Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘अग्निपथ’ पर मचे बवाल के बीच रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस समेत रांची की 12 ट्रेनें रद्द

  • By दामिनी सिंह
Updated On: Jun 18, 2022 | 02:05 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची : केंद्र सरकार (Central Government) की सैन्य बलों में भर्ती से जुड़ी ‘अग्निपथ’ (Agneepath)योजना पर देश के अनेक हिस्सों में मचे बवाल के बीच रेलवे ने रांची मंडल की 12 ट्रेन को रद्द कर दिया है और कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जा रहा है। रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि पूर्व-मध्य रेलवे एवं पूर्व-रेलवे के क्षेत्र में छात्र आंदोलन के कारण रांची रेल (Ranchi Railway) मंडल से परिचालित 12 ट्रेन को अब तक रद्द किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य ट्रेन के बारे में आज की परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपद्रव के चलते कई ट्रेन का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है। 

निशांत कुमार के मुताबिक, जिन ट्रेन को फिलहाल रद्द किया गया है, वे इस प्रकार हैं- 1) ट्रेन संख्या 18624, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस 2) ट्रेन संख्या 12019, हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस 3) ट्रेन संख्या 12020, रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस 4) ट्रेन संख्या 12826, आनंदविहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 5) ट्रेन संख्या 15028, गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस 6) ट्रेन संख्या 18625, पूर्णियाकोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 7) ट्रेन संख्या 18623, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस 8) ट्रेन संख्या 12365, पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस 9) ट्रेन संख्या 18621, पटना-हटिया एक्सप्रेस 10) ट्रेन संख्या 15027, हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 11) रांची-दुमका एक्स्प्रेस 12) रांची-गोड्डा एक्स्प्रेस

निशांत कुमार ने बताया कि शनिवार के हालात को देखते हुए रांची मंडल में चलने वाली अन्य ट्रेन के बारे में भी फैसला लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि रेलवे ज्यादा से ज्यादा ट्रेन को चलाने का प्रयास कर रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। (एजेंसी)

12 trains of ranchi including ranchi howrah shatabdi express canceled amid ruckus on agneepath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2022 | 02:05 PM

Topics:  

  • Train Cancelled List

सम्बंधित ख़बरें

1

यात्रिगण ध्यान दें! मुंबई-पुणे रेलवे लाइन पर मेगा ब्लॉक, देखें कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द

2

रेलयात्रियों के लिए अलर्ट! कई ट्रेनें 23 नवंबर तक रद्द, जानें क्या है कारण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.