राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं द्रौपदी मुर्मू, देश की पहली आदिवासी महिला चढ़ेगी रायसेन हिल की सीढ़ी
- Written By: रवि शुक्ला
नई दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती ख़त्म हो गयी है। इसके साथ ही NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतकर देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। मुर्मू ने तीसरे चरण में ही विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया। मुर्मू के जितने के बाद यह पहला मौका होगा जब कोई महिला आदिवासी रायसेन हिल की सीढ़ी चढ़ने वाली हैं।
पहला राउंड: मुर्मू को मिले 540 वोट
राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती की गई। लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 776 सांसदों के वोट मान्य थे। हालांकि, इनमें 15 मत रद्द हो गए, जबकि कुछ सांसदों ने वोट नहीं डाले थे। कुल 748 सांसदों के 5,23,600 वैल्यू तक के वोट काउंट हुए। इनमें
1. द्रौपदी मुर्मू
सम्बंधित ख़बरें
राष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
वे पंजाबियों के गद्दार… राघव चढ्ढा पर भड़के भगवंत मान, राष्ट्रपति से मुलाकात करने दिल्ली पहंचे मुख्यमंत्री
दिल्ली से शिफ्ट होगा राष्ट्रपति ऑफिस, 175 साल पुरानी मिट्टी की इमारत होगी नया ठिकाना, क्यों हो रहा बदलाव?
बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश!
- द्रौपदी मुर्मू को मिले: 540 वोट
- इन वोटों की वैल्यू रही: 3,78,000
2. यशवंत सिन्हा
- यशवंत सिन्हा को मिले: 208 वोट
- इन वोटों की वैल्यू रही: 1,45,600
दूसराराउंड: द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले
राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि, “दूसरे दौर के बाद, जहां पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम में गणना की गई – कुल वैध मत 1138 और उनका कुल मूल्य 1,49,575। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी कीमत 44,276 है।”
उन्होंने कहा, “यदि मैं संसद के पहले के परिणामों को शामिल करूँ, तो अब तक कुल 1,886 वैध मतों का मूल्य 6,73,175 है, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,349 मत मिले, जिनका मूल्य 4,83,299 है। यशवंत सिन्हा को 537 वोट मिले, जिनकी कीमत अब तक 1,89,876 है।”
तीसरा चरण: 10 राज्यों के वोटों की गई गिनती
तीसरे चरण में 10 राज्यों के वोटों की गिनती की गई। इसमें कर्नाटक, केरल, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब हैं। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। वैध मतों का कुल मूल्य 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट, यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।
उनका कार्यकाल होगा बेहद सफल
मुर्मू की जीत पर बधाई देते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, “द्रौपदी मुर्मू के नाम के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में एनडीए द्वारा प्रस्ताव को पार्टी लाइनों के समर्थन के साथ पूरा किया गया है … मुझे यकीन है कि उनका कार्यकाल बहुत सफल होगा।”
भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न
द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा ने सुबह से जी जीत की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी के मद्देनजर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जमा हुए और मुर्मू की जीत पर जोरदार उत्साह मनाया। भाजपा कार्यालय से लेकर पूरे दीनदयाला रोड पर लोगों का हुजूम रहा। दिल्ली के साथ-साथ मुर्मू के गृह राज्य ओड़िशा में भी जोरदार जश्न मनाया। वहीं मयूरभंज जिले के उनके गांव में भी लोग जश्न मना रहे हैं।
#WATCH | A large crowd gathers outside BJP Headquarters in Delhi in celebration, as NDA's Presidential candidate Droupadi Murmu gets closer to victory. pic.twitter.com/4YUMAE7m2N — ANI (@ANI) July 21, 2022
17 सांसद और 100 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मतदान के दौरान विपक्षी दलों के 17 सांसदों और 104 से ज्यादा विधायकों ने यशवंत सिन्हा की जगह द्रौपदी मुर्मू को मतदान किया।
