आज की ताजा खबर 1अगस्त LIVE: PM मोदी आज से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: दिल्ली सरकार आज दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत करेगी, जबकि पंजाब की मावां धीयां सत्कार योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी।
- Written By: अमन उपाध्याय
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
01 Aug 2026 09:28 AM (IST)
01 Aug 2026 09:28 AM (IST)शोपियां में भारी बारिश से कई घरों में घुसा पानी
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के पहलीपोरा इलाके में भारी बारिश के बाद कई आवासीय संपत्तियों में पानी भर गया। पुलिस दल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया।
#WATCH | J&K: Several residential properties inundated in Pahlipora area of Shopian district following intense rainfall, causing waterlogging. Police teams along with State Disaster Response Force (SDRF) personnel rushed to the spot and began rescue and relief work. pic.twitter.com/sglFiqDpDC
— ANI (@ANI) August 1, 2026
01 Aug 2026 08:33 AM (IST)
01 Aug 2026 08:33 AM (IST)केरल में भारी बारिश का कहर, इडुक्की में भूस्खलन से एक की मौत
केरल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण इडुक्की जिले में व्यापक तबाही देखने को मिल रही है। वागामोन में भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर ढह गया, जिसमें वैकोम निवासी प्रभाकरन नायर की मौत हो गई। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार उनका शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।इसके अलावा अदूरमाला में भी भूस्खलन की घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत और खोज अभियान चला रहे हैं। वहीं, कोच्चि-धनुष्कोडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आदिमाली के माछीप्लावु के पास भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो गया है।
#WATCH | Keralam: Heavy rainfall triggers widespread damage in Idukki district. One person was killed after a landslide struck a house at Vagamon in the district. The deceased has been identified as Prabhakaran Nair, a native of Vaikom. His body has not yet been recovered.
— ANI (@ANI) August 1, 2026
01 Aug 2026 07:50 AM (IST)
01 Aug 2026 07:50 AM (IST)कुलगाम आतंकी हमला में मृतकों की संख्या बढ़ी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम क्षेत्र में गैर-स्थानीय मजदूरों पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। गंभीर रूप से घायल प्रवासी मजदूर बोपिंदर ने सर्जरी के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Kulgam, Jammu and Kashmir: The death toll in the terror attack on non-local labourers in the Kelam area has risen to two after critically injured migrant worker Bopinder succumbed to his injuries following surgery. pic.twitter.com/6t367q1DXI
— IANS (@ians_india) August 1, 2026
01 Aug 2026 07:34 AM (IST)
01 Aug 2026 07:34 AM (IST)कुलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन तेज
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
Kulgam, Jammu and Kashmir: A cordon-and-search operation is underway in the area following the terror attack pic.twitter.com/6DXcHI0x80
— IANS (@ians_india) August 1, 2026
01 Aug 2026 06:53 AM (IST)
01 Aug 2026 06:53 AM (IST)कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता
आज कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कमी की गई है। इस कमी के बाद, कोलकाता में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है ।
01 Aug 2026 06:51 AM (IST)
01 Aug 2026 06:51 AM (IST)तमिलनाडु दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने निर्धारित तमिलनाडु दौरे के लिए शनिवार को दिल्ली स्थित अपने आवास से रवाना हो गए।
#WATCH | New Delhi: Congress leader and Leader of Opposition (LoP) Rahul Gandhi leaves from his residence for his visit to Tamil Nadu. pic.twitter.com/470Da5Kf3t
— ANI (@ANI) August 1, 2026
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले आज मुंबई दौरे पर रहेंगे। वह शिक्षा विभाग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे तथा बाद में मीडिया को संबोधित करेंगे। गलवान घाटी संघर्ष और कोरोना महामारी के बाद करीब छह वर्षों से बंद पड़ा नाथू-ला दर्रे का सीमा व्यापार आज से फिर शुरू होने जा रहा है। सीमित कारोबार के बावजूद इसे भारत-चीन संबंधों के लिहाज से अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
आज से रोजमर्रा की कई जरूरी वस्तुएं महंगी हो सकती हैं। कई एफएमसीजी कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी में हैं। दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना का आज औपचारिक शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुबह 11 बजे योजना के पोर्टल की शुरुआत करेंगी, जिसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। पंजाब सरकार की मावां धीयां सत्कार योजना के तहत आज लाभार्थी महिलाओं के खातों में सहायता राशि भेजी जाएगी। योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये मिलेंगे। देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
