हुए लव जिहाद को धार्मिक जनसांख्यिकी बदलने की एक सोची-समझी साजिश बताया और लोगों को इसके प्रति सचेत रहने की अपील की।

    #WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।

    उन्होंने कहा, "... उच्च न्यायालय केरलम ने 2009 और 2011 में इस(लव जिहाद) पर चिंता व्यक्त की थी कि यह धार्मिक जनसांख्यिकी को बदलने की साजिश है। हमने कभी इस पर ध्यान… pic.twitter.com/PDs4etO3is

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 02:30 PM (IST)

    09 Jun 2026 02:30 PM (IST)

    पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर अनुपम खेर ने दी बधाई

    बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने पर नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक जनता का विश्वास बनाए रखना निरंतर मेहनत और अटूट समर्पण को दर्शाता है, जिसके चलते आज पूरी दुनिया भारत को एक नए आत्मविश्वास के साथ देख रही है।

    #WATCH मुंबई: भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी के बारे में अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं। सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में उनका नाम… pic.twitter.com/VXAxnS5bcv

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 02:18 PM (IST)

    09 Jun 2026 02:18 PM (IST)

    सीएम धामी ने की मॉनसून तैयारियों की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राज्य सचिवालय में वरिष्ठ प्रशासनिक और सरकारी अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने आगामी मॉनसून सीजन को देखते हुए आपदा प्रबंधन, सुरक्षा उपायों और जलभराव जैसी संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया।

    #WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में वरिष्ठ प्रशासनिक और सरकारी अधिकारियों के साथ आगामी मॉनसून सीज़न की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/k9x08Wziaa

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 01:55 PM (IST)

    09 Jun 2026 01:55 PM (IST)

    नीतीश नहीं सम्राट चौधरी पर भड़के तेजस्वी, कहा- 'चीप मिनिस्टर'

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सोच और भाषा के स्तर पर गंभीर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ने सुरक्षा हटाए जाने के मुद्दे पर कहा कि उन्हें जनता का साथ होने के कारण कोई डर नहीं है और सरकार भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महंगाई तथा बेरोजगारी जैसे मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

    #WATCH पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, "...जिन्हें डर है, उन्होंने सुरक्षा ले रखी है। हमें किसी बात का डर नहीं है, जनता हमारे साथ है, हमारे कार्यकर्ता बहादुर हैं। सही समय आएगा और सबको जवाब मिलेगा...मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सम्राट चौधरी की सोच में… pic.twitter.com/GscjXVycHW

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 01:53 PM (IST)

    09 Jun 2026 01:53 PM (IST)

    जयपुर: अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, हादसे में 5 लोग घायल

    राजस्थान के जयपुर में खो-नागोरियान इलाके के एक घर में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। जयपुर कलेक्टर संदीप नायक के अनुसार, दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है, और इस हादसे में झुलसे करीब 5 घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

    #WATCH जयपुर, राजस्थान: खो-नागोरियान इलाके में एक घर से चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

    इस पर जयपुर कलेक्टर संदीप नायक ने कहा, "इस क्षेत्र में आग लगी थी। हमारी दमकल की गाड़ियां यहां पहुंची थी और इन्होंने आग पर काबू पा लिया है। कुछ… pic.twitter.com/FWyUcQtj1D

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 01:51 PM (IST)

    09 Jun 2026 01:51 PM (IST)

    ठाणे: शिलफाटा में टायर गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिश जारी

    महाराष्ट्र के ठाणे में मुंब्रा के पास स्थित शिलफाटा इलाके में एक टायर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और राहतकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं, और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    #WATCH ठाणे, महाराष्ट्र: मुंब्रा के पास शिलफाटा में टायर के गोदाम में भीषण आग लगी, आग बुझाने का काम जारी है। pic.twitter.com/eDerQiai4g

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 01:49 PM (IST)

    09 Jun 2026 01:49 PM (IST)

    भारत को एफटीए की समीक्षा कर सेक्टर आधारित निवेश पर देना चाहिए जोर

    चिंतन रिसर्च फाउंडेशन और कोअन एडवाइजरी की संयुक्त रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि भारत को अपने मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) की समीक्षा कर परिणाम-उन्मुख मानसिकता अपनानी चाहिए। संस्था के अध्यक्ष शिशिर प्रियदर्शी के अनुसार, देश के वैश्विक व्यापार और नियामक ढांचे को मजबूत करने के लिए अब मुक्त व्यापार समझौतों के बजाय सेक्टर-आधारित निवेश स्क्रीनिंग पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है।

    VIDEO | India should reassess FTAs and move toward sector-based investment screening: Report.

