-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Politics Bjp Graph Up Jdu Down Election Analysis Hindi
अब बिहार की सियासत में BJP ‘बॉस’! नीतीश की JDU हाशिये आई, आंकड़ों से समझिए पूरा सियासी गणित
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar के 2020 के विधानसभा चुनाव में BJP के लिए बेहतरीन प्रदर्शन रहा था, वहीं JDU के लिए यह एक बड़ा झटका था। इस चुनाव में जेडीयू को 2015 के चुनाव से भी कमजोर प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था।

बिहार की सियासत का गणित कैसे बदला (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Election BJP-JDU Alliance: बिहार की गठबंधन राजनीति में शक्ति संतुलन अब तेजी से बदल रहा है। पिछले चार विधानसभा चुनावों के आंकड़े एक दिलचस्प कहानी बयां करते हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी ने लगातार अपनी चुनावी ताकत बढ़ाई है, वहीं उसके सहयोगी जनता दल यूनाइटेड का ग्राफ नीचे गिरा है। यह ट्रेंड दिखाता है कि बिहार एनडीए में अब बीजेपी एक बड़ी चुनावी शक्ति के रूप में उभरी है। पिछले कुछ चुनावों के नतीजों के आधार पर आइए समझते हैं कि बिहार में बीजेपी की ताकत कैसे बढ़ रही है और जेडीयू की जमीन कैसे लगातार फिसलती दिख रही है।
2020 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए एक शानदार ‘रीबाउंड’ प्रदर्शन था, जबकि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हुआ। बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और 68% के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 74 सीटें अपने नाम कीं। दूसरी तरफ, जेडीयू का प्रदर्शन नाटकीय रूप से गिरा और उसका स्ट्राइक रेट 37.4 प्रतिशत पर सिमट गया, जो 2015 के चुनाव की तुलना में लगभग आधा था। यह आंकड़ा स्पष्ट रूप से दिखाता है कि अब एनडीए की सबसे मजबूत ताकत बीजेपी ही बन गई है।
जब गठबंधन में था JDU का दबदबा
एक दशक पहले यानी 2010 में, बीजेपी-जेडीयू गठबंधन अपने शिखर पर था। उस चुनाव में जेडीयू ने 141 सीटों पर लड़ते हुए 82% के स्ट्राइक रेट से 115 सीटें जीती थीं। वहीं, बीजेपी ने 102 सीटों पर चुनाव लड़ा और 89% के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 91 सीटें हासिल कीं। उस समय भले ही जेडीयू की सीटें ज्यादा थीं, लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में बीजेपी ने बाजी मार ली थी। हालांकि, अगले दशक में जेडीयू का यह दबदबा धीरे-धीरे खत्म हो गया और 2020 तक पार्टी का स्ट्राइक रेट आधे से भी ज्यादा गिर गया।
सम्बंधित ख़बरें
Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- समर्थक भी पार्टी की कार्यशैली से शर्मिंदा महसूस कर रहे
अमरावती में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किया
तिरंगा लेकर चल रहे छात्र को लगी गोली…राहुल गांधी का बड़ा आरोप, पैलेट गन से घायल युवक को लेकर आए साथ
यह भी पढ़ें: NDA में चिराग की ‘बगावत’ तो RJD के ऑफर से ‘INDIA’ में खलबली; बिहार में सीट शेयरिंग पर सियासी संग्राम
विपक्ष में RJD का किला कायम
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) मुख्य विपक्षी ताकत के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है। 2020 के चुनाव में 75 सीटें जीतकर आरजेडी विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस चुनाव में पार्टी का स्ट्राइक रेट 52% रहा। यह प्रदर्शन 2015 के महागठबंधन के 79% के स्ट्राइक रेट से तो कम था, लेकिन यह भी सच है कि आरजेडी ही एकमात्र गैर-एनडीए पार्टी है जिसकी पूरे राज्य में मजबूत पकड़ बनी हुई है। वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उसका स्ट्राइक रेट 2015 के 66% से गिरकर 2020 में केवल 27% रह गया।
Bihar politics bjp graph up jdu down election analysis hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 24, 2026 | 08:40 PMतनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
Jul 24, 2026 | 08:35 PMTMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
Jul 24, 2026 | 08:29 PMपेपर लीक विवाद के बाद बड़ा फैसला, NTA के 47 अधिकारी टर्मिनेट, कई पर होगी आपराधिक कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 08:23 PMयूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
Jul 24, 2026 | 08:19 PMयोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ की नकली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 08:15 PMGen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













