आज की ताजा खबर 31 जुलाई LIVE: ITR भरने की आखिरी तारीख आज, भिवंडी में 4 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, कई फंसे
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज ITR फाइल करने की आखिरी तारीख है। भिवंडी में गंगाराम वाड़ी के तवरे कंपाउंड में इमारत गिरने के बाद बचाव कार्य जारी है और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
31 Jul 2026 08:13 AM (IST)
31 Jul 2026 08:13 AM (IST)मानसून सत्र: आज संसद में पेश होगा सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल 2026
संसद के मॉनसून सत्र में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में 'सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026' पेश करेंगे। यह विधेयक 'सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956' में संशोधन करने के लिए है और इसे विचार के लिए रखा जाएगा।
31 Jul 2026 07:40 AM (IST)
31 Jul 2026 07:40 AM (IST)कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सिल्वर मेडल दिलाया। लवप्रीत ने यह मेडल पुरुषों की 110+ किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में जीता।
Congratulations to Lovepreet Singh on clinching the Silver Medal in the Men's 110+ kg weightlifting event at the Commonwealth Games with a total lift of 388kg.#Cheer4Bharat #CWG2026 pic.twitter.com/pYffsUZdeS
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 30, 2026
31 Jul 2026 07:32 AM (IST)
31 Jul 2026 07:32 AM (IST)कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीमा कालीरमना ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज मेडल
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सीमा कालीरमना ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो में 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। एक अन्य भारतीय, निधि रानी, 57.10 मीटर की दूरी के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
INDIA’S SEEMA WINS THE BRONZE MEDAL IN WOMEN’S DISCUSS THROW 🥉 pic.twitter.com/9KkqwoxfAf
— The Khel India (@TheKhelIndia) July 30, 2026
31 Jul 2026 06:56 AM (IST)
31 Jul 2026 06:56 AM (IST)महाराष्ट्र: भिवंडी में 4 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, कई फंसे
महाराष्ट्र के भिवंडी में देर रात इमारत का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। भिवंडी में गंगाराम वाड़ी के तवरे कंपाउंड में इमारत गिरने के बाद बचाव कार्य जारी है और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है। NDRF के जवान और स्थानीय प्रशासन एक चार मंजिला इमारत के आंशिक रूप से ढहने के बाद जोर-शोर से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
#WATCH | Bhiwandi, Maharashtra: A four-storey building partially collapses in Bhiwandi. Several people are feared trapped. Rescue operations are currently underway.
(Visuals from the spot) pic.twitter.com/P1fzwmSHcU
— ANI (@ANI) July 30, 2026
Breaking News Today LIVE: आज इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-1 और ITR-2) दाखिल करने की आखिरी तारीख है। समय सीमा के बाद फाइल करने पर ₹5,000 तक का लेट फीस देना होगा। लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर सदन में गहमागहमी आज भी देखने मिलेगी। इस बीच, राहुल गांधी की “इडियट” वाली टिप्पणी को लेकर विशेषाधिकार नोटिस पेश किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के अनुसार, आज भोजशाला परिसर में तय नई जगह पर नमाज अदा की जाएगी। इस आदेश में हर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज की इजाजत दी गई है। लखनऊ में आज आरक्षण-विरोधी विरोध मार्च और धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। ‘सवर्ण मोर्चा’ के बैनर तले आयोजित यह विरोध प्रदर्शन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक शहीद स्मारक पर चलेगा। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ…
