Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

J&K के कुपवाड़ा में नवजात सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

  • Written By: सूर्यकांत तिवारी
Updated On: Feb 09, 2023 | 08:28 AM

photo- ani

Follow Us
Close
Follow Us:

जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले (Kupwara district) एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। दुःख की बात यह है कि इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। एक बच्चा तो मात्र दो दिन का था। जानकारी के अनुसार यहां के क्रालपोरा (Kralpora) में रहने वाले एक गैर स्थानीय परिवार के पांच सदस्यों की मंगलवार रात को कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया।  

जानकारी के अनुसार मृतक परिवार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर निवासी माजिद अंसारी अपने परिवार के साथ क्रालपोरा में एक किराए के मकान में रह रहा था। परिवार में वह, अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था।  तीन बच्चों में एक 7 साल, दूसरा 5 साल और तीसरा महज दो दिन का था। पहले परिवार के सभी पांच सदस्य सुबह बेहोशी की हालत में पाए गए। आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें जब अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। 

J&K | Five members of a family were found dead in Kupwara I reached here in an ambulance & saw 5 people lying dead in a room incl 3 children in which two were 5-7 year old and one was 2 days old. Cause of death can be due to monoxide poisoning: Mohd Shafi, BMO Kralpora (08.02) pic.twitter.com/lEB3KMCG0g — ANI (@ANI) February 9, 2023

सम्बंधित ख़बरें

खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO

वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

यूपी पुलिस का अश्लील वीडियो वायरल… हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही की आपत्तिजनक हरकतें देख अफसरों के उड़े होश

पहले HDFC Bank की आस्था सिंह, अब राजेश सिंह ने आरपीएफ जवान को धमकाया…’अंखिया निकाल लेब’, Video देखें

बीएमओ क्रालपोरा  मोहम्मद शफी ने बताया कि जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। मैं एंबुलेंस में यहां पहुंचा और देखा कि एक कमरे में 5 लोग मृत पड़े हैं जिनमें 3 बच्चे हैं जिनमें दो 5-7 साल के और एक 2 दिन का था। मौत का कारण मोनोऑक्साइड विषाक्तता हो सकता है। परिवार के सदस्यों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दम घुटने का संभावित मामला हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

5 people of same family including newborn died under suspicious circumstances in jks kupwara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2023 | 08:28 AM

Topics:  

  • Bijnor
  • Jammu and Kashmir
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.