Aaj Ka Mausam: पहाड़ी बारिश बढ़ाएगी ठंड…दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक अलर्ट, जानिए अपने राज्य का मौसम
Aaj Ka Mausam 19 November: उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड का असर अब दिखने लगा है, जिससे लोगों का सुबह-शाम बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी भी की गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
IMD Weather Update: उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड का असर अब दिखने लगा है, जिससे लोगों का सुबह-शाम बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में आज सुबह कोहरे का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा कम हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगा।
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आज बर्फबारी का अनुमान है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। उत्तर भारत में जहां ठंड बढ़ रही है, वहीं कई दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र अब एक चक्रवाती परिसंचरण में बदल गया है, जिससे केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट, 100 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD की चेतावनी
Nagpur Weather: तेज हवाओं और बिजली के साथ बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी, जानें आज का नागपुर का मौसम
Maharashtra Weather: 15 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
गोंदिया में मानसून की दस्तक का इंतजार, 15 जून तक बारिश की संभावना कम
दिल्ली और एनसीआर का मौसम
दिल्ली एनसीआर के मौसम की बात करें तो यहां सुबह ठंडी रही। हवा में नमी थोड़ी ज्यादा बनी हुई है, जिसकी वजह से सुबह कोहरा भी दर्ज किया गया, लेकिन दिन में तेज धूप खिलने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 26°C | 11°C |
| मुंबई | 31°C | 23°C |
| कोलकाता | 30°C | 22°C |
| चेन्नई | 29°C | 26°C |
| लखनऊ | 28°C | 14°C |
| पटना | 27°C | 17°C |
| रांची | 24°C | 13°C |
| जयपुर | 25°C | 13°C |
| अहमदाबाद | 29°C | 16°C |
उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में बुधवार सुबह कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज जैसे जिलों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि, उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड फिर बढ़ सकती है। इसके साथ ही यूपी और बिहार में पश्चिमी हवाओं की गति कम होने से फिलहाल कुछ राहत है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
दूसरी तरफ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल में भी हल्की बारिश होने का शामिल हैं। जबकि और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा भी भारी बारिश होने वाली है।
एमपी और राजस्थान का मौसम
इसके साथ ही साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान में 19 नवंबर से शीत लहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। मैदानी इलाकों में सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Vidarbha Weather: नवंबर में कढ़ाके की ठंड, 7 सालों का टूटा रिकॉर्ड, इन जिलों में IMD का अलर्ट
तमिलनाडु में होगी जोरदार बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को लिए तमिलनाडु के तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, शिवगंगा, तेनकासी, विरुधुनगर और थेनी में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। स्थानीय जिला अधिकारी मौसम पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
