गर्मी में 1 कटोरी दही Good Health के लिए क्यों है अमृत, किस समय खाएं, जानिए इसके फ़ायदे
पोषक तत्वों से भरपूर दही का सेवन स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सुपर फूड कहे जाने वाले दही का सेवन यदि आप 1 कटोरी सुबह में करते हैं तो इससे सेहत को ढेरों फायदे मिलते है।
- Written By: सीमा कुमारी
सुबह 1 कटोरी दही खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of curd in summer season: गर्मी का मौसम जहां पर शुरु हो गया है वहीं, इस मौसम में तापमान बढ़ने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी होने लगती हैं। इस मौसम में ऐसी डाइट का होना बहुत जरूरी है, जो हमारे शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ हमारी पाचन क्रिया को सामान्य बनाए रखे। ऐसे में आप दही का सेवन कर सकते हैं।
दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दही, बेहतर पाचन, बेहतर इम्यूनिटी और हड्डियां को मजबूत बनाने में बेहद लाभकारी है।
आप सुबह के समय नाश्ते में दही का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई फायदे हों सकते हैं। आइए चलिए हम आपको बताते हैं कि अगर आप सुबह के समय नाश्ते में दही खा रहे हैं तो आपकी सेहत पर इसका कैसा असर हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान
Clothes Care Tips : बारिश में कपड़ों से आने लगी है सीलन और बदबू? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
सुबह 1 कटोरी दही खाने के फायदे:
इम्युनिटी होती है मजबूत
सुबह 1 कटोरी दही खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है। दही विटामिन C से भरपूर होता है जो कि आपके इम्यून सेल्स को बढ़ाता है और आपको कई बीमारियों से बचाव में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा, दही खाने से मौसमी बीमारियो जैसे फ्लू आदि से भी बचाव होता है।
हड्डियों को रखता है मजबूत
सुबह दही खाने से हड्डियां होती है मजबूत। इससे शरीर में कैल्शियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन मिलता है। यह पोषक तत्व बोन हेल्थ के लिए होता है अच्छा। नाश्ते में दही खाने से अर्थराइटिस की बीमारी में भी फायदा होता है।
पेट से जुड़ी समस्याएं
सुबह दही खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। यदि आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो सुबह के समय दही खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। गर्मियों में रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट में दही लेने से पेट ठंडा रहता है और पेट से जुड़ी कई समस्याएं ठीक हो जाती हैं।
हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए दही का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, दही में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि बीपी कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। इसकी एक खास बात ये है कि ब्लड सेल्स को अंदर से ठंडा करता है और बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
पीएच बैलेंस करने में है मददगार
दही का सेवन करने से शरीर का पीएच बैलेंस रहता है। दही की सबसे खास बात ये है कि इसमें लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया होता है जो कि माइक्रोबियल संतुलन को सही करता है। दही में एंटीऑक्सीडेंट और प्रोबायोटिक सामग्री के कारण माइक्रोबियल संतुलन में सुधार लाता है। ये पाचन में सहायता करता है साथ ही शरीर का पीएच बैलेंस करने में मददगार है।
