Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्कूल में बच्चों के सामने मिड डे मील वर्कर की खौफनाक हत्या, हिमाचल में फैली दहशत

Murder In Himachal School : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के देहरा उपमंडल में खौफनाक वारदात हुई है। चनौर स्कूल में मिड डे मील वर्कर की बच्चों के सामने हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 12, 2026 | 04:15 PM

हिमाचल पुलिस। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Himachal Mid Day Meal Worker Murder : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। देहरा उपमंडल के चन्नौर प्राइमरी स्कूल में गुरुवार को एक सिरफिरे व्यक्ति ने स्कूल परिसर के भीतर घुसकर मिड-डे मील वर्कर की बच्चों के सामने ही निर्मम हत्या कर दी। इस खूनी वारदात ने न केवल शिक्षा के मंदिर को कलंकित किया है, बल्कि मासूम बच्चों के मन में कभी न मिटने वाला खौफ पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 58 वर्षीय सुलोचना देवी के रूप में हुई है। सुलोचना स्कूल में कुक के पद पर तैनात थीं। गुरुवार दोपहर सवा 12 बजे जब वह बच्चों के लिए खाना पका रही थीं, तभी गांव का ही व्यक्ति हाथ में दराट (तेज धारदार हथियार) लेकर रसोई में घुस आया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आरोपी ने सुलोचना पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। अत्यधिक खून बहने के कारण महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया।

मासूमों के सामने बिखरा खून

यह पूरी वारदात स्कूल के मासूम बच्चों के सामने हुई। अपने सामने अपनी मिड डे मील वाली चाची को लहूलुहान होते देख बच्चे बुरी तरह सहम गए और स्कूल में चीख-पुकार मच गई। हैरानी की बात यह है कि गुरुवार को हड़ताल होने के बावजूद सुलोचना देवी बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्कूल में सेवाएं देने पहुंची थीं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यही सेवा उनके जीवन का अंतिम दिन साबित होगी।

सम्बंधित ख़बरें

कंबोडिया से भारतीयों को ठगा जा रहा… डिजिटल अरेस्ट का पूरा खेल उजागर, कैसे चल रहा था धंधा?

22 साल बाद आया ट्रेन लूट का फैसला: गवाह ही नहीं ढूंढ पाई पुलिस, ठाणे कोर्ट ने दो आरोपियों को किया बरी

गोवंडी में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, गर्भवती ‘रिवॉल्वर गर्ल’ समेत चार आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार

पीरागढ़ी मिस्ट्री पर बड़ा खुलासा, तांत्रिक कमरुद्दीन ने धनवर्षा के नाम पर खिलाए थे जहरीले लड्डू, पहले भी…

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते डाडासीबा के डीएसपी राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है और स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : AMU परिसर में मुस्लिम टीचर की सनसनीखेज हत्या, ‘अब तो मुझे पहचानोगे’ कहकर सिर में दागीं गोलियां

रंजिश और अन्य पहलुओं से तफ्तीश

फिलहाल हत्या के असली कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस रंजिश और अन्य पहलुओं से मामले की तफ्तीश कर रही है। स्कूल परिसर के अंदर हुई इस हत्या से अभिभावकों और शिक्षकों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षण संस्थान भी सुरक्षित नहीं हैं तो बच्चों को भेजना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस का दावा है कि जल्द पूछताछ के बाद हत्या की असली वजह सामने आ जाएगी।

Mid day meal worker murdered in front of school children panic spreads in himachal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2026 | 04:05 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Himachal Pradesh CM
  • Himachal Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.