आज का मौसम: 16 राज्यों में तूफानी बारिश का IMD Alert, 100 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर देश के 16 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Today Weather Update: देश के कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी की रफ्तार 100 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। झमाझम बारिश के बाद तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने हाल ही में अलर्ट जारी किया है।
भीषण गर्मी की मार झेल रहे देशवासियों के लिए ये खबर राहत भरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून जल्द ही देश को अपनी गिरफ्त में ले सकता है, जिससे तापमान में भारी कमी आएगी। हालांकि, विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी का प्रकोप
दिल्ली में आज तेज आंधी, तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है और यह मौसम 31 मई तक बना रहने का अंदेशा जताया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
El Nino Forecast: प्रशांत महासागर में उठी 1000 किमी लहर, भारत और दुनिया पर पड़ेगा भारी असर
नागपुर में नौतपा का कहर: 46.4 डिग्री तापमान के साथ जमकर तपी सिटी, धूप-छांव के बीच शाम को बढ़ी भारी उमस
महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री का काउंटडाउन शुरू, 5 से 10 जून के बीच मुंबई में होगी एंट्री
वर्धा में गर्मी का नया रिकॉर्ड: 46.08 डिग्री तापमान के साथ विदर्भ का सबसे गर्म जिला बना, सड़कों पर पसरा सन्नाट
उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाओं का कहर
उत्तर प्रदेश में 80 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। बिहार के पटना, पूर्णिया और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है। तेज हवाओं के चलते यूपी के हमीरपुर में आज सुबह एक निर्माणाधीन पुल भी गिर गया। इस हादसे में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश
राजस्थान के जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में 31 मई तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश के भोपाल, रीवा और गुना जैसे जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड और हिमाचल में गिरेंगे ओले
उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है, जबकि 30 मई को ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल के शिमला, कुल्लू और मनाली जैसे क्षेत्रों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मानसून का हाल भी जान लीजिए
केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक से पहले तूफानी बारिश और ऊंची लहरों की संभावना है। तमिलनाडु और कर्नाटक में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। इसके साथ ही झारखंड के 20 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ है, जहां तापमान में 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। ओडिशा में अगले 6 दिनों तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
प्रमुख शहरों का संभावित तापमान (29 मई)
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 35°C | 25°C |
| लखनऊ | 33°C | 25°C |
| पटना | 30°C | 26°C |
| भोपाल | 41°C | 27°C |
| जयपुर | 39°C | 24°C |
| शिमला | 26°C | 16°C |