    Shishir Priyadarshi, President, Chintan Research Foundation, says, “The report is the culmination of a very large number of workshops that were done on different issues related to… pic.twitter.com/tHP6gGPKVE

    — Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 01:46 PM (IST)

    09 Jun 2026 01:46 PM (IST)

    पुलिस पिटाई का आरोप वापस लेते हुए शख्स ने कहा- 'गलतफहमी थी'

    छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाने वाले एक शख्स ने अपना दावा वापस ले लिया है। पीड़ित ने बयान जारी कर कहा कि यह पूरा मामला केवल एक "गलतफहमी" के कारण हुआ था और अब वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता है।

  • 09 Jun 2026 01:31 PM (IST)

    09 Jun 2026 01:31 PM (IST)

    मध्यस्थता वक्त की जरूरत, कानूनी अड़चनों से जूझ रहा आर्बिट्रेशन: CJI

    भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने विवादों के निपटारे के लिए मध्यस्थता (Mediation) को एक अनिवार्य साधन बताते हुए कहा कि यह अब केवल एक विकल्प नहीं रह गया है। उन्होंने चिंता जताते हुए रेखांकित किया कि अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता (Arbitration) लगातार प्रक्रियात्मक बाधाओं से जूझ रही है, जिसके चलते मुकदमों के समय पर समाधान के लिए आपसी सुलह का रास्ता सबसे बेहतर है।

     

  • 09 Jun 2026 01:28 PM (IST)

    09 Jun 2026 01:28 PM (IST)

    TMC में टूट पर बोले केशव मौर्य, 2027 में फिर खिलेगा कमल

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टीएमसी में मची आंतरिक कलह पर तंज कसते हुए कहा है कि बिना विचारधारा और विजन वाली पार्टियों का यही हश्र होता है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि साल 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस चाहे मिलकर लड़ें या अलग, भारी बहुमत के साथ राज्य में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी।

    #WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "यह (TMC)उनकी पार्टी की आंतरिक समस्या है लेकिन मैं यह मनाता हूं कि जिसकी पार्टी की कोई विचारधारा नहीं होती और कोई विजन नहीं होता है, उनका यही हाल होता है..."

    उन्होंने आगे कहा, "मैं इतनी ही कहना चाहूंगा कि सपा,… pic.twitter.com/aKSwxlpcJt

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 01:26 PM (IST)

    09 Jun 2026 01:26 PM (IST)

    कानपुर: प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में संगीत टॉकीज के पास स्थित एक प्लाईवुड गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 6-7 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और गोदाम में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    #WATCH | कानपुर, उत्तर प्रदेश: संगीत टॉकीज के पास एक प्लाईवुड के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

    CMO दीपक शर्मा ने कहा, "आग लगने की सूचनी मिलते ही 6-7 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया...सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला… pic.twitter.com/BhzzRyTV02

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 01:24 PM (IST)

    09 Jun 2026 01:24 PM (IST)

    राबड़ी-लालू की सुरक्षा हटाने पर भड़कीं मीसा भारती, लगाया गंभीर आरोप

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सांसद मीसा भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाए जाने तथा आवास खाली कराए जाने पर सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार विकास, बेरोजगारी और महंगाई जैसे बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बदले की राजनीति कर रही है।

    #WATCH | पटना, बिहार: RJD सांसद मीसा भारती ने राबड़ी देवी और लालू यादव की सुरक्षा हटाए जाने पर कहा, "...जो रेल मंत्री रहे हों, मुख्यमंत्री रहे हों और राबड़ी देवी पहली महिला मुख्यमंत्री रही हैं और अभी विधान परिषद की विपक्ष की नेता हैं। उनका घर उनसे खाली करवाया जा रहा है और सुरक्षा… pic.twitter.com/BalivKMCbD

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 01:00 PM (IST)

    09 Jun 2026 01:00 PM (IST)

    फूड प्रोसेसिंग का बढ़ेगा दायरा, बनेगा भारत दुनिया की फूड बास्केट

    गुजरात के अहमदाबाद में विश्व बैंक द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'सैप्लिंग' डायलॉग की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने फूड प्रोसेसिंग सेक्टर की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करने, फूड वेस्टेज को कम करने और भारत को वैश्विक स्तर पर 'फूड बास्केट' के रूप में स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

