आज की ताजा खबर: एक क्लिक में पढ़ें, दिनभर की सारी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar 6 August 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की, जिससे भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया, पहले भी उन्होंने 25% पेनल्टी लगा था।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: पीएम मोदी आज दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया। दिल्ली के अलग-अलग भवनों में बिखरे केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय व विभाग जल्द ही कर्तव्य पथ के दोनों तरफ बन रहे कर्तव्य भवनों में दिखेंगे। सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के लिए ऐसे कुल दस भवनों का निर्माण होना है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
आज की ताजा खबर 18 मई LIVE: प्रयागराज के बिट्ठल होटल में लगी भीषण आग, 12 से अधिक लोग अंदर फंसे
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
आज की ताजा खबर 17 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
06 Aug 2025 09:28 PM (IST)
06 Aug 2025 09:28 PM (IST)फर्जी मतदाताओं को बचाना चाहता है भाजपा: रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि, वोट अधिकार' रैली की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। कर्नाटक का हर एक कांग्रेसी और आम आदमी इसमें हिस्सा ले रहा है। भाजपा फर्जी मतदाताओं को बचाना चाहते हैं।
#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "'वोट अधिकार' रैली की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। कर्नाटक का हर एक कांग्रेसी और आम आदमी इसमें हिस्सा ले रहा है। वे (भाजपा) फ़र्ज़ी मतदाताओं को बचाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि मतदाता सूचियों को साफ़ किया जाए। पूरा… pic.twitter.com/dEe5MM0SxD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
06 Aug 2025 08:27 PM (IST)
06 Aug 2025 08:27 PM (IST)समाजवादी पार्टी ने बच्चों को पढ़ाया 'ग' से गधा: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में एक जनसभा में बोलते हुए कहा कि, पहले की भाजपा सरकार में बच्चों को 'ग से गणेश' पढ़ाया था। समाजवादी पार्टी ने कहा था कि 'ग' से गणेश नहीं 'ग' से गधा होता है।
#WATCH मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...पहले की भाजपा सरकार में बच्चों को 'ग से गणेश' पढ़ाया था। समाजवादी पार्टी ने कहा था कि 'ग' से गणेश नहीं 'ग' से गधा होता है...स्वाभाविक रूप से गधे जैसी बुद्धि भी उनकी(सपा) हो गई है..." pic.twitter.com/AQDu6IUsAK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
06 Aug 2025 07:49 PM (IST)
06 Aug 2025 07:49 PM (IST)ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका देते हुए 25% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की। अब भारत पर अमेरिकी टैरिफ 25% से बढ़कर 50% हो गया है। ट्रंप भारत-रूस व्यापार से नाखुश हैं।
06 Aug 2025 06:54 PM (IST)
06 Aug 2025 06:54 PM (IST)शरद पवार से मिलने पहुंचे उद्धव ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे गुरुवार को INDIA गठबंधन की बैठक से पहले शरद पवार से मिलने पहुंचे।
06 Aug 2025 06:13 PM (IST)
06 Aug 2025 06:13 PM (IST)धराली में राहत-बचाव कार्य में जुड़ी टीम से मिले सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी में रहेंगे और धराली में राहत एवं बचाव कार्यों पर कड़ी नज़र रखेंगे। मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर बचाव अभियान की समीक्षा भी कर रहे हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी में रहेंगे और धराली में राहत एवं बचाव कार्यों पर कड़ी नज़र रखेंगे। मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर बचाव अभियान की समीक्षा भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि SDRF, NDRF, सेना, ITBP और स्थानीय प्रशासन द्वारा… pic.twitter.com/nItVH8QL1c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
06 Aug 2025 04:45 PM (IST)
06 Aug 2025 04:45 PM (IST)चीन के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) बैठक में शामिल होने के लिए चीन जाएंगे।
06 Aug 2025 04:17 PM (IST)
06 Aug 2025 04:17 PM (IST)SIR सरकार की साजिश: शत्रुघ्न सिन्हा
TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार SIR मुद्दे पर कहा कि, संसद नहीं चलेगी क्योंकि यह देश की मांग है और SIR सरकार की साजिश है। 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।अगर संसद में यह मुद्दा नहीं उठेगा तो फिर कहां उठेगा?
