- Hindi News »
- India »
- 27 Women Elected To Madhya Pradesh Assembly
मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए कुल 27 महिलाएं निर्वाचित, सबसे ज्यादा 21 भाजपा की
- Written By: शुभम सोनडवले

PTI Photo
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा (MP Assembly Election) के लिए कुल 27 महिलाएं चुनी गई हैं, जिनमें से 21 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं और छह कांग्रेस (Congress) के टिकट पर निर्वाचित हुई हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा ने कुल 230 में से 163 सीटें जीत कर सत्ता बरकरार रखी जबकि कांग्रेस 66 सीटें हासिल कर विपक्षी दल के तौर पर कायम है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जीतने वाली महिलाओं की संख्या 20 थी।
मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर मतदान हुआ था और नतीजे रविवार को घोषित किए गए। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू और भाजपा की कृष्णा गौर महिलाओं में सबसे बड़े अंतर से जीतीं। उन्होंने गोविंदपुरा में कांग्रेस के रवींद्र साहू को 1.06 लाख मतों से हराया। इस सीट से बाबूलाल गौर ने 1980 से 2013 के बीच लगातार आठ बार जीत हासिल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
गृह मंत्रालय ने बागेश्वर धाम को दी बड़ी मंजूरी, मिला FCRA लाइसेंस; अब विदेशी भक्त भी दे सकेंगे चंदा
फिर मुसीबत में BJP के कैलाश…इस बयान के बाद कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग; जाएगी विधायकी?
अब किसान सिर्फ फसल ही नहीं, बिजली भी उगाएंगे…CM मोहन यादव का हरित ऊर्जा मास्टरप्लान
प्रियंका मीना ने दिग्विजय सिंह के छोटे भाई को हराया
भाजपा की मालिनी गौड़ ने इंदौर-4 सीट से 69,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा की ही प्रियंका मीना ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौड़ा से 61,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराकर एक बड़ा उलटफेर कर दिया। वह 31 साल की सबसे कम उम्र की विधायक भी हैं। लक्ष्मण सिंह पांच बार लोकसभा सांसद और तीन बार विधायक भी रह चुके हैं।
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस बुरहानपुर से विजयी
उषा ठाकुर (महू) और मीना सिंह (मानपुर), जो दोनों मंत्री थीं, साथ ही सांसद रीति पाठक (सीधी), पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस (बुरहानपुर) और पूर्व राज्यसभा सदस्य संपतिया उइके (मंडला) अन्य महिलाएं हैं जो भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। इनके अलावा मंजू दादू (नेपानगर), गंगाबाई उइके (घोड़ाडोंगरी), प्रतिमा बागरी (राय गांव), राधा सिंह (चितरंगी), नीना वर्मा (धार), निर्मला भूरिया (पेटलावद), कंचन तनवे (खंडवा), छाया मोरे (पंधाना), गायत्री राजे पवार (देवास), सरला बृजेंद्र रावत (सबलगढ़), ललिता यादव (छतरपुर) और उमा खटीक (हट्टा) ने भी भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता है।
अनुभा मुंजारे ने बालाघाट से मंत्री गौरीशंकर बिसेन को हराया
कांग्रेस की ओर से अनुभा मुंजारे ने बालाघाट से मंत्री गौरीशंकर बिसेन को हराया। विपक्षी दल कांग्रेस से सेना पटेल (जोबट), निर्मला सप्रे (बीना), चंदा सिंह गौड़ (खरगापुर), साध्वी राम सिया भारती (मलहरा) और झूमा सोलंकी (भीकनगांव) भी विजयी रहीं। रविवार को घोषित विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर सिमट गई जबकि एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई। (एजेंसी)
27 women elected to madhya pradesh assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एस. जयशंकर ने किया राष्ट्रपति ली का भव्य स्वागत, कहा- द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने का संकल्प सराहनीय
Apr 19, 2026 | 10:09 PMसाइबर ठगी का भंडाफोड़, हैदराबाद पुलिस ने 52 साइबर अपराधी, 32 बैंक अफसरों को किया गिरफ्तार
Apr 19, 2026 | 10:06 PMडिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर लगेगी लगाम, CBI लॉन्च करेगा ‘अभय’ AI चैटबॉट
Apr 19, 2026 | 10:02 PMक्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PMसावधान! चुनाव में ‘फेक न्यूज’ और ‘Deepfake’ फैलाया तो खैर नहीं; चुनाव आयोग करेगा कार्रवाई
Apr 19, 2026 | 10:00 PMOCI कार्ड से लेकर छात्रवृत्ति तक… उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की यात्रा से श्रीलंका में निवेश की नई राहें खुली
Apr 19, 2026 | 09:54 PMयूपी की कन्या सुमंगला योजना: 27 लाख बेटियों को मिला लाभ, जन्म से ग्रेजुएशन तक मदद
Apr 19, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM














