-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- A Man In Bengal Committed Suicide Due To Nrc Cm Mamata Banerje Attacked On Bjp
‘NRC मेरी मौत का जिम्मेदार’, बंगाल में सुसाइड नोट छोड़ शख्स ने की आत्महत्या; CM ममता का BJP पर हमला
- Written By: मनोज आर्या
West Bengal: बीजेपी का आरोप है कि बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ हो गई है और एनआरसी उन्हें बाहर निकालने में मदद करेगा। इस बीच इस कथित आत्महत्या ने एक राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

ममता बनर्जी, (मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल)
CM Mamata Banerjee on BJP: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर स्थित पानीघाटी में अपने आवास पर एक 57 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया। वह फंदे से लटके हुआ था। मृत व्यक्ति ने अपने कथित सुसाइड नोट में लिखा है कि एनआरसी मेरी मौत के लिए जिम्मेदार है। मृतक का नाम प्रदीप कर है। उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा 4 नवंबर से पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा के बाद प्रदीप कर सोमवार को बेचैन हो गए।
प्रदीप कर का जन्म और पालन-पोषण पश्चिम बंगाल में हुआ था, लेकिन उनके पिता बांग्लादेश से आए थे। ऐसा उनके परिवार ने बताया। विपक्षी भाजपा असम की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) प्रकाशित करने की मांग कर रही है।
बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ- बीजेपी
बीजेपी का आरोप है कि बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ हो गई है और एनआरसी उन्हें बाहर निकालने में मदद करेगा। इस बीच इस कथित आत्महत्या ने एक राजनीतिक बहस छेड़ दी है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को भाजपा की भय और विभाजन की राजनीति का अभियोग करार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
NRC मेरी मौत के लिए जिम्मेदार
आत्महत्या की खबर मिलने के बाद प्रदीप कर के आवास पर पहुंचे बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर मुरलीधर शर्मा ने बताया कि एक डायरी बरामद हुई है, जिसके एक पन्ने पर लिखा है कि एनआरसी मेरी मौत के लिए जिम्मेदार है। प्रदीप कर के परिवार के हवाले से पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सोमवार को एसआईआर की घोषणा हुई थी। उसके बाद से ही वह बेचैन रहने लगे थे। उनके परिवार को लगा कि उनकी तबियत खराब है। रात का खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह में उन्हें कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
ममता का बीजेपी पर निशाना
प्रदीप कर की आत्महत्या की खबर के बाद सीएम ममता बनर्जी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि 57 वर्षीय प्रदीप कर ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने एक नोट छोड़ा है जिसमें लिखा है कि एनआरसी मेरी मौत के लिए ज़िम्मेदार है। भाजपा की भय और विभाजन की राजनीति का इससे बड़ा अभियोग और क्या हो सकता है? यह सोचकर मैं अंदर तक हिल जाती हूं कि कैसे भाजपा ने वर्षों से एनआरसी के डर से, झूठ फैलाकर, दहशत फैलाकर और वोटों के लिए असुरक्षा का हथियार बनाकर निर्दोष नागरिकों को सताया है।
ये भी पढ़ें: UP SIR: यूपी में 70% वोटरों को नहीं दिखाना होगा डॉक्यूमेंट, ऐसे हो जाएगी मतदाताओं की पहचान
बंगाल नफरत पर पलने वालों की नहीं- ममता
पश्चिम बंगाल में एनआरसी की अनुमति न देने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से मांग करती हूं कि वह इस बेरहम खेल को हमेशा के लिए बंद करे। बंगाल कभी भी एनआरसी की अनुमति नहीं देगा और न ही किसी को भी हमारे लोगों की गरिमा या अपनत्व से वंचित करने की अनुमति देगा। हमारी धरती मां, माटी और मानुष की है, नफरत पर पलने वालों की नहीं। दिल्ली के जमींदारों को यह बात जोर से और साफ सुननी चाहिए।
A man in bengal committed suicide due to nrc cm mamata banerje attacked on bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














