पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर, मैदानों में गुलाबी ठंड की दस्तक, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
Weather: देश भर में इस समय मौसम का मिजाज अब बदलता हुआ नजर आ रहा है। नए वेदर सिस्टम के कारण महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई।
- Written By: सौरभ शर्मा
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Weather Update: देशभर के मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है और एसी-कूलर बंद करने की नौबत आ गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज जारी रहेगा।
उत्तर भारत के मौसम में यह बदलाव मुख्य रूप से पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण आया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिसका सीधा असर मैदानी राज्यों पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद अब मौसम साफ होने की उम्मीद है, लेकिन तापमान में गिरावट बनी रहेगी, जिससे सुबह और शाम की ठंडक बढ़ेगी। यह बारिश दिल्ली वालों को ठंड का एहसास करा रही है।
यूपी-बिहार में मौसम का बदलता मिजाज
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर अब थमने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह और शाम की गुलाबी सर्दी का एहसास होता रहेगा। वहीं, बिहार में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन कल से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह-सुबह सिहरन महसूस होगी। बिहार में इस साल अक्टूबर में नदियों का उफान पर होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
यह भी पढ़ें: अब बिहार की सियासत में BJP ‘बॉस’! नीतीश की JDU हाशिये आई, आंकड़ों से समझिए पूरा सियासी गणित
पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, और चमोली जैसे जिलों में भारी वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसका असर आने वाले दिनों में ठंड के रूप में और अधिक महसूस किया जाएगा। वहीं, दक्षिण और पूर्वी भारत की बात करें तो महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी चक्रवाती हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, जिसके लिए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
