-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- 3 Member Investigation Committee Reached Justice Yashwant Vermas Residence Know New Information
Yashwant Verma Controversy: जस्टिस यशवंत वर्मा के घर जांच के लिए पहुंची टीम, क्या खुलेगा नकदी का कोई नया राज?
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
यह जांच उस घटना से जुड़ी है, जब जस्टिस वर्मा के आवास पर आग लगी थी। उस समय उनके घर से कथित रूप से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की बात सामने आई थी। इस मामले ने न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी थी।

यशवंत वर्मा, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी CJI संजीव खन्ना द्वारा गठित तीन सदस्यीय आंतरिक जांच समिति पहुंची। यह टीम करीब 45 मिनट तक वहां मौजूद रही। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि जांच दल ने जस्टिस वर्मा से कोई सीधी बातचीत की या नहीं।
बता दें, यह कमेटी 14 मार्च 2025 की रात उनके घर में लगी आग और उस दौरान कथित तौर पर नकदी मिलने के मामले की जांच के लिए बनाई गई है। कमेटी में कर्नाटक हाई कोर्ट के एक जज सहित तीन सदस्य शामिल हैं।
पुलिसकर्मियों की भूमिका और सहयोग
आग लगने की घटना के बाद सबसे पहले मौके पर पहुंचे पांच पुलिसकर्मियों ने अपने मोबाइल फोन दिल्ली पुलिस मुख्यालय को सौंप दिए हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, इन उपकरणों से प्राप्त जानकारी जांच समिति के लिए अहम साबित हो सकती है। इनमें तुगलक रोड थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ), एक सब-इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं। जांच अधिकारी भी इनमें से एक हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने इन पुलिसकर्मियों को बुलाकर जांच में पूरा सहयोग करने और हर जानकारी साझा करने का निर्देश दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
#WATCH | Delhi | Three-member Judge committee to probe allegations against Justice Yashwant Varma arrives at his residence pic.twitter.com/WyzSikUMPa — ANI (@ANI) March 25, 2025
जांच का उद्देश्य और पृष्ठभूमि
यह जांच उस घटना से जुड़ी है, जब जस्टिस वर्मा के आवास पर आग लगी थी। उस समय उनके घर से कथित रूप से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की बात सामने आई थी। इस मामले ने न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर करने की सिफारिश की थी, लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने इसका विरोध जताया है। जांच समिति का गठन इस विवाद को सुलझाने और तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए किया गया है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जस्टिस वर्मा के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा। यह मामला न केवल न्यायपालिका की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहा है, बल्कि जनता के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जांच के नतीजे इस बात को तय करेंगे कि क्या यह आरोप सही हैं या महज एक साजिश का हिस्सा।
3 member investigation committee reached justice yashwant vermas residence know new information
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














