Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट पर करीब 49 प्रतिशत मतदान, कई बड़ी हस्तियों ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर करीब 49 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक 57.06 प्रतिशत मतदान नासिक जिले के डिंडोरी में हुआ, जबकि सबसे कम 41.70 प्रतिशत मतदान ठाणे जिले के कल्याण में हुआ।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: May 20, 2024 | 08:34 PM

बॉलीवुड हस्तियों ने किया वोट (फोटो: पीटीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 संसदीय सीट पर शाम पांच बजे तक करीब 48.88 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई क्षेत्र और उत्तरी महाराष्ट्र के इन 13 निर्वाचन क्षेत्रों में से सबसे अधिक 57.06 प्रतिशत मतदान नासिक जिले के डिंडोरी में हुआ, जबकि सबसे कम 41.70 प्रतिशत मतदान ठाणे जिले के कल्याण में दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, पालघर में 54.32 प्रतिशत, नासिक में 51.16 प्रतिशत, भिवंडी में 48.89 प्रतिशत, धुले में 48.81 प्रतिशत, मुंबई उत्तर में 46.91 प्रतिशत, मुंबई उत्तर मध्य में 47.32 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पूर्व में 48.67 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पश्चिम 49.79 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण 44.22 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण मध्य 48.26 प्रतिशत और ठाणे 45.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

#LokSabhaElections2024 | 57.47% voter turnout recorded in the fifth phase of elections. Bihar- 52.60%
Jammu & Kashmir- 54.49%
Jharkhand- 63.00%
Ladakh-67.15%
Maharashtra- 48.88%
Odisha- 60.72%
Uttar Pradesh-57.79%
West Bengal- 73.00% pic.twitter.com/lhXLcYiBC8
— ANI (@ANI) May 20, 2024

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के साथ ठाणे के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र शिवसेना-भाजपा का गढ़ है और सत्तारूढ़ गठबंधन यहां सभी 10 सीट जीतेगा। इन 10 सीट में मुंबई की छह, ठाणे की तीन और पालघर की एक सीट शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

चुनावी गर्मी में आग! संभाजीनगर में अजित पवार गुट के कार्यालय को जलाने की कोशिश; पुलिस ने आरोपी दबोचा

जालना चुनाव से मनपा की तिजोरी मजबूत, नो-ड्यूज नियम का असर: जालना मनपा को बड़ा आर्थिक लाभ

जालना मनपा चुनाव: प्रचार तेज, खर्च पर निर्वाचन आयोग की सख्ती; प्रशासन अलर्ट

प्रभाग 5 में मजलिस का शक्ति प्रदर्शन, इम्तियाज जलील ने किया चार उम्मीदवारों के कार्यालय का उद्घाटन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने निर्वाचन आयोग से मुंबई में मतदान की धीमी गति की शिकायतों पर गौर करने का अनुरोध किया है। उन्होंने एक बयान में कहा, “कुल मतदान की गति बहुत धीमी होने की कई शिकायतें मिली हैं।”

शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे ने मुंबई के दादर इलाके में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीं, शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने दक्षिण मुंबई के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। मुंबई के कई हिस्सों में मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ नजर आई।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उद्योगपति रतन टाटा और अनिल अंबानी एवं अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव सहित कई हस्तियों ने मतदान किया। इनके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, अभिनेत्री जान्हवी कपूर, अभिनेता एवं फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और मराठी रंगमंच के अभिनेता प्रशांत दामले ने भी शुरुआती घंटों में मतदान किया।

मशहूर अभिनेता अनुपम खेर, अनिल कपूर, अशोक सराफ, शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी मुंबई में मतदान किया। कुछ मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं की कतारें लग गई थीं। वहां मतदाताओं ने कहा कि वे दिन में गर्मी से बचना चाहते हैं वहीं कुछ लोग काम पर जाने से पहले मतदान करना चाहते थे। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर में कुछ मतदान केंद्रों पर ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) में खराबी की सूचना मिली थी हालांकि उन्हें तुरंत ठीक कर दिया गया।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि मतदान केंद्रों के बाहर सुविधाओं को लेकर काफी शिकायतें मिली हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत और सुनील राउत मुंबई के भांडुप में अपने मतदान केंद्र के बाहर ‘भ्रष्ट आचरण’ में शामिल पाए गए। पूर्व सांसद ने यह भी दावा किया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के दो कार्यकर्ताओं को ‘डमी’ ईवीएम का उपयोग करने के “अवैध एवं भ्रष्ट आचारण” को लेकर गिरफ्तार किया गया।

राज्यसभा सदस्य संजय राउत के भाई एवं विधायक सुनील राउत ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मतदाताओं को जानकारी देने के उद्देश्य से मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे के बाहर एक डमी ईवीएम रखी गई थी। उन्होंने दावा किया कि फिर भी पुलिस ने राजनीतिक दबाव में इसे हटा दिया। (एजेंसी)

49 percent voting in 13 lok sabha seats of maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2024 | 08:34 PM

Topics:  

  • Lok Sabha Elections 2024
  • Loksabha Elections 2024
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.