Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NHAI अफसरों की पिटाई पर मंत्री अनिरुद्ध की दो टूक, बोले- FIR का मतलब दोषी नहीं

हिमाचल प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने NHAI अधिकारियों की कथित पिटाई मामले पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि FIR का मतलब दोषी नहीं है। आगे मंत्री ने कहा कि NHAI भ्रष्ट विभाग है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 02, 2025 | 09:01 PM

हिमाचल पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

शिमला: एनएचएआई के दो अधिकारियों पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज होने के एक दिन बाद बुधवार को हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘‘प्राथमिकी का मतलब यह नहीं है कि मैं दोषी हूं।” आगे अनिरुद्ध सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा सड़क निर्माण कार्यों में व्यापक अनियमितताओं का भी दावा किया और इसके अधिकारियों को “देश में सबसे भ्रष्ट” कहा।

कथित घटना सोमवार को उस समय हुई जब मंत्री शिमला में एक इमारत ढहने वाली जगह का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को वहां बुलाया था। इमारत के मालिक ने एनएचएआई और फोर-लेन परियोजना में शामिल कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया था। मंत्री ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ नहीं हुआ, कोई हमला नहीं हुआ। सोमवार को भट्टा कुफर में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास किया गया। इमारत ढहने की घटना एनएचएआई की लापरवाही के कारण हुई।”

NHAI अफसरों ने लगाया था मारपीट करने का आरोप

मंगलवार को पंचायती राज मंत्री पर गलत तरीके से रोकने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, लोक सेवक को अपने कर्तव्य से रोकने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग करने तथा जानबूझकर अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी एनएचएआई कर्मचारी अचल जिंदल की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जो शिमला में फोर-लेन वाली एक परियोजना के प्रबंधक हैं। जिंदल ने आरोप लगाया था कि उन्हें और उनके साइट इंजीनियर योगेश को मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने एक कमरे में बुलाया और उनकी पिटाई की।

JDU की 25 से अधिक सीट आई तो छोड़ दूंगा राजनीति, PK ने निकाली NDA की हवा

मंत्री का दावा मुस्कुरा रहे थे NHAI के अधिकारी

मंत्री ने दावा किया कि मौके पर एनएचएआई के अधिकारी “मुस्कुरा रहे थे और कह रहे थे कि मुआवज़ा दिया जाएगा।” सिंह ने आरोप लगाया कि एनएचएआई के अधिकारियों का व्यवहार और शब्द “अनुचित” थे, जिसके बाद निवासियों ने अधिकारियों के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई और मामले दर्ज किए गए। उन्होंने पूछा यह केवल वित्तीय मुआवजे की बात नहीं है। यह मानव जीवन, उनके घरों और उनकी भावनाओं के बारे में है। मंत्री ने पूछा कि ढलान संरक्षण के लिए एनएचएआई को कितनी अतिरिक्त धनराशि प्राप्त हुई तथा उस धनराशि का कितनी पारदर्शिता से उपयोग किया गया। ठेकेदारों, केंद्रीय सरकारी एजेंसियों और एनएचएआई अधिकारियों के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए उन्होंने जनता की बार-बार की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए वन, राजस्व और पर्यावरण विभागों की भी आलोचना की।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Anirudh singh statement on nhai officers beaten

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2025 | 09:01 PM

Topics:  

  • Congress
  • Himachal Pradesh
  • Nitin Gadgari

सम्बंधित ख़बरें

1

अवैध रेत खनन में राजस्व-पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप, राजुरा में सड़क पर उतरी कांग्रेस

2

जीनत शबरीन को मिली मुंबई यूथ कांग्रेस की कमान, नियुक्त हुई पहली महिला अध्यक्ष

3

“नायक नहीं, नालायक है तू”, संजय दत्त ने की RSS की तारीफ तो भड़क गए कांग्रेस नेता

4

Acharya Pramod का राहुल गांधी पर हमला, कहा- ‘भारत के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य हैं विपक्ष के नेता’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.