Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश, ‘तूफानी’ रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD का अलर्ट
Mausam Ki Khabar: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 जून 2026 को दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
आज का मौसम, सांकेतिक फोटो- नवभारत
Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के लिए राहत की खबर है, लेकिन यह राहत अब कुछ इलाकों के लिए आफत में बदलती दिख रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार, 6 जून 2026 के लिए दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, आज मैदानी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जबकि पूर्वी भारत में बिजली गिरने की भी आशंका है।
दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में चेतावनी
राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन शनिवार को भी यहां आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के हालात काफी चुनौतीपूर्ण हैं, जहां पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुख्य रूप से मेरठ, कानपुर, झांसी, आगरा, वाराणसी, और प्रयागराज समेत 21 जिलों में भारी बारिश को लेकर प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
अमरनाथ यात्रा: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित
भीषण गर्मी, और बढ़ती उमस के असर को 10 शानदार तस्वीरों में देखें। जानिए कैसे बदलता है मौसम
Assam Floods: असम में बाढ़ से हालात बेहद खराब, अब तक 5 की मौत और 3.63 लाख लोग प्रभावित
बिहार और राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदला
गर्मी की मार झेल रहे बिहार में भी आंधी-बारिश ने दस्तक दे दी है। पटना, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर जैसे 18 जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. राजस्थान में भी आंधी-बारिश ने लोगों को राहत दिलाई है और यहां 8 जून तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। जयपुर, बीकानेर और अजमेर सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है।
पहाड़ों पर बारिश का दौर
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर भी मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. नैनीताल, हरिद्वार, शिमला और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा, ओड़िशा के कुछ हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां भुवनेश्वर सहित कई स्थानों पर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
प्रमुख शहरों का तापमान 6 जून 2026
- दिल्ली: 39°C (अधिकतम), 29°C (न्यूनतम)
- लखनऊ: 38°C (अधिकतम), 28°C (न्यूनतम)
- पटना: 37°C (अधिकतम), 28°C (न्यूनतम)
- शिमला: 28°C (अधिकतम), 18°C (न्यूनतम)
यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में 80kmph की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी
किसानों और आम जनता के लिए विशेष सलाह
तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण फसलों, बागों और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। IMD ने किसानों को खेतों से अतिरिक्त जल निकासी सुनिश्चित करने और पशुपालकों को मवेशियों को सुरक्षित शेड में रखने की सलाह दी है। आम जनता को आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली के उपकरणों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
