- Hindi News »
- Photos »
- 10 Big Rules Will Change From April 1 2025 What Will Be Impact Your Pocket
आज से बदल रहे हैं ये 10 बड़े नियम, क्या होगा आपकी जेब पर असर, जानते हैं तस्वीरों के माध्यम से क्या होगा बदलाव
नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
1 अप्रैल 2025 से बदल जाएंगे यह 10 बड़े नियम। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। 1 अप्रैल 2025 से बैंकिंग, GST, इनकम टैक्स और डिजिटल पेमेंट जैसे कई सेक्टर्स में बदलाव लागू होंगे, जिनका असर हर आम नागरिक और बिजनेस करने वालों की जेब पर पड़ेगा। ऐसे में अगर आप पहले से तैयार रहेंगे, तो किसी भी परेशानी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले 10 बड़े बदलाव के बारे में...

यूपीआई (सौ. सोशल मीडिया )
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
कमाई घटी, खर्च बढ़ा: बढ़ते ईंधन दामों से बेहाल ऑटो चालक, नागपुर में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
UPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
PhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम

डोरमेंट अकाउंट किए जाएंगे बंद: 1 अप्रैल 2025 से National Payments Corporation of India फ्रॉड और फिशिंग स्कैम को रोकने के लिए UPI ID को डिसेबल कर देगा, जो पिछले 12 महीनों में इस्तेमाल नहीं की गई है। जो यूजर्स अपनी डोरमेंट UPI ID को फिर से एक्टिवेट नहीं करते हैं, वे उन्हें पूरी तरह से खो सकते हैं। इसलिए बिना किसी रुकावट के डिजिटल पेमेंट करने के लिए आपको डोरमेंट UPI ID को फिर से एक्टिव करना ही होगा।

अब FD होगी ज्यादा फायदेमंद: फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। 1 अप्रैल से FD, RD और इस तरह की दूसरी सेविंग स्कीम्स पर बैंक 1 लाख रुपये तक के ब्याज पर TDS नहीं काटेगा। ध्यान दें कि यह लिमिट सीनियर सिटीजन के लिए तय की गई है, उनके लिए पहले ये लिमिट 50 हजार रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 1 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, दूसरे निवेशकों को भी राहत दी गई है, और उनके लिए इस लिमिट को 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है। यानी सीनियर सिटीजन को FD पर अगर एक साल में 1 लाख रुपये तक का इंटरेस्ट मिलता है, तो उस पर कोई TDS नहीं कटेगा। सीनियर सिटीजन के लिमिट को सीधा डबल कर दिया गया है, जिससे उन्हें काफी फायदा होगा।

सेविंग अकाउंट और FD इंटरेस्ट रेट में बदलाव: अधिकतर बैंक 1 अप्रैल से सेविंग अकाउंट और FD की ब्याज दरों में बदलाव करने जा रहे हैं। SBI बैंक, HDFC बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और IDBI बैंक जैसे कई बैंकों ने अपनी FD और स्पेशल FD के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। आप बैंक की वेबसाइट पर जाकर एक अप्रैल से लागू होने वाली ब्याज दरों को चेक कर सकते हैं।

डिविडेंड पाने के लिए पैन-आधार करना होगा लिंक: अगर आपका पैन-आधार लिंक (PAN-Aadhaar link) नहीं है, तो 1 अप्रैल से आपको स्टॉक्स पर डिविडेंड नहीं मिलने वाला है। इसके साथ ही कैपिटल गेन पर TDS की कटौती भी बढ़ जाएगी और आपको फॉर्म 26AS में कोई क्रेडिट भी नहीं मिलेगा।

डीमैट-म्यूचुअल फंड अकाउंट के नियम होंगे कड़े: SEBI ने म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट खोलने के नियमों को और सख्त किया है। नए नियमों के मुताबिक सभी निवेशकों को अपने KYC और नॉमिनी डिटेल को फिर से अपडेट करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपका डीमैट अकाउंट फ्रीज किया जा सकता है। हालांकि, आप फ्रीज हुए अकाउंट को फिर से एक्टिव करा सकते हैं।

सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी: 1 अप्रैल से अगर आपके सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं है, तो बैंक आप पर जुर्माना लगा सकते हैं। विभिन्न बैंकों की मिनिमम बैलेंस लिमिट अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए जुर्माने से बचने के लिए अपने बैंक की पॉलिसियों को समझ लें।

जीएसटी 2.0 (सौ. सोशल मीडिया )

LPG गैस सिलेंडर (सौ. सोशल मीडिया )

नए टैक्स नियम होंगे लागू: बजट 2025-26 में मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में बड़ी राहत मिली थी। 1 अप्रैल 2025 से सालाना 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री होगी, यह राहत केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी, जो नए टैक्स रिजीम को चुनते हैं। असेसमेंट ईयर 2025-26 आधिकारिक तौर पर 1 अप्रैल से शुरू होगा। यानी अब से नया टैक्स सिस्टम डिफॉल्ट होगा। अगर कोई टैक्सपेयर 80C का बेनिफिट लेने के लिए ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत टैक्स फाइल करना चाहता है, तो उसे इसका विकल्प अलग से चुनना होगा।
10 big rules will change from april 1 2025 what will be impact your pocket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
28 साल का शासन, पर एक को भी नहीं दी सजा-ए-मौत! 18वीं सदी में अहिल्याबाई होल्कर ने ऐसे कायम किया ‘रामराज्य’
May 31, 2026 | 09:26 AMChand Mera Dil BO Collection: क्या दर्शकों को पसंद आ रही है अनन्या-लक्ष्य की लव स्टोरी? जानें अबतक की कुल कमाई
May 31, 2026 | 09:25 AMDelhi Mumbai Terror Module: दिल्ली-मुंबई में हमले की कथित साजिश का दावा, मुंबई से दो संदिग्ध गिरफ्तार
May 31, 2026 | 09:20 AMमौसम का महा-अलर्ट: अगले कुछ घंटों में 17 राज्यों में बरपेगा कुदरत का कहर, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
May 31, 2026 | 09:20 AMIPL 2026 Final के लिए खास इंतजाम, मुंबई-बेंगलुरु से अहमदाबाद तक स्पेशल फ्लाइट और ट्रेनें शुरू
May 31, 2026 | 09:06 AMतंबाकू को कहें अलविदा, महज़ 20 मिनट में शरीर शुरू कर देता है खुद को ठीक करना
May 31, 2026 | 09:03 AMभंडारा में OBC जातिवार जनगणना की मांग को लेकर अनशन 20वें दिन भी जारी, सांसद प्रशांत पडोले का मिला समर्थन
May 31, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM


