    #WATCH अहमदाबाद, गुजरात: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "वर्ल्ड बैंक द्वारा आयोजित सैप्लिंग के इस दो दिवसीय डायलॉग में मैं आप सभी का स्वागत करता हूं... हमने यह 2 दिवसीय डायलॉग आयोजित किया है। इसके जरिए हम फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े सभी वर्टिकल्स की चुनौतियों को समझ सकते… pic.twitter.com/7luWbzIEfp

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 12:40 PM (IST)

    09 Jun 2026 12:40 PM (IST)

    टीएमसी में बड़ी टूट पर कांग्रेस का हमला, कहा- सत्ता का लालच

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 सांसदों द्वारा एनडीए में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपे जाने के बाद देश की सियासत गरमा गई है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर विपक्ष मुक्त भारत बनाने और जनादेश का अपमान कर दूसरी पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया है।

    #WATCH लखनऊ: 20 TMC सांसदों ने NDA में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र सौंपे | कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "फूट पड़ने लगी या फूट डाली जा रही है। भाजपा को कितना लालच है और उसे कितनी सत्ता चाहिए। इनकी सत्ता का लालच खत्म ही नहीं होता है... चुने हुए सांसद… pic.twitter.com/MmLWhCuvmq

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 12:10 PM (IST)

    09 Jun 2026 12:10 PM (IST)

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे, नितिन नबीन ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के शानदार 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के विकास की यात्रा को रेखांकित किया गया है।

  • 09 Jun 2026 11:50 AM (IST)

    09 Jun 2026 11:50 AM (IST)

    सीएम योगी ने 'प्रोजेक्ट गंगा' कार्यक्रम को लेकर की समीक्षा बैठक

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर 'प्रोजेक्ट गंगा' कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने गंगा नदी की निर्मलता, स्वच्छता और इससे जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    #WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5, कालिदास मार्ग पर 'प्रोजेक्ट गंगा' कार्यक्रम की बैठक की। pic.twitter.com/ADwxPe7Ibh

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 11:26 AM (IST)

    09 Jun 2026 11:26 AM (IST)

    ज़ोजिला टनल का 80% काम पूरा, आम जनता के लिए अभी इंतजार

    ज़ोजिला प्रोजेक्ट के अथॉरिटी इंजीनियर यूसुफ़ ने बताया कि इस ऐतिहासिक टनल का लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है, लेकिन इसे पूरी तरह चालू होने में अभी करीब ढाई साल का समय और लगेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरंग के दोनों सिरों का जुड़ना (ब्रेकथ्रू) एक बड़ी उपलब्धि है और आपातकालीन स्थिति में सेना इसका इस्तेमाल कर सकेगी, पर आम जनता के लिए यह अभी उपलब्ध नहीं होगी।

  • 09 Jun 2026 11:12 AM (IST)

    09 Jun 2026 11:12 AM (IST)

    ज़ोजिला टनल पहुंचे नितिन गडकरी, उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा भी साथ

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ ऐतिहासिक ज़ोजिला टनल का दौरा कर चट्टान की आखिरी दीवार की प्रतीकात्मक खुदाई की। यह 13.15 किलोमीटर लंबी टनल एशियाई महाद्वीप की सबसे लंबी दो-तरफ़ा सड़क सुरंग है, जो हर मौसम में लद्दाख और कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी को बहाल रखेगी।

    #WATCH केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ ज़ोजिला टनल पहुंचे, ताकि वहां चट्टान की आखिरी दीवार की प्रतीकात्मक खुदाई की जा सके।

    यह टनल एशियाई महाद्वीप में सबसे लंबी दो-तरफ़ा सड़क टनल है,… pic.twitter.com/6FVU9QacDk

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 11:08 AM (IST)

    09 Jun 2026 11:08 AM (IST)

    ईरान से बातचीत जारी, हमारी नाकेबंदी 100% लागू: डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने ईरान के साथ जारी बातचीत पर सकारात्मक रुख जताते हुए कहा है कि अगले एक-दो दिनों में स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कड़ा रुख दोहराते हुए दावा किया कि ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी पूरी तरह प्रभावी है, जिससे वहां तेल की आपूर्ति और आर्थिक कमाई पूरी तरह ठप हो चुकी है।

