गर्मियों में हेल्थ के लिए खरबूजा ज़्यादा फायदेमंद है या तरबूज, जानना क्यों है जरूरी ? यहां पढ़िए
तरबूज और खरबूजा ये दो फल तो गर्मी में सबसे ज्यादा खाए जाते हैं। इनकी मिठास और ठंडक शरीर को तरोताजा कर देती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इन दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद कौन-सा है? आइए जानते हैं इस बारे मे ।
- Written By: सीमा कुमारी
खरबूजा ज़्यादा फायदेमंद है या तरबूज (सौ.सोशल मीडिया)
Watermelon Vs MuskMelon: गर्मी आते ही बाजार में मौसमी फलों की भरमार लग जाती है। गर्मियों में आम, तरबूज, खरबूजा, अंगूर, लीची, फालसा जैसे फल खूब बिकते है। अगर बात तरबूज, खरबूजा की करे तो, यह दोनों ही हाइड्रेटिंग फल है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
आपको बता दें, तरबूज और खरबूजा ये दो फल तो गर्मी में सबसे ज्यादा खाए जाते हैं। इनकी मिठास और ठंडक शरीर को तरोताजा कर देती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इन दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद कौन-सा है? आइए जानते हैं इस बारे में –
खरबूजा या तरबूज दोनों में से कौन है ज्यादा फायदेमंद :
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Nautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
Summer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
हाइड्रेशन के लिए क्या बेस्ट है
खरबूजा या तरबूज दोनों ही फल गर्मियों में खूब मिलते हैं, ऐसे मौसम में लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहना है, तो इन दोनों फल से बेहतर कोई और कोई दूसरा नहीं हो सकता है। आपको बता दें, खरबूजे के मुकाबले तरबूज में ज्यादा पानी होता है और यह बॉडी को देर तक हाइड्रेट रख सकता है।
फाइबर में अंतर
खरबूज या तरबूज दोनों में भरपूर मात्रा में फाइबर होती है। लेकिन, तुलना करें, तो इसमें खरबूजा, तरबूज से काफी आगे है। खरबूजे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो डाइजेशन को बूस्ट करने का काम करता है। यही कारण है कि आप जब खरबूजा खाते हैं तो देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे ओवरईटिंग और वेटलॉस में भी मदद मिलती है।
किसमें है ज्यादा विटामिन
आपको बता दें कि, विटामिन के मामले में खरबूजा है बेस्ट। खरबूजे में भरपूर मात्रा में विटामिन C, विटामिन B6 और विटामिन होते है। जबकि तरबूज में विटामिन A , विटामिन B1 ज्यादा होते है। वहीं, खरबूजे के मुकाबले तरबूज में विटामिन C कम पाया जाता है जोकि शरीर की इम्युनिटी के लिए फायदेमंद है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
आपको बता दें, गर्मियों के लिए यह दोनों ही फल सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन, इन दोनों को साथ में कभी न खाएं, क्योंकि इससे नुकसान भी हो सकता है। तरबूजे की तासीर गर्म होती है, जबकि खरबूजे की तासीर ठंडी होती है। तरबूजे में भरपूर मात्रा पानी होता है। वहीं, खरबूजे में फाइबर, जिससे दोनों के पचने और तरीका एक-दूसरे से काफी अलग है। ऐसे में दोनों को साथ में खाने से डाइजेशन खराब हो सकता है।
