Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिमाचल में बादल फटने के बाद 49 लोग लापता, बोले CM सुक्खू- यह आपदा चिंता का विषय

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद 49 से अधिक लापता लोगों को ढूंढने के लिए आज भी बचाव अभियान जारी है। इस तबाही पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, यह आपदा चिंता का विषय है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 02, 2024 | 12:40 PM

डिज़ाइन फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद 49 से अधिक लापता लोगों को ढूंढने के लिए आज शुक्रवार को भी बचाव अभियान जारी है। हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से मची तबाही पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहत-बचाव कार्य जोरों पर है। हमारे प्रशासनिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हैं।

#WATCH | Himachal Pradesh | Latest visuals from Shat village of Kullu where Malana Dam on the Parvati River burst leaving houses, temples and crops damaged in the area. pic.twitter.com/OuUt34wLzj — ANI (@ANI) August 2, 2024

हांलांकि राज्य में एक बिजली परियोजना स्थल पर फंसे 29 लोगों को पूरी रात चले अभियान के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। मामले पर आज CM सुक्खू ने कहा कि राहत-बचाव कार्य जोरों पर है। हमारे प्रशासनिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हैं। मैं अभी प्रभावित इलाके में जा रहा हूं। निश्चित रूप से नुकसान हुआ है। सबसे बड़ा नुकसान, हमें जो लोग छोड़कर गए हैं उनका है। जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी बॉडी को निकालने का काम किया जा रहा है।

#WATCH | On the cloudburst incident, Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says, ” Rescue and relief operations are in full swing…I am going to visit the spot from where the most number of people are missing…if the sunlight comes out, the rescue operation can be carried… pic.twitter.com/zwFDGSPauq — ANI (@ANI) August 2, 2024

इसके साथ ही CM सुक्खू ने जानकारी दी की 49 के करीब लोग लापता हैं। आज मौसम थोड़ा साफ हुआ है। हमारा मुख्य लक्ष्य फंसे हुए लोगों को बाहर निकालना है। पर्यटक यहां आए लेकिन वे नदी-नालों के किनारे न जाए। मनाली की भी सड़कें टूटी है, वहां पर फौरी तौर पर सड़कों को जोड़ा गया है। यह आपदा चिंता का विषय है।

यहां पढ़ें- आज फिर वायनाड का दौरा करेंगे राहुल और प्रियंका गांधी, 190 की मौत, 220 लोग अभी भी लापता

जानकारी दें कि हिमाचल में बादल फटने के बाद 20 से अधिक घर, छह दुकानें, चार मुख्य पुल और दो पैदल पुल बाढ़ के पानी में बह गए। प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क बाधित हो गया है। राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 27 जून को मॉनसून के आगमन के बाद से अब तक वर्षाजनित घटनाओं में 73 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को 649 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है।

यहां पढ़ें- MP समेत इन 24 राज्यों में होगी भारी बारिश,केदारनाथ यात्रा रुकी, जानें महाराष्ट्र का मौसम

घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की थी और राज्य में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया था। गृह मंत्री शाह ने इस स्थिति में मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

49 people missing after cloudburst in himachal cm sukhu said this disaster is a matter of concern

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2024 | 12:38 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

अयोध्या में फिर मनेगी दिवाली! राम मंदिर शिखर पर 25 नवंबर को ध्वजा फहराएंगे PM मोदी, संतों में जश्न

2

G20 समिट में PM ने दुनिया को चेताया, AI और आतंकवाद पर दो टूक, ऑस्ट्रेलिया-कनाडा के साथ महागठबंधन

3

G20 Summit: जोहान्सबर्ग में दिखा भारत का जलवा, पीएम मोदी ने शेयर किया हाइलाइट्स का VIDEO

4

अमेरिका-यूरोप की दादागिरी खत्म! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया-कनाडा संग की खास डील, जानिए क्या है ACITI?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.