    #WATCH अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा, "ईरान के साथ हमारी बातचीत चल रही है। हमें 1-2 दिन में कम से कम कुछ अंदाज़ा हो जाएगा लेकिन मुझे लगता है कि सब ठीक चल रहा है। नाकेबंदी 100% लागू है। हमारी नाकेबंदी से कुछ भी अंदर नहीं जा पा रहा है। न तेल, न कमाई, न कुछ और..."… pic.twitter.com/jvJgXBrzmT

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 11:06 AM (IST)

    09 Jun 2026 11:06 AM (IST)

    पंजाब में व्यापारियों पर ईडी की रेड, केजरीवाल बोले- हम साथ हैं

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में हिंदू व्यापारियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने व्यापारियों से न घबराने की अपील करते हुए कहा कि पूरी पंजाब सरकार और पार्टी इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

    ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है। ED पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है।

    मेरी सभी व्यापारियों से अपील है - घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे।

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 10:36 AM (IST)

    09 Jun 2026 10:36 AM (IST)

    बेंगलुरु पहुंचे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने इस दौरे के दौरान वे राज्य के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मामलों पर महत्वपूर्ण बैठकें कर सकते हैं।

    #WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बेंगलुरु पहुंचे। pic.twitter.com/cUhPFEQ08i

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 10:10 AM (IST)

    09 Jun 2026 10:10 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में बनेगी नई टनल, नितिन गडकरी का जताया आभार

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नेशनल हाईवे 44 पर चेनानी-नाशरी रूट पर मौजूदा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल के समानांतर एक नई दो-लेन वाली ट्यूब टनल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की जानकारी दी है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि इस नई टनल से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा अधिक सुगम हो जाएगी।

    Another Good News for #Udhampur:

    Thanks to National Highway Authority of India #NHAI and #MORTH Minister Sh @Nitin_Gadkari for accepting our request and proposing the construction of a new two-lane tube tunnel parallel to the existing “Dr Syama Prasad Mookerjee Tunnel” on…

    — Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 09:51 AM (IST)

    09 Jun 2026 09:51 AM (IST)

    गाजियाबाद: साहिबाबाद की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद स्थित एक टायर बनाने वाली फैक्ट्री में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

    #WATCH गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश: साहिबाबाद में एक टायर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी।

    CFO राहुल पाल ने बताया, "आज सुबह करीब 7:30 बजे साहिबाबाद फायर स्टेशन को एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली...तत्काल दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया...किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई… pic.twitter.com/I9h0RJUKAs

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 09:40 AM (IST)

    09 Jun 2026 09:40 AM (IST)

    इटावा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

    उत्तर प्रदेश के इटावा में बकेवर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके तीसरे साथी को घेराबंदी कर सकुशल दबोच लिया गया।

    #WATCH इटावा, उत्तर प्रदेश: SP ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया, "आज शाम बकेवर थाना में सूचना प्राप्त हुई कि 3 सक्रिय अपराधी एक बड़ी घटना कारित करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई। इस दौरान 3 अपराधी 2 मोटरसाइकिलों पर आते दिखाई… pic.twitter.com/aSQPLSPJsY

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 09:20 AM (IST)

    09 Jun 2026 09:20 AM (IST)

    गोल्ड मेडलिस्ट सावन कुमार का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना हवाई अड्डे पर भारत की पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम के स्वर्ण पदक विजेता गोलकीपर सावन कुमार का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खेल मंत्री ने सावन कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और इसे पूरे बिहार के लिए एक गर्व का क्षण बताया।

    #WATCH पटना: गोल्ड मेडलिस्ट गोलकीपर सावन कुमार ने कहा, "... मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मुझे बिहार की ओर से खेलने का मौका मिला... खेल को लेकर बिहार में काफी प्रगति हुई है। मैं इसे लेकर भी सरकार का धन्यवाद करता हूं। मैं इस जीत का श्रेय बिहार सरकार और अपने सभी समर्थकों को देना… https://t.co/fuzqWwHzOh pic.twitter.com/L5u0xHWfcC

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 09:00 AM (IST)

    09 Jun 2026 09:00 AM (IST)

    गोल्ड मेडलिस्ट सावन कुमार का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना हवाई अड्डे पर भारत की पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम के स्वर्ण पदक विजेता गोलकीपर सावन कुमार का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खेल मंत्री ने सावन कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और इसे पूरे बिहार के लिए एक गर्व का क्षण बताया।

  • 09 Jun 2026 08:41 AM (IST)

    09 Jun 2026 08:41 AM (IST)

    ज्येष्ठ के छठे मंगलवार को हनुमानगढ़ी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ज्येष्ठ महीने के छठे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

