Budget Session: हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र तीन दिन और, सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, नेता प्रतिपक्ष बोले यहां केवल दो दल
Himachal Budget Session: विधानसभा का बजट सत्र तीन दिन के लिए और बढ़ सकता है, सर्वदलीय बैठक में सहमति बनी, विपक्ष ने गहराई से चर्चा की मांग की थी, अंतिम फैसला सोमवार को होगा।
- Written By: सौरभ शर्मा
हिमाचल प्रदेश विधान सभा
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को तीन दिन और बढ़ाने की संभावना प्रबल हो गई है। रविवार को विधानसभा सचिवालय में हुई सर्वदलीय बैठक में पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सत्र को बढ़ाने पर सहमति जताई। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान और अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे। विपक्ष ने सत्र की अवधि कम किए जाने पर आपत्ति जताई और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की मांग की। साथ ही, बजट पेश करने के समय को लेकर भी बदलाव की मांग उठी। बैठक में होली के अवसर पर तीन दिन के अवकाश और एक सत्र को स्थगित करने पर भी चर्चा हुई। अब इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला सोमवार को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया जाएगा।
हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष
#WATCH | शिमला: विधानसभा बजट सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा, “…हिमाचल प्रदेश में अब केवल दो ही दल हैं। कांग्रेस जो सत्ता में है और विपक्ष में भाजपा। दोनों दलों के जो हमारे विधायक थे उनकी बैठक हुई… हमने इस बात का… pic.twitter.com/4ARVEk6xMT — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025
सम्बंधित ख़बरें
BJP Yuva Morcha प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, भरभरा कर गिर गया मंच
Agra Job Fraud: आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 70 लाख की ठगी, भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच लोग बने शिकार
राहुल गांधी के परशुराम अवतार वाली तस्वीर पर बवाल! BJP ने बताया हिंदू आस्था का अपमान, कांग्रेस ने क्या कहा?
स्वस्थ रहना है तो रोज 10 हजार कदम चलें और योग अपनाएं; रवि किशन ने दिया फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
बजट सत्र की अवधि बढ़ाने पर बनी सहमति
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बैठक में सत्र की अवधि कम किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस बार बजट सत्र केवल 16 दिनों का रखा गया है, जबकि पहले यह 20 दिनों का होता था। विपक्ष ने मांग की कि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए अधिक समय दिया जाए और राज्यपाल के अभिभाषण पर सभी सदस्यों को बोलने का अवसर मिले। इसी बीच, बजट पेश करने के समय में बदलाव को लेकर भी आपत्ति जताई गई। विपक्ष चाहता है कि बजट सुबह 11 बजे पेश हो, जबकि इस बार इसे दोपहर 2 बजे प्रस्तुत करने का प्रस्ताव है।
होली पर अवकाश और सत्र स्थगित करने पर भी चर्चा
बैठक के दौरान होली के अवसर पर तीन दिन का अवकाश रखने का प्रस्ताव भी सामने आया। इसके अलावा, होली के बाद आने वाले शनिवार के सत्र को स्थगित करने पर भी सहमति बनी। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और चाहती है कि विधायक अपने क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दे सदन में उठाएं।
हिमाचल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सोमवार को होगा अंतिम निर्णय
अब इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला सोमवार को विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया जाएगा। यदि कमेटी सत्र को बढ़ाने पर सहमति देती है, तो बजट सत्र 16 दिन की बजाय 19 दिन का हो सकता है। इसके अलावा, बजट पेश करने के समय और होली अवकाश को लेकर भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि बजट सत्र 10 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 16 बैठकें प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को बजट पेश करेंगे।
