Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केवल प्यार नहीं कैंसर मरीजों के लिए भी समर्पित होता है ‘गुलाब’, जानें विश्व रोज डे की बातें

हर साल की तरह इस साल 22 सितंबर को विश्व गुलाब दिवस मनाया जा रहा है यह दिन कैंसर पीड़ितों को उत्साहित करने के लिए समर्पित माना जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे हिम्मती लड़की कहानी है जिसके साहस के दम से कैंसर जैसी बीमारी भी छोटी लगती है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Sep 22, 2024 | 05:08 AM

विश्व रोज दिवस (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

World Rose Day 2024: वैसे गुलाब दिवस का नाता कपल्स के बीच मनाए जाने वाले वैलेंटाइन वीक से ही जुड़ा हर कोई जानते है लेकिन दुनियाभर में भी आज यानि 22 सितंबर को विश्व गुलाब दिवस मनाया जाता है। यह फरवरी वाले रोज दिवस से बिल्कुल अलग होता है जो दुनियाभर में फैली गंभीर बीमारी कैंसर के प्रति जागरुकता व्यक्त करता है।

हर साल कैंसर मरीजों को समर्पित इस दिन पर उन्हें गुलाब देकर खुश रहने के लिए प्रेरित करने का जरिया विश्व रोज दिवस कहलाता है। इस दिवस को कब से मनाया गया था और इसके पीछे किस शख्सियत का हाथ चलिए जानते हैं इस पूरी खबर में।

कब से हुई दिवस मनाने की शुरुआत

विश्व गुलाब दिवस की बात की जाए तो इसे मनाने की शुरुआत दरअसल कनाडा की रहने वाली एक बच्ची मेलिंडा की याद में की गई थी। जिसे लेकर बताया जाता है कि, वे सिर्फ 12 साल की उम्र में ही ब्लड कैंसर से पीड़ित हो गई थी इस स्थिति को देखकर डॉक्टर भी किसी प्रकार की मदद नहीं कर पाए इलाज खोजने में उन्होंने हाथ खड़े कर दिए थे। मेलिंडा को लेकर डॉक्टर ने उसके बचने की उम्र मात्र 2 हफ्ते बताई थी लेकिन मेलिंडा इस बात पर हार नहीं मानी और अपनी बीमारी से 6 महीने तक लड़ी। इन 6 महीनों के दौरान मेलिंडा ने कैंसर से जूझ रहे मरीजों के साथ ही बिताया, कविताओं, नोट्स और तमाम तरीकों से लोगों को खुश करने का प्रयास किया। जहां पर 6 महीनों तक हिम्मत से लड़ने के बाद ही मेलिंडा का सितंबर माह में निधन हो गया। इसके बाद ही इस विश्व गुलाब दिवस को मनाने की परंपरा शुरु हुई।

सम्बंधित ख़बरें

इधर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, उधर पाकिस्तानियों का फूटा गुस्सा, लाइव शो में एंकर ने तोड़ा TV, देखें वीडियो

किसी के बाप से नहीं डरते, समीर साजेद का बयान, छत्रपति संभाजीनगर में बवाल, AIMIM के 11 पार्षदों पर FIR

Holi Special Song: रंग बरसे भीगे चुनर वाली से लेकर बलम पिचकारी तक, ये गाने बनाएंगे जश्न यादगार

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार इन वस्तुओं के दान से मनोकामनाएं होंगी पूरी!

मेलिंडा रोज (सौ.सोशल मीडिया)

कैसे मनाते है विश्व गुलाब दिवस

हर साल इस विश्व गुलाब दिवस को सितंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन कैंसर पीड़ितों को गुलाब का फूल देकर उन्हें हिम्मत दी जाती है, संदेश दिया जाता है कि, भलें ही कैंसर की लड़ाई वो अकेले लड़ रहे हैं, लेकिन मानसिक रूप से हम सब उनके साथ खड़े हैं। इस दिवस पर गुलाब का फूल प्यार और खुशी का प्रतीक माना जाता है। गुलाब का फूल देकर उन्हें नई शुरुआत के लिए प्रेरित किया जाता है। अगर आप भी अपने आसपास किसी कैंसर मरीज को जानते हैं, जिन्हें कैंसर के खिलाफ जंग जीती है, तो उन्हें आज के दिन गुलाब का फूल जरूर दें।

World rose day is dedicated to cancer patients

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2024 | 05:08 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.