    #WATCH अयोध्या (यूपी): ज्येष्ठ महीने के छठे मंगलवार को श्रद्धालु हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/PA8RwLCu58

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 08:39 AM (IST)

    09 Jun 2026 08:39 AM (IST)

    दिल्ली अग्निकांड के बाद अयोध्या में होटलों की जांच, दिए जाएंगे नोटिस

    दिल्ली के मालवीय नगर में हुई दुखद आग की घटना के बाद डीजी के निर्देश पर अयोध्या में भी होटलों और रेस्टोरेंट के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। सीएफओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक 20 प्रतिष्ठानों की जांच की जा चुकी है और सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने वाले होटलों को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।

  • 09 Jun 2026 08:00 AM (IST)

    09 Jun 2026 08:00 AM (IST)

    केदारनाथ में खराब मौसम से थमी हेली सेवा, प्रशासन अलर्ट पर

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में मानसून की बारिश और खराब विजिबिलिटी के चलते केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं को एहतियातन रोक दिया गया है। डीएम विशाल मिश्रा ने बताया कि सभी ऑपरेटरों को मौसम की चेतावनी का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सके।

  • 09 Jun 2026 07:30 AM (IST)

    09 Jun 2026 07:30 AM (IST)

    झांसी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के झांसी में नवाबाद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ गलत काम करने वाले आरोपी संजय मिश्रा उर्फ भगत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है, और पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • 09 Jun 2026 07:03 AM (IST)

    09 Jun 2026 07:03 AM (IST)

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसा: पीड़ितों को मिलेगा भारी मुआवजा

    आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसे पर दुख जताते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने 8 लोगों की मौत और 6 के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि स्थायी कर्मचारियों को 1.7 करोड़ और अस्थायी कर्मियों को 45 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।

    #WATCH विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसा | आंध्र प्रदेश | स्टील और भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने कहा, "8 लोगों की मौत और 6 लोगों के घायल होने की खबर है। सिर्फ़ 2 लोगों की हालत गंभीर है... मुआवज़े के तौर पर पक्के कर्मचारियों को लगभग 1.7 करोड़ रुपये और अस्थायी… pic.twitter.com/yUiBPuwbGZ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 06:48 AM (IST)

    09 Jun 2026 06:48 AM (IST)

    हरदोई में निरीक्षण के दौरान एसडीएम पर हमला, सिर में आई चोट

    उत्तर प्रदेश के हरदोई में बाढ़ राहत तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे शाहाबाद के एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के बेटे ने हमला कर दिया। जिलाधिकारी अनुनया झा के मुताबिक, विवाद के बाद नाराज महिलाओं ने एसडीएम की गाड़ी पर पथराव किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है और टांके लगाने पड़े हैं।

    #WATCH हरदोई (यूपी): शाहाबाद तहसील के परियाल गांव में निरीक्षण के दौरान हरदोई सदर एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर हमला हुआ।

    जिलाधिकारी अनुनया झा ने कहा,"शाहबाद ब्लॉक के पाल गाँव में बाढ़ राहत की तैयारियों का जायज़ा लेने के दौरान शाहबाद के SDM के साथ एक घटना हुई जिसमें कथित गांव के… pic.twitter.com/lmwcTdNL23

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026

  • 09 Jun 2026 06:34 AM (IST)

    09 Jun 2026 06:34 AM (IST)

    'फिटना अल हिंदुस्तान' पाकिस्तान का प्रायोजित झूठ: भारत

    संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के 'फिटना अल हिंदुस्तान' नैरेटिव को धार्मिक शब्दावली की आड़ में छिपा हुआ उसका सरकारी दुष्प्रचार करार दिया है। यूएनएससी में अफगानिस्तान की स्थिति पर हुई बैठक के दौरान भारतीय राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने अपनी ही सीमा के भीतर सक्रिय आतंकी गुटों को लेकर इस्लामाबाद के इस भ्रामक रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई।

    STORY | India at UNSC: Pak's 'Fitna al Hindustan' narrative 'officially sponsored misinformation'

    India on Monday hit out at Pakistan at the UN, slamming Islamabad’s decision to refer to groups inside its own borders as 'Fitna al-Hindustan' as nothing but "officially sponsored… pic.twitter.com/EbJmxRMwPi

    — Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2026

Aaj ki taaja khabar 09 june 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 06:32 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.