Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संसद की सुरक्षा चूक मामले में 2 आरोपियों को जमानत, दिल्ली न छोड़ने की शर्त

2023 संसद की सुरक्षा में चूक मामले में आरोपी नीलम आजाद और महेश कुमावत को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। इन दोनों की जमानत की पुलिस विरोध करती रही, लेकिन कोर्ट ने अर्जी मंजूर कर ली।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 02, 2025 | 04:21 PM

संसद की सुरक्षा में चूक (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 2 आरोपियों को जमानत मिल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने नीलम आजाद और महेश कुमावत को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है। हालांकि दिल्ली पुलिस नीलम और महेश की जमानत का विरोध कर रही थी, लेकिन कोर्ट ने दोनों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।

यह मामला 2023 में संसद की सुरक्षा चक्र को तोड़ने से जुड़ा हुआ है। 13 दिसंबर को संसद की कार्यवाही के दौरान निचले सदन यानी लोकसभा के दर्शक दीर्घा से एक युवक हॉल में कूद गया था। उसने संसद के अंदर पीले रंग का धुंआ छोड़ा था। इस दौरान संसद में बेहद अफरा-अफरा तफरी का माहौल बन गया था। खास बात यह है कि इससे पहले इसी दिन संसद पर 2001 में हमला हुआ था। हालांकि आरोपियों को तत्काल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब इसी मामले में दोनों को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिली है।

निचली अदालत ने खारिज कर दी थीं जमानत याचिका

सम्बंधित ख़बरें

गणतंत्र दिवस पर चीलों को चिकन की दावत देगी सरकार, क्यों लिया ये अनोखा फैसला?

तेहरान की सड़कों पर लाशें! खामनेई ने प्रदर्शनकारियों पर चलवाईं गोलियां, 200 लोगों की मौत के बाद बिगड़े हालात

ब्लिंकिट से रात में महिला ने मंगाई ऐसी चीज, डिलीवरी बॉय को हुआ शक और बच गई जान- VIDEO

कॉलेज का विवाद पहुंचा थाने! इंदौर के द्वारकापुरी में छात्रों का भारी हंगामा, पुलिस के फूले हाथ-पांव- VIDEO

महेश कुमावत और नीलम आजाद ने इससे पहले निचली अदालत में जमानत की अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद जमानत के लिए दोनों आरोपियों ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट में 21 मई तक मामले पर सुनवाई हुई थी और कोर्ट फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं दिल्ली पुलिस ने जमानत के खिलाफ कई दलीलें दी थीं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों का इरादा 2001 में संसद पर हमले की भयावह यादों को ताजा करना था। इसलिए निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखना चाहिए। इसके बावजूद भी दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों आरोपियों को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी।

हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में जाम छलकाने लगे वकील साहब, जज ने दिया एक्शन का…

जमानत के साथ लगाईं शर्तें

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत की शर्तों में कहा कि नीलम आजाद और महेश कुमावत मीडिया से बात नहीं करेंगे। इसके साथ ही वे सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट भी नहीं करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र छोड़ने की इजाजत नहीं है।  दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और न्यायमूर्ति हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ ने दोनों को 50,000 रुपये के निजी मुचलका भरना पर जमानत दी है।

2 accused get bail in parliament security lapse case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2025 | 04:21 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • Latest News
  • Parliament

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.