अफगानिस्तान में आया 5.8 तीव्रता वाला भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस किए गए तेज झटके
- Written By: शुभम सोनडवले
Earthquake in three countries File Photo
काबुल/नई दिल्ली. अफगानिस्तान (Afghanistan) में शनिवार को भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 रही। भूकंप के तेज झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए हैं। फिलहाल, भूकंप से किसी के हताहत/घायल या मकानों के गिरने/क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके रात 9 बजकर 31 मिनट के करीब महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से सहमें लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकले। भूकंप की तीव्रता 5.8 रही और इसकी गहराई जमीन से 181 किलोमीटर अंदर थी।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे युद्ध की आहट! ईरान-अमेरिका संकट के बीच ताइवान पर चीन का सैन्य दबाव, भेजे दो शक्तिशाली युद्धपोत
चौथी बार अस्पताल पहुंचे इमरान खान: सरकारी अस्पताल के इलाज से PTI नाखुश, निजी डॉक्टरों की देखरेख पर अड़ी पार्टी
खाड़ी देशों में नागरिकता संकट: कुवैत और बहरीन ने अपने ही हजारों नागरिकों को किया बेदखल; ईरान कनेक्शन आया सामने
OPEC से UAE की विदाई: क्या भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल? जानें कच्चे तेल के बाजार में मचे भूचाल के मायने
Earthquake of Magnitude:5.8, Occurred on 05-08-2023, 21:31:48 IST, Lat: 36.38 & Long: 70.77, Depth: 181 Km ,Location: Hindu Kush Region,Afghanistan for more information Download the BhooKamp App https://t.co/RXbLMDY0eW @ndmaindia @Indiametdept @KirenRijiju @Dr_Mishra1966 pic.twitter.com/1Tu1TBDqCO — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 5, 2023
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था। जिसके चलते पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत तीनों में ही इसके झटके महसूस किए गए हैं।
इससे पहले 28 जुलाई 2023 को 4.2 तीव्रता वाला भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके शाम 6 बजकर 9 मिनट के करीब महसूस किए गए थे। इसकी गहराई जमीन से 200 किलोमीटर अंदर थी। हालांकि, इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।
गौरतलब है कि पिछले महीने (मई), तालिबान के नेतृत्व वाले अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएनडीएमए) ने बताया कि अप्रैल में प्राकृतिक आपदाओं के कारण 13 प्रांतों में कम से कम 42 लोग मारे गए और 54 अन्य घायल हो गए।
बता दें कि 2.0 या 3.0 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होता है, जबकि 6.0 तीव्रता या इससे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक और विनाशकारी होता है। जियोलॉजिस्ट के मुताबिक भूकंप की असली वजह टेक्टोनिक प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा माइन टेस्टिंग, वोल्केनिक इरप्शन और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं।