#WATCH दिल्ली: बिहार SIR मुद्दे पर TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "... संसद नहीं चलेगी क्योंकि यह देश की मांग है और SIR सरकार की साजिश है... 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं... अगर संसद में यह मुद्दा नहीं उठेगा तो फिर कहां उठेगा?... पश्चिम बंगाल की… pic.twitter.com/Nd0HVpJGoY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
06 Aug 2025 03:27 PM (IST)
06 Aug 2025 03:27 PM (IST)उत्तरकाशी के मनेरी में सड़क का एक हिस्सा ढहा
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मनेरी इलाके में सड़क का एक हिस्सा गिर गया है। स्थानीय प्रशासन ने मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया है। नागरिकों से वहां सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है।
#WATCH उत्तराखंड: उत्तरकाशी के मनेरी में सड़क का एक हिस्सा ढह गया, मरम्मत का काम जारी है। pic.twitter.com/aDGeuTGhHk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
06 Aug 2025 02:31 PM (IST)
06 Aug 2025 02:31 PM (IST)धराली आपदा के प्रभावित परिवारों से मिले CM धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउंड जीरो का दौरा कर धराली बाजार, हर्षिल और आसपास के क्षेत्रों में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
#WATCH उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउंड जीरो पहुंचकर धराली बाजार, हर्षिल और आसपास के इलाकों में बादल फटने से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/qUmJF86x3y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
06 Aug 2025 01:49 PM (IST)
06 Aug 2025 01:49 PM (IST)सभी विपक्षी पार्टियां SIR पर चर्चा चाहती हैं: खरगे
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने SIR के मुद्दे पर कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां SIR पर चर्चा करना चाहती हैं। खरगे ने कहा, 'सभी स्पीकर, सरकार से ये बार-बार पूछ रहे हैं कि हमारे वोटों की चोरी नहीं होनी चाहिए....।'
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने SIR मुद्दे पर कहा, " सभी विपक्षी पार्टियां SIR पर चर्चा चाहती हैं। सभी स्पीकर, सरकार से ये बार-बार पूछ रहे हैं कि हमारे वोटों की चोरी नहीं होनी चाहिए....हम इस पर चर्चा करने के लिए एक अवकाश चाहते हैं और ये जो वोटों की… pic.twitter.com/mcmxvB3G5T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
06 Aug 2025 01:14 PM (IST)
06 Aug 2025 01:14 PM (IST)कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन हुआ, यहीं चलेगा वित्त और गृह मंत्रालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन कर दिया है। सेंट्रल विस्टा में स्थित इस भवन में गृह, वित्त, पेट्रोलियम, MSME और आईबी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों के दफ्तर स्थापित किए गए हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi inaugurates Kartavya Bhavan at Kartavya Path in Delhi.
