जीरा वेट लॉस ही नहीं करता, इन रोगों से पीड़ित लोगों के लिए रामबाण से कम नहीं
सुबह खाली पेट जीरा वाटर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे मोटापा कम करना आसान हो जाता है। जीरा पानी इन बीमारियों में भी फायदा पहुंचाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
किन लोगों को जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
जीरा, हर भारतीय घरों की रसोई में आसानी से मिलने वाला एक मसाला है जिसे आमतौर पर तड़के के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसे सिर्फ तड़के ही नहीं बल्कि कई तरह की रेसिपीज में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है।
आपको बता दें कि जीरा तो सेहत का भंडार कहा जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन-A, विटामिन- C, कॉपर, मैंगनीज एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है।
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
Monsoon Songs Playlist: बारिश, कॉफी और रोमांटिक गाने, सुकून के लिए बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग की लिस्ट
किन लोगों को जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए :
वजन घटाने में कारगर
अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से हैं परेशान और इसे कम करने के लिए तलाश रहे हैं घरेलू उपाय तो आप सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन कर सकते है। जीरा में मौजूद गुण कैलोरी को तेजी बर्न कर सकते है।
इम्यूनिटी मजबूत बनाने में कारगर
सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। जीरा एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीते हैं, तो इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते है।
पाचन क्रिया को रखता दुरुस्त
सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या रहती है उन्हें जीरे के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इससे पेट गैस, ऐंठन और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।
स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करने से स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद है। बता दें, जीरा पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकते है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है।
एनीमिया से बचाव
आपको बता दें, जीरा आयरन का अच्छा सोर्स है, जो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। इससे एनीमिया की समस्या दूर होती है।
शुगर लेवल को कंट्रोल करें
जीरे का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