Kartavya Bhavan has been designed to foster efficiency, innovation, and collaboration by bringing together various Ministries and Departments currently scattered across Delhi. It will… pic.twitter.com/xT7NYyFfy7
— ANI (@ANI) August 6, 2025
06 Aug 2025 12:39 PM (IST)
06 Aug 2025 12:39 PM (IST)चाईबासा कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गांधी, मिली जमानत
चाईबासा की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मंगलवार को भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि के मामले में जमानत दे दी।
06 Aug 2025 11:54 AM (IST)
06 Aug 2025 11:54 AM (IST)अब तक 4 शव बरामद, 100 से ज्यादा लोग घायल या लापता
उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने की घटना पर NDRF के DIG मोहसिन शहीदी ने कहा, "करीब 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है अभी जो सूचना मिली है कि 4 शव बरामद हुए हैं। 100 से ज्यादा लोग घायल या लापता हो सकते हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है स्थानीय प्रशासन से इसकी सूचना मिलनी बाकी है।"
#WATCH दिल्ली: उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने की घटना पर NDRF के DIG मोहसिन शहीदी ने कहा, "करीब 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है अभी जो सूचना मिली है कि 4 शव बरामद हुए हैं। 100 से ज्यादा लोग घायल या लापता हो सकते हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है स्थानीय… pic.twitter.com/NJkfDlo5ac
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
06 Aug 2025 11:05 AM (IST)
06 Aug 2025 11:05 AM (IST)टीएमसी ने केंद्र सरकार के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया
हिंदी भाषी राज्यों में बंगालियों के कथित उत्पीड़न को लेकर टीएमसी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
New Delhi: TMC leaders stage a protest at the Parliament premises against the central government over the alleged harassment of Bengalis in Hindi-speaking states pic.twitter.com/SG6PhP0oPd
— IANS (@ians_india) August 6, 2025
06 Aug 2025 10:42 AM (IST)
06 Aug 2025 10:42 AM (IST)रात 2 बजे ट्रंप कर सकते हैं नए टैरिफ का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन में भारतीय समयानुसार देर रात 2 बजे और अमेरिकी टाइम शाम 4.30 भारत पर नए टैरिफ का ऐलान कर सकते हैं। रूस के साथ बातचीत के बाद ट्रंप के फैसले लेने की उम्मीद जताई जा रही है।
06 Aug 2025 10:07 AM (IST)
06 Aug 2025 10:07 AM (IST)हम पूरी सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्यरत- सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा, 'उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के निरीक्षण के लिए रवाना हो रहा हूं। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रभावितों को शीघ्र एवं समुचित सहायता पहुंचाने हेतु हम पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्यरत हैं।'
06 Aug 2025 09:22 AM (IST)
06 Aug 2025 09:22 AM (IST)लगातार भारी बारिश के चलते NH 309 बंद
उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते नेशनल हाईवे (NH) 309 बंद हो गया है। धनगढ़ी नाला उफान पर है। रामनगर से पौड़ी और अल्मोड़ा जिलों को जोड़ता है NH 309।
06 Aug 2025 08:15 AM (IST)
06 Aug 2025 08:15 AM (IST)उत्तर प्रदेश में बाढ़ से परेशान लोग, वाराणसी में तटीय इलाकों में घुसा पानी
उत्तर प्रदेश में बाढ़ अपने रौद्र रूप में है। प्रयागराज और वाराणसी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है।
#WATCH वाराणसी (उत्तर प्रदेश): गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। pic.twitter.com/LlbIq8QNSd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
06 Aug 2025 06:50 AM (IST)
06 Aug 2025 06:50 AM (IST)गंभीरा पुल पर फंसा ट्रक निकाला गया, 9 जुलाई को ढहा था पुल
आणंद के गंभीरा पुल पर 9 जुलाई, 2025 को पुल ढहने के बाद से फंसा एक ट्रक निकाल लिया गया है। पुल ढहने से 20 लोगों की मौत हो गई थी।
#WATCH | Gujarat: A truck that was stuck on the Gambhira bridge in Anand since the bridge collapsed on July 9, 2025, has been retrieved. (05/08)
Twenty people died when the bridge collapsed.
(Source: Information Department Anand) pic.twitter.com/xh4CtR86Z7
— ANI (@ANI) August 5, 2025
06 Aug 2025 06:43 AM (IST)
06 Aug 2025 06:43 AM (IST)उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट
भारत मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहां बुधवार सुबह 8:30 बजे तक भारी से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। उत्तराखंड के लिए "Red Alert " तब जारी किया गया जब भारी बारिश ने उत्तराखंड में भयंकर तबाही की है।
उत्तराखंड | धराली के खीरगाढ़ में हुए विनाशकारी भूस्खलन के बाद, 14वीं RAJRIF के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्षवर्धन, 150 कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बचाव और राहत कार्यों में लगे हुए हैं। यूनिट के बेस के बुरी तरह प्रभावित होने और 11 कर्मियों के लापता होने की आशंका के बावजूद, टीम अटूट…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2025
